MANOJ KUMAR
-
4 Years of Modi: राष्ट्रीय राजमार्गों के मामले में मनमोहन के 10 साल पर मोदी के 3 साल हावी
पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता संभाले हुए 4 साल हुए हैं, ऐसे में 4 साल पूरे होने के मौके पर सरकार के किए गए कामों का हिसाब लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में इंडिया टीवी भी अलग-अलग क्षेत्र में हुए कामों की समीक्षा कर रहा है। आज हाम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में राष्ट्रीय राजमार्गों के हुए निर्माण के बारे में और इसके लिए हमने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी आंकड़ों को आधार बनाया है
बिज़नेस | Jun 03, 2018 01:24 pm IST -
रेलवे का e-Ticket कन्फर्म नहीं हुआ तो भी कर सकेंगे सफर! सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका ठुकराई
अगर आपने ऑनलाइन टिकट बुक किया हुआ है और टिकट कन्फर्म नहीं है तो भी आप यात्रा करने के हकदार होंगे, यानि आपका e-Ticket भी अब खिड़की से लिए हुए टिकट की तरह मान्य होगा। भारतीय रेल के एक मामले में सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे के खिलाफ फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत e-Ticket बुक कराने वाले वह यात्री जिनका नाम वेटिंग लिस्ट में शामिल है उन्हें ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिल सकता है।
बिज़नेस | Jun 03, 2018 11:32 am IST -
Advertisement
-
Maruti: 3 साल में 3 गुना बढ़ी ऑटोमैटिक गाड़ियों की सेल, 3 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री
देश में आने वाला समय ऑटोमैटिक गाड़ियों का है और इसका अंदाजा इनकी बिक्री में हो रही लगातार बढ़ोतरी से लगाया जा सकता है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 3 साल में उसकी ऑटोमैटिक गाड़ियों की बिक्री में 3 गुना बढ़ोतरी आई है और बिक्री 3 लाख गाड़ियों के आंकड़े को पार कर गई है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2018-19 में 2 लाख ऑटोमैटिक गाड़ियों की बिक्री का लक्ष्य रखा है
ऑटो | May 31, 2018 04:38 pm IST -
GDP आंकड़ों से पहले शेयर बाजार में अचानक जोरदार उछाल, सेंसेक्स 416 प्वाइंट बढ़कर बंद
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को अचानक जोरदार उछाल देखने को मिला है, खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 500 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 35416.03 के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया, निफ्टी भी करीब 150 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10,763 के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया, हालांकि बाजार बंद होने से पहले कुछ नरमी आई और बाद में सेंसेक्स 416.27 प्वाइंट की तेजी के साथ 35322.38 और निफ्टी 121.80 प्वाइंट की तेजी के साथ 10736.15 पर बंद हुआ।
बाजार | May 31, 2018 05:03 pm IST -
Advertisement
-
2 महीने में 50 प्रतिशत बढ़ा आलू का थोक भाव, लेकिन उत्पादन 5 करोड़ टन से ज्यादा
देश की प्रमुख आलू मंडी आगरा में 2 महीने में आलू के थोक भाव में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। 2 महीने पहले यानि मार्च अंत में आगरा मंडी में आलू का थोक भाव 830 रुपए प्रति क्विंटल था जो अब बढ़कर 1250 रुपए प्रति क्विंटल तक आ गया है।
बाजार | May 31, 2018 02:12 pm IST -
RCom का शेयर 15 दिन में दोगुना हो गया, NCLAT के फैसले से भी फायदा
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन (RCom) के हक में नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) के फैसले से पहले ही बाजार भांप गया था कि फैसला कंपनी के हक में होगा, शायद यही वजह है कि पिछले 15 दिन से रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर में एकतरफा तेजी आ रही है और शेयर का भाव लगभग दोगुना हो गया है
बिज़नेस | May 31, 2018 12:06 pm IST -
Advertisement
-
GDP आंकड़ों से पहले शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 35000 के ऊपर खुला
