MISS
-
ईरान के हमले से तेल अवीव में हुई कितनी मौतें और नुकसान, इजरायली विदेश मंत्रालय का आया पहला बयान
ईरान के हमले में इजरायल में कितनी मौतें हुई या क्या-क्या नुकसान हुआ, इस पर अभी तक इजरायल का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। मगर अब इजरायली विदेश मंत्रालय ने पहली बार ईरान के हमले से हुए नुकसान को लेकर अपना आधिकारिक बयान जारी किया है।
अन्य देश | Oct 02, 2024 06:03 pm IST -
अनहोनी का खतरा! दिल्ली में इजरायली दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई
ईरान ने इजरायल पर भारी हमला किया है। इस कारण जंग के आसार बढ़ गए हैं। ऐसे में भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित इजरायली दूतावास की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
राष्ट्रीय | Oct 02, 2024 04:27 pm IST -
Advertisement
-
ईरान की इन खतरनाक मिसाइलों ने हजारों किमी दूर से इजरायल को हिला दिया, 90% लगीं सही निशाने पर
ईरान और इजराइल की दूरी करीब 2100 किमी है और ईरान से इजराइल तक पहुंचने में दो देश इराक और जॉर्डन को पार करना होता है। ऐसे में ये चर्चाएं तेज हो गई हैं कि ईरान की मिसाइल क्षमता कितनी उन्नत और आधुनिक है। ईरान ने दावा किया है कि उसकी 90 फीसदी मिसाइलें इजरायल में अपने सही ठिकानों पर गिरी हैं।
एशिया | Oct 02, 2024 01:16 pm IST -
ईरान ने इजरायल पर कैसे की रॉकेट्स की बरसात, दिल दहलाने वाले Videos आए सामने
मध्य पूर्व एशिया में एक और जंग शुरू हो गई है। ईरान ने इजरायल के ऊपर मिसाइलों की बरसात कर दी है। ईरान ने 200 से भी ज्यादा मिसाइलों से हमला किया है। इस हमले के वीडियो भी सामने आए हैं।
एशिया | Oct 02, 2024 06:20 am IST -
Advertisement
-
हिजबुल्लाह के मिसाइल हमले के बाद इजरायल ने बढ़ाई सतर्कता, सार्वजनिक समारोह और समुद्री तट बंद
इजरायल में हिजबुल्लाह के मिसाइल हमले के बाद सार्वजनिक समारोहों और समुद्री तटों को बंद कर दिया गया है। इन जगहों पर अक्सर भीड़ जुटती है। ऐसे में सतर्कता के तौर पर इजरायल ने यह कदम उठाया है। ताकि हमला होने पर नुकसान कम से कम हो।
अन्य देश | Oct 01, 2024 06:44 pm IST -
इजरायल की बहादुरी देख जोश में दक्षिण कोरिया, राष्ट्रपति यून सुक ने किम जोंग को धमकाया; कहा-"ध्वस्त कर देंगे शासन"
इजरायल ने 2 महीने पहले हमास चीफ इस्माइल हानिया और अब बीते शनिवार को हिजबुल्लाह चीफ सैय्यद हसन नसरल्लाह को मौत के घाट उतारकर मध्यपूर्व में हड़कंप मचा दिया है। इजरायल की यह बहादुरी दूसरे देशों में भी जोश भर रही है। इजरायल का जुनून देख दक्षिण कोरिया ने पहली बार उत्तर कोरिया को उसका शासन नष्ट करने की धमकी दे डाली है।
एशिया | Oct 01, 2024 04:31 pm IST -
Advertisement
-
इजरायल के भीषण हवाई हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, IDF ने किया दावा
इजरायली हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने का दावा किया गया है। इजरायली सेना की ओर से कहा गया है कि उसने नसरल्लाह को हवाई हमले में ढेर कर दिया है।
अन्य देश | Sep 28, 2024 01:54 pm IST -
इजरायल-हिजबुल्लाह में जंग हुई और खतरनाक, नेतन्याहू को अमेरिका यात्रा बीच में छोड़कर लौटना पड़ा वापस
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका यात्रा को अचानक बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट आए हैं। हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर इजरायली हमले के बाद उन्होंने अपनी यात्रा को बीच में ही रद्द कर दिया। हिजबुल्लाह भी भीषण पलटवार कर सकता है। इजरायल में पहले से ही 30 सितंबर तक इमरजेंसी लागू है।
अमेरिका | Sep 28, 2024 11:35 am IST -
Advertisement
-
उत्तरी गाजा के स्कूल पर गिरी इजरायली मिसाइल, हमले में महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोगों की मौत
गाजा पर इजरायली सेना ने मिसाइल हमला किया है। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
अन्य देश | Sep 27, 2024 02:48 pm IST -
ट्रंप के विमान पर हो सकता है अमेरिकी स्टिंगर एंटी-एयरक्रॉफ्ट मिसाइल से हमला, NATO के पूर्व सलाहकार ने जताई आशंका
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिर कौन मारना चाहता है। इस बार कहा जा रहा है कि वह फिर हत्यारों के निशाने पर हैं, जिनमें उनके प्लेन को मिसाइल से उड़ाने की साजिश रची गई है।
