MP NEWS
-
पैर में टैग, पीठ पर कैमरा... जब ग्रामीणों के बीच आ बैठा दुर्लभ हिमालयन गिद्ध, VIDEO में देखें
गिद्ध कुछ समय तक गांव के आस-पास मौजूद रहा। जैसे ही लोगों ने उसके शरीर पर लगे उपकरणों को देखा, उसे देखने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचने लगे।
मध्य-प्रदेश | Jun 24, 2026 05:10 pm IST -
इंदौर में गैस पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा, इन्फ्लुएंसर युवती समेत 3 घायल, दोपहिया भी जलकर हुई खाक
इंदौर में गैस पाइपलाइन फटने से बहुत बड़ा धमाका हुआ, जिसमें एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। सुमन नगर जैन मंदिर के पास बोरिंग के दौरान अवंतिका गैस पाइपलाइन फट गई।
मध्य-प्रदेश | Jun 24, 2026 07:35 am IST -
Advertisement
-
तैयारी के दौरान मिलीं 8 असफलताएं, पर नहीं मानी हार; पहले ही प्रयास में FSO बनीं किसान की बेटी राधाचंद्रवंशी
कई बार असफलता के बाद भी राधा चंद्रवंशी ने हार नहीं मानी, अब एमपीपीएसी परीक्षा में 50वीं रैंक के साथ किसान की बेटी अधिकारी बन गई हैं। इस सफलता के बाद उन्होंने अपनी सक्सेस स्टोरी साझा की है।
मध्य-प्रदेश | Jun 25, 2026 05:43 pm IST -
जादू-टोने के शक में 12 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, बोरी में बंद कर नाले में फेंका शव
मध्य प्रदेश के बैतूल में जादू-टोने के संदेह में मासूम की निर्मम हत्या कर दी गई है। मुलताई पुलिस ने 48 घंटे में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मध्य-प्रदेश | Jun 25, 2026 05:43 pm IST -
Advertisement
-
इंदौर के प्राइवेट स्कूल की किचन सील, फूड प्वॉइजनिंग से बीमार पड़े 100 से ज्यादा बच्चे, एक्सपायर्ड मिला सामान
इंदौर के एक प्राइवेट स्कूल में एक्सपायर्ड सामान मिलने के बाद प्रशासन ने स्कूल का किचन सील कर दिया है। प्रशासन ने ये कार्रवाई दोपहर के भोजन के बाद करीब 110 बच्चों के बीमार पड़ने के बाद की और रसोईघर सील कर दिया।
मध्य-प्रदेश | Jun 23, 2026 10:40 am IST -
पन्ना में चमकी नोएडा की महिला की किस्मत, हाथ लगा 6.54 कैरेट का बेशकीमती हीरा, जानें कितनी है कीमत
पन्ना जिले में एक नोएडा की महिला की किस्मत चमक गई है। महिला को 6.54 कैरेट का बेशकीमती हीरा हाथ लगा है। हीरे की कीमत आपको हैरान करेगी।
मध्य-प्रदेश | Jun 22, 2026 06:59 pm IST -
Advertisement
-
इंदौर में NEET का फर्जी पेपर बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश, AI से तैयार किया नकली प्रश्नपत्र, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
इंदौर पुलिस ने एक लॉ स्टूडेंट को NEET अभ्यर्थियों को नकली प्रश्नपत्र बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि शख्स एआई की मदद से फर्जी पेपर तैयार करके छात्रों को बेच रहा था।
मध्य-प्रदेश | Jun 22, 2026 01:31 pm IST -
गुना में 55 लाख का डोडाचूरा जब्त, राजस्थान से एमपी आ रही थी 106 किलो से ज्यादा की खेप, एक आरोपी गिरफ्तार
गुना के म्यााना थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 106 किलो से ज्यादा का डोडाचूरा जब्त कर लिया है और इस कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में तस्करी नेटवर्क के तार राजस्थान से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।
मध्य-प्रदेश | Jun 22, 2026 12:50 pm IST -
Advertisement
-
बंदूक लेकर पढ़ाने स्कूल जाता था शिक्षक, ग्रामीणों ने बना लिया वीडियो, अब नोटिस के बाद नौकरी पर लटकी तलवार
मध्य प्रदेश के गुना से एक हैरान करने वाला मामला देखने को मिल रहा है। यहां सरकारी स्कूल में ही शिक्षक हथियारों के साथ पहुंच रहा है।
मध्य-प्रदेश | Jun 22, 2026 02:06 pm IST -
रेलवे स्टेशन पर शराब दुकान में दिखाई दबंगई, बंदूक के दम पर कर्मचारियों को धमकाया, CCTV में कैद हुई वारदात
कटनी के रेलवे स्टेशन स्थित शराब दुकान में एक युवक द्वारा खुलेआम बंदूक दिखाकर कर्मचारियों को धमकाने का मामला सामने आया है। ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद है, जिसके आधार पर जांच शुरू हो चुकी है।
मध्य-प्रदेश | Jun 21, 2026 04:52 pm IST -
Advertisement