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 35152.17 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 121.36 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35027.47 पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी की बात करें तो वह भी 38.70 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10653.05 पर ट्रेड हो रहा है।
बाजार | May 31, 2018 09:37 am IST -
चीन को पीछे कर तेजी से बढ़ रही है भारत की अर्थव्यवस्था, मार्च तिमाही में GDP 7.3 प्रतिशत अनुमानित: Poll
मार्च तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.3 प्रतिशत रह सकती है जो नोटबंदी के बाद सबसे अच्छी तिमाही ग्रोथ होगी। मार्च तिमाही से पहले दिसंबर तिमाही में ग्रोथ 7.2 प्रतिशत थी और वित्तवर्ष 2016-17 की मार्च तिमाही में ग्रोथ 6.1 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
बिज़नेस | May 31, 2018 08:55 am IST -
Advertisement
-
विडियोकॉन लोन मामले में चंदा कोचर की भूमिका की होगी जांच, ICICI बैंक के निदेशक मंडल ने दी स्वतंत्र जांच को मंजूरी
विडियोकॉन ग्रुप के वेणुगोपाल धूत को ICICI बैंक की तरफ से दिए गए लोन के मामले में बैंक की सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर चंदा कोचर की भूमिका की जांच स्वतंत्र और विश्वसनीय व्यक्ति करेगा। मंगलवार को बैंक की निदेशक मंडल की बैठक में चंदा कोचर के खिलाफ जांच को मंजूरी दे दी है
बिज़नेस | May 30, 2018 07:41 pm IST -
शेयर बाजार में उठापटक के बाद हल्की कमजोरी, सेंसेक्स 43 प्वाइंट घटकर 34906 पर बंद
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भारी उठापटक का रुख देखने को मिला और बाजार अंत में हल्की नरमी के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 43.13 प्वाइंट की हल्की नरमी के साथ 34906.11 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.95 प्वाइंट की नरमी के साथ 10614.35 पर बंद हुआ।
बाजार | May 30, 2018 03:52 pm IST -
Advertisement
-
मानसून: सीजन में बारिश का अनुमान 5% बढ़कर 102% हुआ, मौसम विभाग ने जारी किया दूसरा अनुमान
इस साल मानसून सीजन के दौरान पहले जितनी बरसात की उम्मीद थी अब उससे ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को मानसून सीजन 2018 के लिए अपना दूसरा अनुमान जारी किया है जिसके मुताबिक इस साल जून से सितंबर के दौरान देश में 102 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है, मौसम विभाग ने अप्रैल में जो पहला अनुमान जारी किया था उसमें 97 प्रतिशत बरसात की भविष्यवाणी की थी
बिज़नेस | May 30, 2018 12:37 pm IST -
इंडियन ऑयल ने ग्राहकों से बुधवार सुबह कर डाला ‘भद्दा मजाक’, पेट्रोल 60 पैसे नहीं बल्कि 1 पैसा किया सस्ता
बुधवार सुबह 16 दिन बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की सिर्फ खबर तक ही सीमित रही। इंडियन ऑयल ने पेट्रोल में 60 पैसे नहीं बल्कि सिर्फ 1 पैसे की कटौती की है। अब इंडियन ऑयल की तरफ से बुधवार के लिए पेट्रोल और डीजल के जो ताजा भाव जारी किए गए हैं उनमें मंगलवार के मुकाबले पेट्रोल की कीमतों में सिर्फ 1 पैसे की कटौती है जबकि पहले 60 पैसे की कटौती बताई गई थी।
बिज़नेस | May 30, 2018 11:02 am IST -
Advertisement
-
मानसून के पहले दिन जोरदार बरसात, केरल में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश
मंगलवार को मानसून के पहले दिन भारी बरसात दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक केरल, लक्ष्यद्वीप और कर्नाटक में औसत से बहुत ज्यादा बरसात दर्ज की गई है, IMD की तरफ से पहले दिन की बारिश को लेकर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक केरल में औसत से 3 गुना ज्यादा जबकि लक्ष्यद्वीप में 4 गुना ज्यादा बरसात हुई है
बिज़नेस | May 30, 2018 10:18 am IST -
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 200 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का
शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट के बाद आज बुधवार को फिर से बिकवाली हावी होती दिख रही है, शुरुआती कारोबार में ही बाजार टूट गया है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 200 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 34735.11 के निचले स्तर तक गया है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 10564.15 का निचला स्तर छुआ है और फिलहाल 58.65 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10574.65 पर कारोबार कर रहा है
बिज़नेस | May 30, 2018 09:41 am IST -
Advertisement
-
पेट्रोल-डीजल: 16 दिन बाद दाम में पहली कटौती, पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 56 पैसे सस्ता
16 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एकतरफा तेजी के बाद आज बुधवार को पहली बार कटौती हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाई हैं। हालांकि लगातार 16 दिन तक दाम जिस तरह से बढ़े हैं उसके सामने आज हुई कटौती नाम मात्र है। आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 56 पैसे सस्ता हुआ है।
बिज़नेस | May 30, 2018 08:29 am IST -
सेंसेक्स 216 प्वाइंट घटकर 35000 के नीचे बंद, सरकारी बैंक और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
शेयर बाजार में लगातार 3 दिन की तेजी पर मंगलवार को ब्रेक लगा है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 216.24 प्वाइंट घटकर 34949.24 पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 55.35 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10633.30 पर बंद हुआ
बाजार | May 29, 2018 03:59 pm IST -
Advertisement
-
पेट्रोल 12 रुपए और डीजल 15 रुपए सस्ता देख नेपाल बॉर्डर से खरीद रहे हैं लोग
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद इसकी कालाबाजारी भी होने लगी है। पड़ौसी देश नेपाल में पेट्रोल और डीजल सस्ते हैं, बॉर्डर के इलाकों में भारत से लोग नेपाल जाकर तेल खरीद रहे हैं और उसे ऊंचे भाव पर भारत में बेच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बहराइच में इस तरह का मामला सामने आया है जहां लोग नेपाल जाकर डीजल और पेट्रोल खरीदने के लिए बॉर्डर पर लंबी कतारों में खड़े नजर आए हैं
बिज़नेस | May 29, 2018 02:31 pm IST -
मानसून समय से 3 दिन पहले केरल पहुंचा, मौसम विभाग ने की घोषणा
मानसून का इंतजार खत्म हो गया है, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून के केरल के तट पर पहुंचने की पुष्टि कर दी है। मौसम विभाग से पहले सोमवार को मौसम का अनुमान जारी करने वाली निजी संस्था स्काइमेट ने भी मानसून के पहुंचने की घोषणा कर दी थी। मौसम विभाग के मुताबिक आज मानसून ने केरल के तट पर अपनी दस्तक दे दी है और यह इस साल सामान्य समय से 3 दिन पहले केरल के तट पर पहुंचा है।
बिज़नेस | May 29, 2018 12:05 pm IST -
पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बढ़ेगा आपके घर का बजट, FMCG कंपनियां बढ़ा सकती है अपने उत्पादों के दाम
पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतें सिर्फ आपकी गाड़ी का ही बजट नहीं बढ़ा रही हैं बल्कि जल्दी ही ये आपके घर के बजट को भी बिगाड़ सकती हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले तेल, साबुन, मंजन, शैंपू और अन्य उत्पादों को बनाने वाली कंपनियां कह रही हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से उनकी लागत बढ़ी है जिससे वह अपने उत्पादों की कीमतों में 4-7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।
बिज़नेस | May 29, 2018 10:39 am IST -
SBI ने टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई, वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा लाभ
बैंकिंग सेवाओं के लिहाज से देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बैंक ने 1 करोड़ रुपए से कम टर्म डिपॉजिट को लेकर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। सोमवार को बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक एक साल से लेकर 3 साल तक के रिटेल डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।
बिज़नेस | May 29, 2018 08:54 am IST