1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. टाटा मोटर्स को मार्च तिमाही में घाटा, लेकिन आय में 18% की बढ़ोतरी

टाटा मोटर्स को मार्च तिमाही में घाटा, लेकिन आय में 18% की बढ़ोतरी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : May 23, 2018 05:05 pm IST,  Updated : May 23, 2018 05:05 pm IST

देश की बड़ी ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने मार्च तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित किए हैं जिनके मुताबिक कंपनी को मार्च तिमाही में घाटा उठाना पड़ा है, हालांकि कंपनी की आय और राजस्व में जोरदार ग्रोथ हुई है।

Tata Motors income increases during Q4 FY18- India TV Hindi
Tata Motors income increases during Q4 FY18

नई दिल्ली। देश की बड़ी ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने मार्च तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित किए हैं जिनके मुताबिक कंपनी को मार्च तिमाही में घाटा उठाना पड़ा है, हालांकि कंपनी की आय और राजस्व में जोरदार ग्रोथ हुई है। बुधवार को कंपनी की तरफ से जारी किए गए नतीजों के मुताबिक मार्च तिमाही में उसकी आय में 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जबकि बिना टैक्स चुकाए प्रॉफिट 55 प्रतिशत से ज्यादा घटा है।

नतीजों के मुताबिक 2017-18 की मार्च तिमाही में टाटा मोटर्स की कुल आय 91643.44 करोड़ रुपए दर्ज की गई है, पिछले साल मार्च तिमाही में कुल आय 78980.77 करोड़ रुपए और 2017-18 की दिसंबर तिमाही में 74337.70 करोड़ रुपए दर्ज की गई है। प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) की बात करें तो मार्च तिमाही में वह 2307.65 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है जबकि 2016-17 की मार्च तिमाही में यह 5165.50 करोड़ रुपए था, 2017-18 की दिसंबर तिमाही में PBT 2033.75 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा