नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के तहत 6 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और अब सिर्फ एक फेज की वोटिंग बाकी है। अब अंतिम चरण में सबकी निगाहें प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अलावा पटना साहिब जैसी वीवीआईपी सीटों पर है। 19 मई को होने वाले सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग में विभिन्न राजनीतिक दल ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश करेंगे। इसी दौरान सियासत से जुड़ी तमाम दिलचस्प खबरें भी हवा में तैरेंगी। सियासत से जुड़ी खबरों और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें:
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- लोकसभा चुनाव 2019: ममता बनर्जी पर BJP का डबल अटैक, मोदी और योगी ने एक साथ घेरा
लोकसभा चुनाव 2019: ममता बनर्जी पर BJP का डबल अटैक, मोदी और योगी ने एक साथ घेरा
इस चुनावी मौसम में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Lok Sabha Elections 2019 Live Updates
-
9:21 PM (IST) May 15, 2019
ममता बनर्जी ने कहा कि शाह ने आज सुबह चुनाव आयोग को धमकी दी थी। उन्होनें सवाल उठाया कि क्या ये ऑर्डर उन्हीं की धमकी का नतीजा है? बंगाल की जनता इस अपमान का जवाब देगी। उन्होनें कहा कि फैसला आज से ही लागू क्यों नहीं किया गया। चुनाव आयोग बीजेपी के ईशारे पर चल रही है। कल पीएम मोदी की रैली के बाद ही क्यों फैसले को लागू किया जाएगा।
-
9:20 PM (IST) May 15, 2019
ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा 9 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार पर रोक लगाने के फैसले पर कहा कि यह फैसला चुनाव आयोग का नहीं बल्कि मोदी-शाह का फैसला है। उन्होनें कहा कि कल अमित शाह दंगा कराने के मूड में बंगाल आए थे और उनके खिलाफ एक्शन होना चाहिए।
-
8:05 PM (IST) May 15, 2019
चुनाव आयोग अधिकारी ने कहा कि ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने वालों ने खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
-
8:05 PM (IST) May 15, 2019
चुनाव आयोग ने हालातों का संज्ञान लेते हुए पश्चिम बंगाल के प्रधान गृह सचिव को हटा दिया गया है। इसके अलावा कोलकाता पुलिस कमिश्नर को भी हटाते हुए चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालने पर भी पाबंदी लगा दी है।
-
8:04 PM (IST) May 15, 2019
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने बुधवार को चुनाव प्रचार पर दो दिन पहले ही रोकने की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने गुरुवार रात 10 बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लगाई है।
-
6:48 PM (IST) May 15, 2019
अरे दीदी ये बदला लेने का नहीं, ये तो बंगाल में बदलाव का दौर है। ये तुम्हारे बदले के इरादे तो धरे के धरे रह जाएंगे और बदलाव आगे बढ़ जाएगा और यकीन मानिये इस बार दीदी के भतीजे का डिब्बा यहां गोल है: पीएम मोदी
-
6:48 PM (IST) May 15, 2019
जो स्वार्थ और लूट-खसोट को ही भारत की राजनीति का चरित्र मान बैठे हैं उन्हीं को भाजपा और मोदी से परेशानी हो रही है। जो भ्रष्ट हैं उनको मोदी से कष्ट है। ये वो लोग हैं जिनको आज वंदे मातरम् से तकलीफ है। ये वो लोग हैं जिनको सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से समस्या होती है: पीएम मोदी
-
6:48 PM (IST) May 15, 2019