अमेरिका | Sep 27, 2024 11:02 am IST -
Advertisement
-
जंग में हिजबुल्लाह के साथ उतरे "यमन के हूती", 2000 किलोमीटर दूर से मध्य इजरायल पर किया मिसाइल हमला
यमन के हूतियों ने इजरायल के मध्यक्षेत्र पर फिर हमला किया है। हूती विद्रोही इस हफ्ते लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली हमले तेज होने से बौखला गए हैं। अब वह हिजबुल्लाह के समर्थन में उतर गए हैं।
अन्य देश | Sep 27, 2024 10:28 am IST -
चीन ने प्रशांत महासागर में किया भयानक मिसाइल का टेस्ट, अमेरिका समेत इन देशों को खतरा
चीन ने प्रशांत महासागर में ICBM यानी अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का परीक्षण किया है। चीन बुधवार को इस परीक्षण की जानकारी दी है।
एशिया | Sep 25, 2024 12:29 pm IST -
Advertisement
-
इजरायल से मुकाबले के लिए हिजबुल्लाह ने लेबनान के "घर-घर को बनाया लांचिंग पैड", इमारत में रखी मिसाइलें दे रही गवाही
इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह की जंग की तैयारियों के संबंध में एक सीक्रेट तस्वीर जारी की है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से हिजबुल्लाह पलटवार के लिए दक्षिण लेबनान के घरों में लंबी दूरी की मिसाइलों को छुपा रखा है। आईडीएफ के अनुसार ये घातक मिसाइलें इजरायल के अंदर तक हमला करने में सक्षम हैं।
अन्य देश | Sep 24, 2024 12:01 pm IST -
लेबनान में 356 मौतों से बौखलाया हिजबुल्लाह, जवाबी हमले से आसमान में दिवाली जैसा नजारा; इजरायल ने घोषित की इमरजेंसी
लेबनान में इजरायली हमले में 274 लोगों की मौत होने से हिजबुल्लाह बौखला गया है। उत्तरी इजरायल पर हिजबुल्लाह ने रॉकेट हमलों की बौछार कर दी है। इजरायल ने खतरे को देखते हुए 30 सितंबर तक के लिए इमरजेंसी लगा दी है।
अन्य देश | Sep 24, 2024 06:31 am IST -
Advertisement
-
इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच छिड़ा "प्रलयकारी युद्ध", लेबनान पर IDF के हमलों में मौतों की संख्या 356 पहुंची
इजरायली सेना के पलटवार से लेबनान में खलबली मच गई है। रॉयटर्स के अनुसार लेबनान ने दावा किया है कि आज सोमवार को इजरायली सेना ने ताजा हमला किया। रॉयटर्स की खबर के अनुसार इस हमले में मरने वालों की संख्या 356 हो गई है। इस दौरान हिजबुल्लाह के कम से कम 300 ठिकाने ध्वस्त हुए हैं।
अन्य देश | Sep 24, 2024 12:07 am IST -
किम जोंग हैं कि मानते नहीं, इस बार जापान में दाग दी 2 बैलिस्टिक मिसाइल; मच गया हड़कंप
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार उत्तर कोरिया ने जापान पर 2 बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। जो उसके विशेष आर्थिक समुद्री जोन में जाकर गिरी है।
एशिया | Sep 18, 2024 10:34 am IST -
Advertisement
-
Explainer: इजरायल के 'सुरक्षा कवच' को कैसे भेद गईं हूतियों की मिसाइलें? क्या था निशाने पर? जानें पूरी कहानी
हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला किया था। इस हमले की सबसे खास बात यह थी कि इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम इन मिसाइलों को रोक पाने में नाकाम रहा था।
Explainers | Sep 17, 2024 01:28 pm IST -
पहली बार सेंट्रल इजरायल तक पहुंची हूतियों की मिसाइल, 11 मिनट में तय किया 2000 किमी से अधिक का सफर
यमन के हूतियों ने पहली बार मध्य इजरायल पर मिसाइल हमला किया है। हूतियों ने दावा किया कि उनकी इंटर बैलिस्टिक मिसाइल सिर्फ 11 मिनट 30 सेकेंड में 2040 किलोमीटर का सफर तय करके सेंट्रल गाजा तक पहुंच गई।
अन्य देश | Sep 15, 2024 06:24 pm IST -
यूक्रेन की मिसाइलों के जवाब में पुतिन कर सकते हैं परमाणु परीक्षण, NATO से अमेरिका तक खलबली
अगर अमेरिका और ब्रिटेन यूक्रेन को रूस पर हमला करने के लिए पश्चिमी मिसाइलों और हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति देते हैं तो यह जंग खतरनाक हो सकती है। ऐसे में पुतिन एक नया परमाणु परीक्षण कर सकते हैं। कई विशेषज्ञों ने इस बात का दावा किया है।
यूरोप | Sep 15, 2024 11:56 am IST -
भारत ने किया एक और घातक मिसाइल का सफल परीक्षण, कांप उठेंगे दुश्मन देश
ओडिशा के चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने मिसाइल का सफल परीक्षण किया। लक्ष्यों को बेअसर करने की इस मिसाइल की सटीकता और क्षमता को परखा गया।
राष्ट्रीय | Sep 13, 2024 09:13 pm IST