शिमला: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को आरोप लगाया कि कोलकाता में अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा दरअसल भाजपा अध्यक्ष का खात्मा करने के लिए तृणमूल कांग्रेस की ओर से रचा गया एक षड्यंत्र था। भाजपा प्रवक्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा, “टीएमसी ने अमित शाह के खात्मे के लिए एक षड्यंत्र रचा। अगर सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें नहीं बचाया होता तो उनको मार दिया जाता।”
Related Stories
भाजपा एवं टीएमसी समर्थकों के बीच मंगलवार को शाह के विशाल रोडशो के दौरान हिंसक झड़पें हुईं थीं और शाह को इस कारण से बीच में ही अपना कार्यक्रम खत्म करना पड़ा था। भाजपा एवं टीएमसी ने इस घटना के लिए बुधवार को एक-दूसरे पर आरोप मढ़े।