KARNATAKA
-
Hijab Controversy: SC की दो टूक- हिजाब का परीक्षाओं से कुछ लेना-देना नहीं, तत्काल सुनवाई से भी इनकार
प्रधान न्यायाधीश एन.वी.रमण और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की एक पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत के अनुरोध को खारिज कर दिया। कामत ने कहा था कि परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए मामले को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय | Mar 24, 2022 01:08 pm IST -
Karnataka: हिजाब विवाद के बीच मुसलमानों के खिलाफ लगे बैनर्स से मचा बवाल, जानें क्या कुछ लिखा?
कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच एक बैनर्स से बवाल मच गया है। जिसपर लिखा पाया गया कि ऐसे लोगों को कारोबार करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, जो कानून का सम्मान नहीं करते। जो एकता के खिलाफ हैं।
राष्ट्रीय | Mar 23, 2022 02:05 pm IST -
Advertisement
-
हावेरी पहुंचा नवीन का पार्थिव शरीर, नवीन के भाई बोले- पीएम मोदी और सीएम बोम्मई का धन्यवाद
यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन का पार्थिव शरीर कर्नाटक के हावेरी पहुंच चुका है। जहां एक ओर उनका परिवार शोकाकुल है वहीं नवीन के भाई ने इंडिया टीवी से बातचीत की और बोले कि वह पीएम मोदी और सीएम बोम्मई को धन्यवाद देना चाहते हैं।
न्यूज़ | Mar 21, 2022 11:44 am IST -
Hijab Row: फैसला सुनाने वाले जजों को मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा, कर्नाटक के चीफ जस्टिस को मिली से मारने की धमकी
कर्नाटक हाईकोर्ट के वकील उमापति को सोशल मीडिया पर एक वीडिया मिला है। जिसमें एक व्यक्ति कहता सुनाई दे रहा है कि- हम जानते हैं कि चीफ जस्टिस मॉर्निंग वॉक के लिए कहां जाते हैं।
राष्ट्रीय | Mar 20, 2022 04:59 pm IST -
Advertisement
-
हिजाब पर फैसला देने वाले कर्नाटक हाईकोर्ट के जजों को मिलेगी 'Y' श्रेणी की सुरक्षा
कर्नाटक उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी, न्यायमूर्ति कृष्णा एस. दीक्षित और न्यायमूर्ति खाजी जयबुन्नेसा मोहियुद्दीन की विशेष पीठ ने कक्षाओं में हिजाब की मांग वाली याचिकाओं को खारिज करते हुए रेखांकित किया था कि हिजाब पहनना इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है।
राष्ट्रीय | Mar 20, 2022 03:57 pm IST -
'भगवद्गीता' नैतिक मूल्य प्रदान करती है, स्कूलों में शुरू करने का निर्णय चर्चा के बाद होगा: बोम्मई
सरकार द्वारा स्कूली पाठ्यक्रम में भगवद गीता को शामिल करने से जुड़े सवाल पर बोम्मई ने कहा, ''यह गुजरात में किया गया है और हमारे मंत्री का कहना है कि वह इस पर चर्चा करेंगे। देखते हैं कि शिक्षा विभाग क्या विवरण लेकर सामने आता है।''
राष्ट्रीय | Mar 19, 2022 08:21 pm IST -
Advertisement
-
हैदराबाद के आतंकी संगठन ने किया था लड़कियों को तैयार- हिजाब विवाद पर बोले बीजेपी नेता
यशपाल सुवरना ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाली छात्राओं पर कहा, 'हैदराबाद से एक आतंकवादी संगठन यहां आया और उन्हें प्रशिक्षण दिया कि मीडिया में कौन से बयान दिए जाने चाहिए।'
राष्ट्रीय | Mar 17, 2022 12:45 pm IST -
Hijab Controversy : मुस्लिम संगठनों के कर्नाटक बंद का मिलाजुला असर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बंद की अपील मुस्लिम संगठन अमीर-ए-शरीयत ने किया है। वहीं पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया और कैंपस फ्रंट ऑफ़ इंडिया जैसे संगठनों ने इस बंद को समर्थन दिया है।
राष्ट्रीय | Mar 17, 2022 11:41 am IST -
Advertisement
-
Hijab Row: हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, होली के बाद होगी सुनवाई
कर्नाटक हाईकोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर रोक लगा दी थी। अब इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर होली के बाद सुनवाई होगी।
राष्ट्रीय | Mar 16, 2022 01:05 pm IST -
Hijab Controversy: कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले को मुस्लिम छात्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में कल चुनौती दी गई। सुप्रीम कोर्ट में छात्रा निबा नाज़ ने वकील अनस तनवीर के माध्यम से याचिका दाखिल की थी।
राष्ट्रीय | Mar 16, 2022 10:39 am IST -
Advertisement
-
हिजाब पर हाई कोर्ट का फै़सला क्यों मंज़ूर नहीं ?
कर्नाटक हाई कोर्ट ने हिजाब को लेकर अपना फैसला सुना दिया है। हाई कोर्ट के तीनों जजों ने कर्नाटक सरकार के फैसले को सही करार दिया है। हिजाब पर ओवैसी, अबू आजमी समेत तमाम नेताओं ने अपना विरोध जताया है। इस मुद्दे को लेकर लगातार साजिश भी की गई । लेकिन हकीकत क्या है हिजाब का। देखिए आज की बात में रजत शर्मा बता रहे हैं हाई कोर्ट के 129 पन्नों के जजमेंट का सच।
आज की बात | Mar 16, 2022 06:12 am IST -
मुक़ाबला: हिजाब पर सियासत करने वालों को जवाब मिल गया
आज कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब के फैसले को बदलने से इनकार कर दिया। यानी स्कूलों में कॉलेजों में इंस्टीट्यूशंस में धार्मिक पोशाक पहनने की आजादी नहीं होगी। आपको तय किए गए यूनिफॉर्म कोड का पालन करना होगा। सबसे खास बात हाईकोर्ट की टिप्पणी रही। हाईकोर्ट ने 2 बड़ी बातें कहीं। सबसे पहला हाईकोर्ट ने ये साफ कर दिया कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। दूसरा अगर स्कूल और कॉलेज ने ड्रेस तय किए हैं तो सभी बच्चे, छात्र वही पहनेंगे। तय यूनिफॉर्म पहनने से इनकार नहीं कर सकते।
न्यूज़ | Mar 15, 2022 06:43 pm IST -
Advertisement
-
EXCLUSIVE | कर्नाटक हाई कोर्ट के हिजाब पर आए फैसले पर रविशंकर प्रसाद ने कहा, भारत की बेटियां सशक्त होंगी
पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले की सराहना की है। इंडिया टीवी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में प्रसाद ने कहा कि अदालत का यह फैसला लंबे समय तक एक ऐसे फैसले के रूप में याद रखा जाएगा, जिसने भारत की बेटियों को सशक्त बनाया।
न्यूज़ | Mar 15, 2022 06:11 pm IST -
हिजाब पर कोर्ट के फैसले से मौलाना बेचैन क्यों ? | देखिए Jawab Do के इस एपिसोड में
हिजाब विवाद पर आज कर्नाटक हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया। कोर्ट ने कहा है कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। और हिजाब पर बैन जारी रहेगा।
न्यूज़ | Mar 15, 2022 06:20 pm IST -
Advertisement
-
हिजाब पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने जताई ये उम्मीद
कोर्ट ने कहा कि स्कूल की वर्दी का नियम एक उचित पाबंदी है और संवैधानिक रूप से स्वीकृत है, जिस पर छात्राएं आपत्ति नहीं उठा सकतीं।
राष्ट्रीय | Mar 15, 2022 04:52 pm IST -
हिजाब पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती: ये धर्म का नहीं, आजादी का मामला है
स्कूल-कॉलेज में हिजाब पर रोक को लेकर महबूबा मुफ्ती का भी रिएक्शन आया है। महबूबा मुफ्ती ने फैसले को निराशाजनक बताया और कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। महबूबा ने कहा कि ये धर्म का नहीं, आजादी का मामला है।
न्यूज़ | Mar 15, 2022 04:15 pm IST -
Advertisement
-
हिजाब विवाद पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद कर्नाटक के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान
कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी. सी. नागेश ने कहा, हम उन लड़कियों के दिल जीतने की कोशिश करेंगे जो ‘गुमराह’ हो गयी हैं।
राजनीति | Mar 15, 2022 03:51 pm IST -
Hijab Row: 'इस्लाम में हिजाब पहनना है अनिवार्य' हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे याचिकाकर्ता
वरिष्ठ अधिवक्ता एएम धर ने कहा, 'हिजाब पहनना इस्लाम में एक अनिवार्य प्रथा है। हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला गलत है। हम इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। हम उम्मीद करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट में न्याय की जीत होगी।'
राष्ट्रीय | Mar 15, 2022 03:09 pm IST -
कर्नाटक HC के हिजाब मामले में फैसले पर असदुद्दीन ओवैसी ने दिया रिएक्शन
आज कर्नाटक हाई कोर्ट ने हिजाब पर बड़ा फैसला दिया है। इसे लेकर ओवैसी ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में फैसले को नामंजूरी दी और कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ को इस फैसले को चुनौती देनी चाहिए।
न्यूज़ | Mar 15, 2022 01:31 pm IST -
Hijab Row : कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले पर ओवैसी ने किया ट्वीट, जानिए क्या कहा
ओवैसी ने ट्वीट किया- मैं कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले से सहमत नहीं हूं, फैसले से असहमत होना मेरा हक है। मुझे उम्मीद है कि याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
राजनीति | Mar 15, 2022 03:49 pm IST