यहां टीचर्स और गवर्नमेंट इंप्लॉयीज़ को सैलरी और इंक्रीमेंट भले ही ना मिले, लेकिन TMC के भाड़े के गुंडों को समय पर पेमेंट मिलती है। गरीब के राशन पर, गरीब के मकान पर, मनरेगा की मजदूरी तक पर टोलाबाजी होती है: पीएम मोदी
-
6:47 PM (IST) May 15, 2019
दीदी के टोलाबाज़ और दीदी का सिंडिकेट, गरीबों को लूटने वाले चिटफंड वाले नेता, कोयला माफिया और रेत माफिया डर और भय से पूरी तरह मुक्त हैं: पीएम मोदी
-
6:47 PM (IST) May 15, 2019
बुआ-भतीजे के मॉडल ऑफ गवर्नेंस में डर और भय से मुक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। ये दीदी की दरियादिली है, मेहरबानी है कि डर और भय से पूरी तरह लोग मुक्त हैं, लेकिन कौन? घुसपैठिए। डर और भय से पूरी तरह मुक्त हैं कौन? गो-तस्कर, मानव तस्कर, बेटियों के तस्कर: पीएम मोदी
-
6:32 PM (IST) May 15, 2019
जिस राज्य में एक आईपीएस अधिकारी को ही न्याय नहीं मिलेगा, वहां सामान्य मानवी कितने डर में जी रहा होगा, ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है: पीएम मोदी
-
6:31 PM (IST) May 15, 2019
वो व्यक्ति जिसने पूरा जीवन पश्चिम बंगाल के सामान्य मानवी के जीवन की सुरक्षा में लगा दिया, उसको आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया गया। जहां पुलिस प्रशासन ही इतने खौफ में जी रहा है, ऐसे दिनों की कल्पना तो गुरुदेव ने नहीं की थी: पीएम मोदी
-
6:31 PM (IST) May 15, 2019
अगर कोई युवा मजाक भी करता है, राजनीतिक व्यंग भी करता है तो उसको जेल में ठूंस दिया जाता है। यहां की ब्यूरोक्रेसी यहां की पुलिस पर कितना प्रेशर है इसका उदाहारण यहां पर एक आईपीएस की खुदकुशी है: पीएम मोदी
-
6:30 PM (IST) May 15, 2019
पूरे देश ने देखा है कि टीएमसी ने किस तरह गणतंत्र को गुंडातंत्र बनाकर रखा है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी को अपनी बात रखने से रोका जा रहा है। उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से, अपनी बात जनता के सामने रखने से रोका जा रहा है। दीदी का ये गुंडातंत्र अब नहीं चलेगा: पीएम मोदी
-
6:29 PM (IST) May 15, 2019
कल कोलकाता की तस्वीरें पूरे देश ने देखी हैं। दीदी के प्रशासन और गुंडातंत्र ने भाजपा के रोड शो को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोलकाता के लोगों ने उनकी सारी कोशिशें नाकाम कर दीं। इसके लिए मैं कोलकाता के सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करता हूं: पीएम मोदी
-
6:28 PM (IST) May 15, 2019
पीएम मोदी प. बंगाल के डायमंड हार्बर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की प. बंगाल में ये आज की दूसरी और आखिरी जनसभा है।
-
4:56 PM (IST) May 15, 2019
ममता दीदी मत भूलिए कि ये 21वीं सदी का भारत है अगर पश्चिम बंगाल की जनता आपको सातवें आसमान पर बिठा सकती है। तो यही जनता आपको वापस जमीन पर भी गिरा सकती है: पीएम मोदी
-
4:56 PM (IST) May 15, 2019
सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद अपने ही सपूतों पर सवाल उठाने वाली दीदी को सबक सिखाना जरूरी है। देश के हितों के खिलाफ जाकर पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाने वाली दीदी को सबक सिखाना जरूरी है: पीएम मोदी
-
4:49 PM (IST) May 15, 2019
ममता दीदी अपनी ही परछाई से डर रही हैं। 2019 में उनका पत्ता साफ होने जा रहा है: पीएम मोदी
-
4:48 PM (IST) May 15, 2019
बंगाल में भाजपा नेताओं को रैली नहीं करने दी जा रही। वोटरों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा। उम्मीदवारों पर हमले किए जा रहे हैं, यहां तक की नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र को भी आपके गुंडों ने नहीं छोड़ा: पीएम मोदी
-
4:47 PM (IST) May 15, 2019
दीदी आपकी बौखलाहट और बंगाल का जनसमर्थन देख कर मैं आपसे कह रहा हूं कि अब बंगाल हमे पूर्ण बहुमत से आगे 300 सीटें पार करवा कर रहेगा: पीएम मोदी
-
4:47 PM (IST) May 15, 2019
क्या लगता है आपको कि आपकी गालियों और धमकियों से मोदी डर जायेगा: पीएम मोदी
-
4:47 PM (IST) May 15, 2019
दीदी, जनता को धोखा आप दो, चिटफंड के नाम पर गरीबों का पैसा आप लूटों, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए धरने पर आप बैठों। और, जब पश्चिम बंगाल की जनता आपसे हिसाब मांगे तो आप गालियां देने पर उतर आई, हिंसा और आगजनी करने लगी: पीएम मोदी
-
4:46 PM (IST) May 15, 2019
दीदी, सत्ता तो सेवा का माध्यम होती हैं। आप सत्ता और जनता को अपना गुलाम समझने की भूल कर रही हो: पीएम मोदी
-
4:46 PM (IST) May 15, 2019
आपका यही हौसला, आपका यही जोश ममता दीदी की इस अत्याचारी सत्ता को एक न एक दिन जड़ से उखाड़ देगा: पीएम मोदी
-
4:45 PM (IST) May 15, 2019
दीदी के गुंडे, गोलियां और बम लेकर विनाश करने पर उतर गए हैं, लेकिन लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा को लेकर बंगाल के मेरे भाई-बहन डटकर खड़े हैं: पीएम मोदी
-
4:45 PM (IST) May 15, 2019
पश्चिम बंगाल में गणतंत्र को फिर से स्थापित करने के लिए आपका हौसला और इच्छशक्ति पूरा देश बड़े आदर के साथ देख रहा है: पीएम मोदी
-
4:44 PM (IST) May 15, 2019
मैं भाजपा के और पश्चिम बंगाल के उन साथियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिनकी पिछले कुछ दिनों में टीएमसी के गुंडों ने हत्या की है। जो घायल हैं, उनके मैं जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। लोकतंत्र के लिए आपका ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: पीएम मोदी
-
4:38 PM (IST) May 15, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प. बंगाल के बसीरहाट में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
-
4:33 PM (IST) May 15, 2019
अगर TMC की सरकार में थोड़ी भी हिम्मत है तो वह सीसीटीवी की फुटेज को सार्वजनिक करके दिखा दे। ईश्वरचंद विद्यासागर जी की मूर्ति TMC के गुडों ने खंडित की है और अमित शाह के रोड शो पर हमला भी TMC से जुड़े हुए लोगों ने ही किया है: योगी आदित्यनाथ
-
4:30 PM (IST) May 15, 2019
ईश्वरचंद विद्यासागर जी देश के महापुरुष हैं। उनकी मूर्ति को खंडित करने में TMC के गुंडों और लोगों का हाथ है, इसमें किसी को कई संदेह नहीं है: योगी आदित्यनाथ
-
4:27 PM (IST) May 15, 2019
BJP के कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम करने से पहली बार नहीं रोका जा रहा है, इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है, जब अमित शाह और अन्य नेताओं को बंगाल के अंदर किसी कार्यक्रम में भाग लेना होता है तो यहां की सरकार अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए कर्यों को रोकती है: योगी आदित्यनाथ
-
4:24 PM (IST) May 15, 2019
छह चरणों में बंगाल में हिस्सा का तांडव हुआ। चुनाव में हिंसा ममता सरकार की नाकामी है: योगी आदित्यनाथ
-
4:23 PM (IST) May 15, 2019
हिंसाओं की घटनाओं को छिपाने के लिए ममता बनर्जी जिस प्रकार के झूठ का सहारा ले रही हैं, वह इससे ये साबित करना चाह रही हैं कि एक झूठ को 100 बार बोलेंगे तो वह सच साबित हो जाएगा: योगी आदित्यनाथ
