1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. हिजबुल्लाह के मिसाइल हमले के बाद इजरायल ने बढ़ाई सतर्कता, सार्वजनिक समारोह और समुद्री तट बंद

हिजबुल्लाह के मिसाइल हमले के बाद इजरायल ने बढ़ाई सतर्कता, सार्वजनिक समारोह और समुद्री तट बंद

 Published : Oct 01, 2024 06:32 pm IST,  Updated : Oct 01, 2024 06:44 pm IST

इजरायल में हिजबुल्लाह के मिसाइल हमले के बाद सार्वजनिक समारोहों और समुद्री तटों को बंद कर दिया गया है। इन जगहों पर अक्सर भीड़ जुटती है। ऐसे में सतर्कता के तौर पर इजरायल ने यह कदम उठाया है। ताकि हमला होने पर नुकसान कम से कम हो।

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर किया मिसाइल हमला।- India TV Hindi
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर किया मिसाइल हमला। Image Source : REUTERS

येरूशलमः इजरायल ने हिजबुल्लाह के मिसाइल हमले के बाद देश भर में सतर्कता और बढ़ा दी है। इजरायल में सभी सार्वजनिक समारोहों और समुद्री तटों को बंद करे का ऐलान किया गया है। आज हिजबुल्लाह ने दावा किया किय उसने इजरायली सेना की खुफिया एजेंसी मोसाद के हेड क्वॉर्टर पर फादीर-4 मिसाइल से बड़ा मिसाइल किया है। हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने यह हमला दक्षिणी लेबनान में इजरायल के जमीनी अभियान के विरोध में किया है। हिजबुल्लाह के इस हमले में इजरायल में 2 लोगों के घायल होने की भी खबर है। 

रिपोर्टों में कहा गया है कि लेबनानी आतंकवादी समूह ने हर्ज़लिया के पास ग्लिलोट बेस पर "फादी-4" मिसाइलें दागीं। इस दौरान आईडीएफ की सैन्य खुफिया इकाई और मोसाद मुख्यालय हिजबुल्लाह के इस हमले को रोकने से चूक गए। हिजबुल्ला के इस दावे के बाद इजरायल ने हिज़्बुल्लाह की ओर से मिसाइल हमले किए जाने की पुष्टि की। हालांकि यह नहीं बताया कि ये हमला मोसाद हेड क्वॉर्टर पर हुआ है। आईडीएफ ने कहा कि हिजबुल्लाह द्वारा दागी गई एक मिसाइल सीधे मध्य इज़रायल के एक अरबी गांव कफ़र कासेम में गिरी। ऐसा पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में हिजबुल्लाह ने मिसाइल हमला किया है। हिज़्बुल्लाह केवल इजरायलियों को नुकसान पहुंचाना चाहता है, वह कोई भी हो और कैसा भी हो। इजरायल ने इसका वीडियो भी जारी किया। 

यह भी पढ़ें

LAC पर क्या फिर होने वाली है कुछ बड़ी हलचल, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने क्यों कह-सामान्य नहीं हैं हालात


अब इजरायल-हिजबुल्लाह में होगा धरती का सबसे "महाविनाशकारी युद्ध", लेबनानी लड़ाकों ने कर दिया बड़ा ऐलान

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश