TMC
-
सीताराम येचुरी ने साधा टीएमसी पर निशाना, कहा – पश्चिम बंगाल में तृणमूल ने की भाजपा की आधार जुटाने में मदद
सीताराम येचुरी ने कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस ही है जिसने राज्य में आधार बनाने में भाजपा-आरएसएस की मदद की। उन्होंने कहा, ‘‘यह साफ तौर पर झूठ है कि माकपा कार्यकर्ता भाजपा की मदद कर रहे हैं। यह झूठी अफवाह है जिसे भगवा पार्टी और तृणमूल ने फैलाया है। वे इस बात को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में मुकाबला भाजपा और तृणमूल के बीच है। यह पूरी तरह से गलत है।’’
लोकसभा चुनाव 2019 | May 17, 2019 06:05 pm IST -
करोबो-लड़बो-जीतबो से लड़बो-लड़बो-लड़बो में बदली बंगाल की लड़ाई
पीएम मोदी और अमित शाह दोनों ने मिलकर पहले ही बंगाल में पूरी ताकत झोंक दी थी। आखिरी दौर तक ममता बनर्जी ने भी दोनों से लोहा लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन आखिरी दौर का मतदान आते-आते ये लड़ाई, करोबो लड़बो जीतबो से लड़बो लड़बो लड़बो में बदल गई।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 17, 2019 12:35 pm IST -
Advertisement
-
भाजपा पर फिर ममता का प्रहार, बोलीं बंगाल के लोग आपके आगे नहीं मांगेंगे भीख
ममता बनर्जी ने डायमंड हॉर्बर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 5 सालों में आप राम मंदिर नहीं बनवा पाए और आप विद्यासागर की मूर्ति बनाना चाहते हैं? बंगाल के लोग आप आगे भीख नहीं मांगेंगे। आपके गुंडे नेता यहां आते हैं और कहते हैं कि बंगाल कंगाल है। क्या बंगाली कंगाल हैं? क्या बंगाली कंगाल हैं?”
लोकसभा चुनाव 2019 | May 16, 2019 03:55 pm IST -
जानिए कौन हैं ईश्वरचंद्र विद्यासागर, जिनकी मूर्ति तोड़े जाने पर बंगाल में सियासी भूचाल आया हुआ है
महान दार्शनिक, समाजसुधारक और लेखक ईश्वरचंद विद्यासागर का जन्म 26 सितंबर, 1820 को कोलकाता में हुआ था। वह स्वाधीनता संग्राम के सेनानी भी थे। ईश्वरचंद विद्यासागर को गरीबों और दलितों का संरक्षक माना जाता था।
राष्ट्रीय | May 15, 2019 11:31 pm IST -
Advertisement
-
भाजपा ने TMC पर अमित शाह को मारने के लिए ‘षड्यंत्र’ रचने का आरोप लगाया
भाजपा एवं टीएमसी समर्थकों के बीच मंगलवार को शाह के विशाल रोडशो के दौरान हिंसक झड़पें हुईं थीं और शाह को इस कारण से बीच में ही अपना कार्यक्रम खत्म करना पड़ा था।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 15, 2019 10:55 pm IST -
ममता के गढ़ में PM की हुंकार, कहा- ‘गालियों और धमकियों से नहीं डरेगा मोदी, 2019 में होगा ‘दीदी’ का पत्ता साफ’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प. बंगाल के बसीरहाट और डायमंड हार्बर में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने हत्याएं की हैं और लोकतंत्र के लिए मृतकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 15, 2019 11:58 pm IST -
Advertisement
-
West Bengal Violence: ममता को योगी का चैलेंज- हिम्मत है तो कल की हिंसा की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करें
West Bengal Violence: इस बीच आज पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 रैलियां हैं और हिसां के बीच चुनाव प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए दिल्ली में चुनाव आयोग ने बैठक रखी हुई है।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 15, 2019 10:20 pm IST -
अमित शाह पर ममता बनर्जी का प्रहार, बोलीं – 'बंगाल को कंगाल' बताने पर अमित शाह को करवानी चाहिए उट्ठक-बैठक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है। ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि ‘कंगाल बांग्ला’ वाली टिप्पणी करने को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को कान पकड़ कर उट्ठक-बैठक लगवानी चाहिए।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 14, 2019 10:58 pm IST -
Advertisement
-
कोलकाता में अमित शाह ने रोड शो निकालकर किया ‘दीदी’ को चैलेंज, कहा- बंगाल की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी TMC
लोकसभा चुनाव की शुरुआत से ही भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में विशेष जोर लगाया हुआ है। अब आखिरी चरण से पहले भाजपा और भी ज्यादा ताकत के साथ सूबे में प्रचार कर रही है। मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रोड शो निकाला।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 14, 2019 06:56 pm IST -
पश्चिम बंगाल: चुनाव के दौरान हिंसा जारी, बीजेपी नेता अरविंद मेनन से टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की मारपीट