-
4:21 PM (IST) May 15, 2019
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 'बंगाल में जबरदस्त अराजकता देखने को मिली। अमित शाह के रोड शो में कल हमला हुआ। लोकतंत्र में इस तरह की हिंसा के लिए कई जगह नहीं होनी चाहिए।'
-
4:03 PM (IST) May 15, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब के लुधियाना में जनसभा को संबोधिक कर रहे हैं।
-
2:45 PM (IST) May 15, 2019
तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल चुनाव में लगे केंद्रीय सुरक्षा बलों पर भारतीय जनता पार्टी से मिलीभगत का आरोप लगाया, TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा उनके पास इसके सबूत
-
12:24 PM (IST) May 15, 2019
मैं इस केस में लड़ूंगी। मुझे नहीं लगता कि मैंने ऐसा कुछ किया है जिसके लिए मुझे माफी मांगनी चाहिए: प्रियंका शर्मा, बीजेपी यूथ विंग की को-ऑर्डिनेटर
-
12:22 PM (IST) May 15, 2019
मेरी जमानत कल ही मंजूर कर दी गई थी, लेकिन मुझे 18 घंटे बाद तक रिहा नहीं किया गया। उन्होंने मुझे अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने मुझे एक माफीनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा: प्रियंका शर्मा, बीजेपी युवा विंग की संयोजक
-
12:04 PM (IST) May 15, 2019
बिहार के पीलीगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ''बिहार में आज उनकी अंतिम जनसबा है, बिहार की जनता से 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए आशीर्वाद लेने का अंतिम मौका है, लेकिन इसके बाद प्रधानमंत्री पद को सेवा के भाव से स्वीकार करते हुए मैं फिर एक बार विकास की गंगा लेकर के आपके बीच आऊंगा।''
-
11:42 AM (IST) May 15, 2019
बिहार के पालीगंज की रैली में बोले पीएम मोदी
कांग्रेस का नामदार परिवार हो या फिर यहां बिहार का भ्रष्ट परिवार, इनकी संपत्ति आज सैकड़ों-हजारों करोड़ों रुपए में है। आखिर ये पैसे कहां से आए? अगर गरीब की जरा सी भी परवाह होती, अगर देश की जरा सी भी परवाह होती, तो भ्रष्टाचार करने से पहले इनके हाथ कांपते। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मेरा करीब 2 दशक का काम रहा है। जनता जनार्दन तो ईश्वर का रूप है। इन पदों को मैंने जनता द्वारा दिया प्रसाद माना है। इस प्रसाद को शीश झुकाकर स्वीकार किया है।
-
11:39 AM (IST) May 15, 2019
बिहार के पालीगंज की रैली में बोले पीएम मोदी
जिस जाति के नाम पर इन लोगों ने राजनीति की, उस जाति से इन्हें पार्टी चलाने के लिए कोई योग्य व्यक्ति नहीं मिला। क्या इतनी बड़ी पार्टी में, पार्टी को संभालने की योग्यता और किसी में नहीं है। जिस जाति और समाज ने आँख बंद करके इनके परिवार को अरबों-खरबों का मालिक बनाया, गाड़ी-बंगला-पद-प्रतिष्ठा सब कुछ दिया, उसके साथ भी इन लोगों ने धोखा ही किया। इन्होंने देश को कुछ नहीं दिया, बिहार को कुछ नहीं दिया, अपनी जाति को भी कुछ नहीं दिया। इतना ही नहीं, अपनी जाति के दूसरे लोगों पर दबदबा बनाए रखने के लिए, जाति में जो अच्छे होनहार नौजवान थे, उन्हें भी दबंगई के रास्ते पर चढ़ा दिया। नौजवानों को जाति के नाम पर भ्रमित करके, उनके कंधे पर बंदूक रखकर, इन्होंने अपने ही समाज और जाति को बंधक बना लिया।
-
11:38 AM (IST) May 15, 2019
बिहार के पालीगंज की रैली में बोले पीएम मोदी
