1. होम
  2. विषय
  3. Manoj Kumar

MANOJ KUMAR

  • पेट्रोल और डीजल से आपको मिलेगा कमाने का मौका, एक्सचेंज पर खरीदने-बेचने को मिल सकती है मंजूरी!

    पेट्रोल और डीजल से आपको मिलेगा कमाने का मौका, एक्सचेंज पर खरीदने-बेचने को मिल सकती है मंजूरी!

    अभी तक पेट्रोल और डीजल आपकी जेब पर बोझ ही बनते रहे हैं लेकिन सबकुछ ठीक रहा तो जल्दी ही आपको पेट्रोल और डीजल से कमाने का मौका भी मिल सकेगा। पेट्रोल-डीजल के भाव घटने पर आप अपनी जरूरत से कई गुना ज्यादा खरीद सकेंगे और भाव बढ़ने पर आसानी से बेच भी सकेंगे, मजे की बात ये कि इसके लिए आपको कहीं पेट्रोल और डीजल भरकर भी नहीं रखना होगा।

    बिज़नेस | May 28, 2018 04:51 pm IST
  • शेयर बाजार: मजबूत रुपए, मानसून की आहट और क्रूड ऑयल के घटे भाव से मिला सहारा, सेंसेक्स 35000 के ऊपर बंद

    शेयर बाजार: मजबूत रुपए, मानसून की आहट और क्रूड ऑयल के घटे भाव से मिला सहारा, सेंसेक्स 35000 के ऊपर बंद

    भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार को ज्यादातर परिस्थियां अनुकूल हो गई जिस वजह से बाजार मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहा। समय से पहले मानसून की आहट, रुपए में आई शानदार रिकवरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से शेयर बाजार को सहारा मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 240.61 प्वाइंट की शानदार बढ़त के साथ 35165.48 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.50 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10688.65 पर बंद होने में कामयाब हुआ।

    बाजार | May 28, 2018 04:00 pm IST
  • Advertisement
  • पतंजली ने BSNL के साथ किया करार, स्वदेशी SIM कार्ड किया लॉन्च

    पतंजली ने BSNL के साथ किया करार, स्वदेशी SIM कार्ड किया लॉन्च

    तेल-साबुन के कारोबार में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेदा अब टेलिकॉम सेक्टर में भी उतरने जा रही है, कंपनी ने इसके लिए रविवार को सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL के साथ करार की घोषणा की है।

    बिज़नेस | May 28, 2018 07:04 pm IST
  • पाकिस्तान के पास बचा है सिर्फ 10 अरब डॉलर का रिजर्व, मदद के लिए चीन के सामने फैलाया हाथ

    पाकिस्तान के पास बचा है सिर्फ 10 अरब डॉलर का रिजर्व, मदद के लिए चीन के सामने फैलाया हाथ

    पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति कितनी खराब हो चुकी है, इसका अंदाजा उसके विदेशी मुद्रा भंडार से लगाया जा सकता है। कई बार करेंसी की उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए भारत महीने भर में जितने डॉलर खर्च कर देता है, पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार सिर्फ उतना ही बचा है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार सिर्फ 10.32 अरब डॉलर बचा है। पाकिस्तान का यह रिजर्व उसके आयात की सिर्फ 2 महीने की जरूरत को पूरा कर पाने में सक्षम है और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के तय किए हुए मानकों से कम है

    बिज़नेस | May 28, 2018 01:18 pm IST
  • Advertisement
  • मानसून ने केरल के तट पर दी अपनी दस्तक, 2-3 दिन में कर्नाटक पहुंचेगा: Skymet Weather

    मानसून ने केरल के तट पर दी अपनी दस्तक, 2-3 दिन में कर्नाटक पहुंचेगा: Skymet Weather

    मानसून को लेकर अच्छी खबर है, मौसम का आकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट का मानना है मानसून के केरल के तट पर पहुंचने के लिए जो पैमाना रखा गया है उसके मुताबिक मानसून ने केरल में आज अपनी दस्तक दे दी है। स्काइमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने इंडिया टीवी को बताया कि मानसून को लेकर परिस्थियां अनुकूल हैं और इसके आगे तेजी से बढ़ने का अनुमान है, हालांकि उन्होंने बताया कि मानसून के पहुंचने की आधिकारिक घोषणा मौसम विभाग ही करेगा और उम्मीद है कि आज मौसम विभाग यह घोषणा कर सकता है।

    बिज़नेस | May 28, 2018 04:46 pm IST
  • पेट्रोल-डीजल के 2-3 रुपए सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी, क्रूड ऑयल सस्ता होने के साथ रुपए में आया उछाल

    पेट्रोल-डीजल के 2-3 रुपए सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी, क्रूड ऑयल सस्ता होने के साथ रुपए में आया उछाल

    ट्रोल-डीजल की मार्केट के जानकारों के मुताबिक हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में जिस तरह से गिरावट आई है और रुपए में जो रिकवरी देखने को मिल रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि इस हफ्ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-5 प्रतिशत तक यानि 2-3 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो सकती है