-
मध्यप्रदेश के 283 केंद्रों में NEET का री-एग्जाम, 1.18 लाख छात्र देंगे परीक्षा, निगरानी में CISF-साइबर कमांडो
Madhya Pradesh NEET Re-Exams: 3 मई को रद्द हुई नीट-यूजी 2026 की परीक्षा आज, 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की जा रही है, जिसमें राज्य के करीब 1 लाख 18 हजार छात्र परीक्षा देंगे, जिसके लिए परीक्षा केंद्रों में 3 लेयर निगरानी की व्यवस्था की गई है।
मध्य-प्रदेश | Jun 21, 2026 12:46 pm IST -
लूट और हत्या के मामले में 3 आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, सीसीटीवी से हुआ था मामले का खुलासा
मध्य प्रदेश में लूट और हत्या के 3 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मामला करीब 6 सल पुराना बताया जा रहा है।
मध्य-प्रदेश | Jun 21, 2026 11:56 am IST -
Advertisement
-
सीहोर में फिर सक्रिय हुआ चोर गिरोह, देर रात कॉलोनी में घुसकर की चोरी, वारदात कैमरे में कैद
मप्र के सीहोर में फिर से चोरों ने खलबली मचा दी है। देर रात चड्डीधारी चोर गिरोह ने कॉलोनी में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बारे में पुलिस ने अपडेट दी है।
मध्य-प्रदेश | Jun 20, 2026 11:18 pm IST -
अवैध संबंधों के शक में खूनी वारदात, सीहोर में युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश के सीहोर में दिनदहाड़े 32 साल के एक आदमी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस की दी गई जानकारी के अनुसार युवक का मर्डर अवैध संबंधों के शक के कारण किया गया।
मध्य-प्रदेश | Jun 20, 2026 10:45 pm IST -
Advertisement
-
कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, पुलिस हिरासत में चालक
मप्र के उमरिया में एक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई है। यह दुखद जानकारी देते हुए, पुलिस ने बताया कि कार चालक उनकी हिरासत में है और उसे पूछताछ की जा रही है।
मध्य-प्रदेश | Jun 20, 2026 08:42 pm IST -
मध्य प्रदेश: पुलिस ने महज 48 घंटे में ढाई करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी का खुलासा किया, जानें कैसे हुई थी वारदात
मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक बड़े चोरीकांड को सुलझाया है और चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को भी पकड़ लिया है और माल भी बरामद हो गया है।
मध्य-प्रदेश | Jun 20, 2026 06:30 pm IST -
Advertisement
-
पन्ना जिला अस्पताल के सामने चले चप्पल-थप्पड़, पति-पत्नी में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, तमाशा देखते रहे राहगीर
पन्ना जिले के जिला अस्पताल के सामने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और पुरुष को आपस में लड़ते देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर चप्पल-जूते बरसाते रहे, लेकिन बीच-बचाव के लिए कोई सामने नहीं आया।
मध्य-प्रदेश | Jun 20, 2026 02:53 pm IST -
Video: अधिकारी नहीं मिले तो कांग्रेस नेताओं ने कुत्ते को सौंपा ज्ञापन, MP में चर्चा का विषय बना अनोखा प्रदर्शन
शहडोल में अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना देते हुए एक आवारा कुत्ते को प्रतीकात्मक रूप से ज्ञापन सौंपकर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
मध्य-प्रदेश | Jun 20, 2026 08:51 am IST -
उज्जैन में चौड़ीकरण के तहत मस्जिद हटाने का विरोध, शहर के काजी ने दी चेतावनी- 'धार्मिक स्थल न हटाए जाएं'
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारी शुरू हो गई है। इसी बीच चौड़ीकरण के तहत मस्जिद हटाने का विरोध किया जा रहा है और शहर के काजी ने चेतावनी दी है। उन्होंने धार्मिक स्थल हटाने के लिए कहा है।
मध्य-प्रदेश | Jun 19, 2026 10:45 pm IST -
इंदौर में दूसरी शादी करने जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, प्रेमिका हुई घायल, भाई का हुआ बुरा हाल
एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश निवासी मोहित वाजपेई की मौत हो गई, जबकि कार चालक और प्रेमिका घायल हो गई। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मध्य-प्रदेश | Jun 19, 2026 11:49 pm IST