हमारे लिए देश के हर वर्ग, हर समुदाय, हर क्षेत्र का विकास जरूरी है। हम सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि आजादी के इतिहास में पहली बार सामान्य वर्ग के गरीब युवाओं को भी 10% का आरक्षण मिल पाया है। इतना ही नहीं ओबीसी आयोग को महामिलावट वालों के तमाम अवरोध के बावजूद संवैधानिक दर्जा देने का काम भी एनडीए सरकार ने किया है। एनडीए सरकारों की यही निष्ठा और यही ईमानदारी है जिसके कारण 21वीं सदी का युवा आश्वस्त है।
-
11:37 AM (IST) May 15, 2019
बिहार के पालीगंज की रैली में बोले पीएम मोदी
बिहार के गांव-गांव की उम्मीदों को, सपनों को नई ऊँचाई देने के लिए, गरीब से गरीब तक टेक्नोलॉजी को हम कैसे पहुंचा रहे हैं, इसका उदाहरण है डिजिटल इंडिया अभियान। बिहार हमेशा से शिक्षा औऱ प्रतिभा की भूमि रही है। यहां से निकले IAS-IPS और सिविल सेवा के अन्य अफसर देश को आगे बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
-
11:36 AM (IST) May 15, 2019
बिहार के पालीगंज की रैली में बोले पीएम मोदी
बिहार के गांव-गांव की उम्मीदों को, सपनों को नई ऊँचाई देने के लिए, गरीब से गरीब तक टेक्नोलॉजी को हम कैसे पहुंचा रहे हैं, इसका उदाहरण है डिजिटल इंडिया अभियान।
-
11:34 AM (IST) May 15, 2019
बिहार के पालीगंज की रैली में बोले पीएम मोदी
-
11:31 AM (IST) May 15, 2019
पश्चिम बंगाल में हिंसा पर बोले अमित शाह
वोटबैंक की राजनीति के लिए महान शिक्षाशास्त्री की प्रतिमा का तोड़ने का मतलब है कि टीएमसी की उल्टी गिनती शुरू हो गई।
-
11:30 AM (IST) May 15, 2019
पश्चिम बंगाल में हिंसा पर बोले अमित शाह
जहां ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतीमा रखी है वो जगह कमरों के अंदर है। कॉलेज बंद हो चुका था, सब लॉक हो चुका था, फिर किसने कमरे खोले। ताला भी नहीं टूटा है, फिर चाबी किसके पास थी। कॉलेज में टीएमसी का कब्जा है।
-
11:29 AM (IST) May 15, 2019
पश्चिम बंगाल में हिंसा पर बोले अमित शाह
चुनाव आयोग मूक पर्यवेक्षक बना हुआ है, चुनाव आयोग तुरंत हस्तक्षेप करे, बंगाल में हिस्ट्री शीटरों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इसी प्रकार चुनाव कराना है तो चुनाव आयोग पर सवाल उठेंगे।
-
11:27 AM (IST) May 15, 2019
पश्चिम बंगाल में हिंसा पर बोले अमित शाह
कल रोड शो से तीन घंटे पहले हमारे बैनर पोस्टर हटा दिए गए, पीएम के पोस्टर फाड़े गए, पुलिस मूक दर्शक बनी रही। रोड शो के दौरान तीन बार हमले किए गए, पत्थर फेंके गए, आगजनी हुई।
-
11:26 AM (IST) May 15, 2019
पश्चिम बंगाल में हिंसा पर बोले अमित शाह
हार के डर से ममता बनर्जी बौखला गई है। पांचवे चरण के बाद ममता को अपनी हार दिखने लगी है।
-
11:24 AM (IST) May 15, 2019
पश्चिम बंगाल में हिंसा पर बोले अमित शाह
मैं ममता जी को बताना चाहता हूं कि आप सिर्फ 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और भाजपा देश के सभी राज्यों में चुनाव लड़ रही है । मगर कहीं पर भी हिंसा नहीं हुई, लेकिन बंगाल में हर चरण में हिंसा हुई इसका साफ़ मतलब है कि हिंसा TMC कर रही है
-
11:23 AM (IST) May 15, 2019
पश्चिम बंगाल में हिंसा पर बोले अमित शाह
इस तरह की हिंसा ने साबित कर दिया है कि अब ममता सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। टीएमसी चुनाव हारने जा रही है।
-
11:22 AM (IST) May 15, 2019
पश्चिम बंगाल में हिंसा पर बोले अमित शाह
अब तक चुनाव के 6 चरण समाप्त हो चुके हैं, इन 6 के 6 चरणों में सिवाय बंगाल के कहीं भी हिंसा नहीं हुई
-
11:21 AM (IST) May 15, 2019