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच राजनीतिक हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के बारासात में टीएमसी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी रुकने की खबर आई है।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 14, 2019 11:46 am IST -
Advertisement
-
प. बंगाल में अमित शाह के बाद योगी आदित्यनाथ की रैली भी रद्द, BJP बोली- "यहां चलता है दीदी का 'गुण्डातन्त्र'"
प. बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की रैली रद्द करने के बाद अब अब योगी आदित्यनाथ की रैली को भी रद्द कर दिया गया है।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 13, 2019 11:41 pm IST -
बंगाल में वोटिंग के बाद भी हिंसा जारी, बाबुल ने कहा-ममता को चुकानी पड़ेगी कीमत
इससे पहले वोटिंग के दौरान बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष के साथ भी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की तो उनके आंसू निकल गए। मामला घाटाल की हैं जहां भारती घोष के काफिले की गाड़ियों को बुरी तरह से तोड़ दिया गया।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 13, 2019 07:30 am IST -
Advertisement
-
रविवार को छठे चरण का मतदान, वोटिंग मशीन में बंद होगी इन दिग्गजों की किस्मत
उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटें शामिल हैं। इस चरण में 10.17 करोड़ मतदाता 979 उम्मीदारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने चुनाव के सुचारू संचालन के लिए 1.13 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 12, 2019 12:07 am IST -
EXCLUSIVE: बंगाल में केसरिया क्रांति? दीदी के गढ़ ने राज़ खोला, ममता का तख्त डोला
सवाल उठता है कि बंगाल का वो कौन सा दृश्य है जो देश के लिए अदृश्य है और जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा, महसूस किया और खुल्लमखुल्ला बताया। दिल्ली-मुंबई की चमक से दूर बंगाल के पिछड़े इलाकों में शुमार पुरुलिया और बांकुरा की सड़कों पर मोदी का नाम चीखते लोगों की चाहत क्या है?
लोकसभा चुनाव 2019 | May 10, 2019 09:13 am IST -
Advertisement
-
माओवादियों के पुराने गढ़ में तृणूमल को भाजपा से मिल रही है कड़ी चुनौती
तृणमूल कांग्रेस ने ‘परिवर्तन’ का वादा करके एक वक्त यहां से वामपंथी दलों को उखाड़ फेंका था। बुद्धदेव भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली माकपा सरकार के खिलाफ 2008 में एकजुट हुए हजारों लोगों में शामिल स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें फिर से बदलाव आता दिख रहा है।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 08, 2019 02:18 pm IST -
बंगाल में मुसलमानों की खामोशी तूफान का संकेत, क्या 23 मई को मिलेगा सबसे बड़ा सरप्राइज़?
वैसे बंगाल में जनसंघ के जमाने से ही बीजेपी सक्रिय है। ये सच है कि जनसमर्थन अब तक बहुत ज्यादा सीटों में तब्दील नहीं हो पाया। मगर आरएसएस से जुड़े संगठनों की कोशिशों की बदौलत गांव और कस्बों तक बीजेपी का नेटवर्क फैल चुका है।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 07, 2019 09:19 am IST -
Advertisement
-
पश्चिम बंगाल में 5वें चरण की वोटिंग के दौरान हिंसा पर पीएम मोदी का ममता दीदी पर प्रहार
पश्चिम बंगाल में 5वें चरण की वोटिंग के दौरान हिंसा पर पीएम मोदी का ममता दीदी पर प्रहार
चुनाव | May 06, 2019 03:56 pm IST -
BJP की महिला उम्मीदवार ने TMC कार्यकर्ताओं को दी कुत्ते की मौत मारने की धमकी, कहा- यूपी से बुलाएंगी लोग
पश्चिम बंगाल में घाटल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार भारती घोष के उस बयान के बाद विवाद पैदा हो गया, जिसमें उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धमकी दी है कि अगर उन्होंने ज्यादा होशियारी दिखाई तो वह उत्तर प्रदेश से लोगों को बुलाएंगी और उन्हें ‘कुत्ते की मौत मारेंगी।’
लोकसभा चुनाव 2019 | May 05, 2019 09:17 am IST -
ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर पटलवार, कहा TMC का एक भी सदस्य बीजेपी में नहीं होगा शामिल
ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर पटलवार, कहा TMC का एक भी सदस्य बीजेपी में नहीं होगा शामिल
चुनाव | Apr 30, 2019 04:37 pm IST -
TMC ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- PM मोदी के भाषण में ‘खरीद-फरोख्त’ के संकेत, रद्द किया जाए नामांकन
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल के भाषण से संकेत मिलता है कि ‘खरीद फरोख़्त आसन्न’ है।
लोकसभा चुनाव 2019 | Apr 30, 2019 04:07 pm IST