    बिज़नेस | May 28, 2018 01:33 pm IST
  • Advertisement
  • सेंसेक्स 35000 के पार, कच्चे तेल में गिरावट और मानसून की आहट से तेजी

    सेंसेक्स 35000 के पार, कच्चे तेल में गिरावट और मानसून की आहट से तेजी

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट और मानसून के जल्द केरल पहुंचने की उम्मीद में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 35000 के ऊपर पहुंच गया है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10650 के ऊपर कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 144.09 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35068.99 और निफ्टी 45 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10650 पर कारोबार कर रहा है

    बिज़नेस | May 28, 2018 09:36 am IST
  • पतंजलि ने रूचि सोया को खरीदने के लिए बोली 35 प्रतिशत बढ़ाकर 5806 करोड़ रुपए की

    पतंजलि ने रूचि सोया को खरीदने के लिए बोली 35 प्रतिशत बढ़ाकर 5806 करोड़ रुपए की

    बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने कर्ज बोझ तले दबी रुचि सोया के अधिग्रहण के लिये अपनी बोली राशि बढ़ा दी है। पतंजलि ने इस संबंध में अपनी संशोधित पेशकश को कर्जदाताओं की समिति को भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि पतंजलि की ओर से पेश की गई नई बोली अदाणी समूह की बोली से 30 प्रतिशत ऊंची है।

    बिज़नेस | May 28, 2018 08:55 am IST
  • Advertisement
  • IPL Final के दिन Zomato ने शुरू किया ऑफर, 15 शहरों में हर ऑर्डर पर दे रहा है फ्लैट 40 डिस्काउंट

    IPL Final के दिन Zomato ने शुरू किया ऑफर, 15 शहरों में हर ऑर्डर पर दे रहा है फ्लैट 40 डिस्काउंट

    ऑनलाइन फूड डिलिवरी की सेवा मुहैया कराने वाले सर्विस प्रोवाइडर Zomato ने IPL Final को ध्यान में रखते हुए एक नया ऑफर शुरू किया है जिसके तहत खाने के हर ऑर्डर पर फ्लैट 40 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर दिल्ली और मुंबई समेत देश के 15 शहरों में दिया जा रहा है

    बिज़नेस | May 27, 2018 07:01 pm IST
  • IPL 2018 Final: जीतने वाली टीम को 20 करोड़ और हारने वाली को 12.5 करोड़, जानिए और किसे क्या मिलेगा?

    IPL 2018 Final: जीतने वाली टीम को 20 करोड़ और हारने वाली को 12.5 करोड़, जानिए और किसे क्या मिलेगा?

    थोड़ी देर में इंडियन प्रीमियर लीग 2018 (IPL 2018) का फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जाना है। 51 दिन तक चले IPL 2018 के सीजन में अबतक जितना पैसा आया है उसके देखते हुए यह दुनिया का अबतक का सबसे महंगा T20 क्रिकेट लीग बन चुका है। आज होने वाले फाइनल मैच के के बाद लीग जीतने वाली टीम और फाइनल में हाने वाली टीम को मिलने वाली धन राशि के साथ लीग के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP), ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों के ईनाम की घोषणा भी हो जाएगी। चलिए जानते हैं कि लीग के बाद किसे कितने पैसे मिलने जा रहे हैं

    बिज़नेस | May 27, 2018 05:41 pm IST
  • Advertisement
  • PM मोदी के 4 साल के दौरान अंबानी, अडानी या टाटा नहीं बल्कि इस ग्रुप की कंपनियों को हुआ सबसे ज्यादा ‘लाभ’

    PM मोदी के 4 साल के दौरान अंबानी, अडानी या टाटा नहीं बल्कि इस ग्रुप की कंपनियों को हुआ सबसे ज्यादा ‘लाभ’

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता संभाले हुए पूरे 4 साल हो गए हैं और इस मौके पर उनके 4 साल में किए गए काम का लेखा जोखा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगें शेयर बाजार में लिस्ट उन बड़ी कंपनियों की जिनकी बाजार मूल्य में पिछले 4 साल के दौरान तेजी से इजाफा हुआ है

    बिज़नेस | May 27, 2018 03:39 pm IST
  • प्रधानमंत्री मोदी ने पेश किया अपने 4 साल का रिपोर्ट कार्ड, ये हैं मुख्य बातें

    प्रधानमंत्री मोदी ने पेश किया अपने 4 साल का रिपोर्ट कार्ड, ये हैं मुख्य बातें

    पीएम मोदी ने एक्सप्रेसवे के उदघाटन के मौके पर एक्सप्रेस वे से होने वाले फायदों के साथ उनके 4 साल के कार्यकाल के दौरान अर्थव्यवस्था को ऊपर उठाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे मे जानकारी भी दी, प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से अपने रिपोर्ट कार्ड पर दी गई जानकारी की मुख्य बातें इस तरह से है

    बिज़नेस | May 27, 2018 01:45 pm IST
  • Advertisement
  • मोदीराज में 4 साल के दौरान पेट्रोल डीजल के दाम उतने नहीं बढ़े जितने पिछले 5 महीने में बढ़े

    मोदीराज में 4 साल के दौरान पेट्रोल डीजल के दाम उतने नहीं बढ़े जितने पिछले 5 महीने में बढ़े

    इस महीने प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता संभाले 4 साल हो गई है लेकिन 4 साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतनी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है जितनी बढ़ोतरी पिछले 5 महीने के दौरान देखी गई है।

    बिज़नेस | May 27, 2018 11:43 am IST
  • शेयर बाजार की ऊंची छलांग, सेंसेक्स 318 और निफ्टी 83 प्वाइंट बढ़कर बंद

    शेयर बाजार की ऊंची छलांग, सेंसेक्स 318 और निफ्टी 83 प्वाइंट बढ़कर बंद

    कर्नाटक की राजनीति में पिछले हफ्ते आए उतार-चढ़ाव की वजह से लंबे समय से दबाव में चल रहे शेयर बाजार ने आज बुधवार को आई भारी गिरावट की आज गुरुवार को भरपायी कर ली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में आज जोरदार उछाल देखने को मिला है, सेंसेक्स 318.20 प्वाइंट की बढ़त के साथ 34663.11 पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 83.50 प्वाइंट बढ़कर 10513.85 पर बंद हुआ

    बाजार | May 24, 2018 04:04 pm IST
  • Advertisement
  • बढ़ सकती हैं गेहूं की कीमतें, सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया

    बढ़ सकती हैं गेहूं की कीमतें, सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया

    किसानों से गेहूं की भारी खरीद के बाद अब सरकार ने गेहूं पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया जिससे विदेशी गेहूं महंगा हो जाएगा और देश में पैदा हुए गेहूं की मांग बढ़ सकती है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक गेहूं पर आयात शुल्क बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया जा रहा है, पहले आयात शुल्क 20 प्रतिशत था

    बाजार | May 24, 2018 11:48 am IST
  • बादाम और अखरोट पर आयात शुल्क बढ़ा, अमेरिका से होता है ज्यादातर इंपोर्ट

    बादाम और अखरोट पर आयात शुल्क बढ़ा, अमेरिका से होता है ज्यादातर इंपोर्ट

    अमेरिकी की तरफ से भारतीय स्टील और एल्यूमीनियम पर आयात शुल्क बढ़ाने के बाद भारत ने भी सख्त कदम उठाए हैं। भारत में बादाम और अखरोट का सबसे ज्यादा आयात अमेरिका से होता है और अब भारत सरकार ने बादाम और अखरोट पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है जिससे अमेरिका से भारत आने वाले इन उत्पादों पर ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी लगेगी

    बाजार | May 24, 2018 09:59 am IST
  • Advertisement
  • शेयर बाजार ने की बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 150 प्वाइंट से ज्यादा बढ़ा

    शेयर बाजार ने की बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 150 प्वाइंट से ज्यादा बढ़ा

    बुधवार को भारी गिरावट के बाद आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 151 प्वाइंट की बढ़त के साथ 34495 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो वह 36.30 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10466.65 पर कारोबार कर रहा है।

    बाजार | May 24, 2018 09:33 am IST
  • दीर्घकालिक समाधान बोलकर गुरुवार को भी बढ़ा दिए पेट्रोल और डीजल के दाम, ज्यादातर शहरों में पेट्रोल 80 रुपए के पार

    दीर्घकालिक समाधान बोलकर गुरुवार को भी बढ़ा दिए पेट्रोल और डीजल के दाम, ज्यादातर शहरों में पेट्रोल 80 रुपए के पार

    पेट्रोल और डीजल की ज्यादा कीमतों को लेकर देशभर में हो रही सरकार की निंदा के बाद बुधवार को सरकार की तरफ से कहा गया कि इसको लेकर दीर्घकालीन समाधान तलाशा जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी आज गुरुवार को फिर से कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल का भाव 80 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 70 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है

    बिज़नेस | May 24, 2018 09:08 am IST
  • टाटा मोटर्स को मार्च तिमाही में घाटा, लेकिन आय में 18% की बढ़ोतरी

    टाटा मोटर्स को मार्च तिमाही में घाटा, लेकिन आय में 18% की बढ़ोतरी

    देश की बड़ी ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने मार्च तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित किए हैं जिनके मुताबिक कंपनी को मार्च तिमाही में घाटा उठाना पड़ा है, हालांकि कंपनी की आय और राजस्व में जोरदार ग्रोथ हुई है।

    बाजार | May 23, 2018 05:05 pm IST
  • सेंसेक्स में 306 प्वाइंट की भारी गिरावट, निफ्टी भी 106 अंक लुढ़का

    सेंसेक्स में 306 प्वाइंट की भारी गिरावट, निफ्टी भी 106 अंक लुढ़का

    भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को हल्की रिकवरी के बाद आज बुधवार को एक बार फिर से बिकवाली हावी हुई है और बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 306.33 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 34344.91 पर बंद हुआ है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 106.35 प्वाइंट घटकर 10430.35 पर बंद हुआ है।

    बाजार | May 23, 2018 04:07 pm IST
Advertisement