हिंसा को रोकने के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे: अमित शाह
-
11:20 AM (IST) May 15, 2019
रोड शो के तीन घंटे पहले बैनर और पोस्टर हटाए गए: अमित शाह
-
11:19 AM (IST) May 15, 2019
चुनाव के सभी चरणों में सिर्फ पश्चिम बंगाल में हिंसा हुई है। इसका मतलब है कि दंगे का कारण सिर्फ तृणमूल कांग्रेस है।
-
10:37 AM (IST) May 15, 2019
-
10:37 AM (IST) May 15, 2019
-
10:36 AM (IST) May 15, 2019
-
10:26 AM (IST) May 15, 2019
खराब मौसम के चलते राहुल गांधी का अलवर दौरा हुआ स्थगित। अब कल जाएंगे राहुल गांधी।
-
10:25 AM (IST) May 15, 2019
रोड शो में हुए उपद्रव पर बीजेपी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल 11 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेगा।
-
10:24 AM (IST) May 15, 2019
पश्चिम बंगाल में बढ़ती हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग आज 11.30 बजे पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेगा।
-
9:58 AM (IST) May 15, 2019
थोड़ी देर में शुरू होगी शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कुछ ही देर में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेसकॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
-
7:00 AM (IST) May 15, 2019
गैंगरेप पीडि़त परिवार से मिलेंगे राहुल
राजस्थान के अलवर गैगरेप पीड़ित परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी। सुबह साढ़े नौ बजे थानागाजी जाकर करेंगे मुलाकात।
-
7:00 AM (IST) May 15, 2019
राहुल की पंजाब में दो रैलियां
राहुल गांधी की पंजाब में आज दो पब्लिक मीटिंग होंगी। फरीदकोट और लुधियाना में जनसभा को करेंगे सम्बोधित।
Rahul gandhi -
6:58 AM (IST) May 15, 2019
प्रियंका वाराणसी में करेंगी रोड शो
पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में आज प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी। बीएचयू गेट से बाबा विश्वनाथ मंदिर तक होगा रोड शो। काल भैरव मंदिर में भी दर्शन करेंगी प्रियंका। रोड शो से पहले प्रियंका सालेमपुर में जनसभा को करेंगी सम्बोधित।
Priyanka gandhi -
6:55 AM (IST) May 15, 2019
आज एमपी में अमित शाह
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मध्यप्रदेश में दो रैलियां। धार और अलिराजपुर में जनसभा को करेंगे सम्बोधित।
-
6:54 AM (IST) May 15, 2019
शाह की वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस
आखिरी चरण के चुनाव से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह वाराणसी में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस। सूर्या होटल के मीडिया सेंटर में सुबह दस बजे प्रेस से होंगे मुखातिब।
-
6:52 AM (IST) May 15, 2019
योगी की बंगाल में आज तीन रैलियां
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज पश्चिम बंगाल में तीन रैली करेंगे। नॉर्थ 24 परगना, फूल बागान और बेहला में जनसभा को करेंगे सम्बोधित।
-
6:51 AM (IST) May 15, 2019
बिहार और झारखंड में भी रैली
पीएम मोदी आज पटना के पालीगंज और झारखंड के देवघर में जनसभा को करेंगे सम्बोधित
-
6:50 AM (IST) May 15, 2019
बंगाल में दो जनसभाएं
बंगाल में पीएम मोदी आज एक बार फिर गरजेंगे। अमित शाह के रोड शो में हंगामे के बाद आज पीएम मोदी हसनाबाद और डायमंड हार्बर में जनसभा को करेंगे सम्बोधित।
-
6:50 AM (IST) May 15, 2019
आज तीन राज्यों में चार जनसभाएं करेंगे पीएम मोदी