1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. ‘दिल्ली पुलिस का करप्शन फ्री रहना बेहद जरुरी है’, नए कमिश्नर अनुराग कुमार का सख्त बयान

‘दिल्ली पुलिस का करप्शन फ्री रहना बेहद जरुरी है’, नए कमिश्नर अनुराग कुमार का सख्त बयान

 Reported By: Atul Bhatia Written By: Kajal Kumari
 Published : Jul 18, 2026 04:53 pm IST,  Updated : Jul 18, 2026 06:28 pm IST

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने सख्त संदेश दिया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद कहा, दिल्ली पुलिस का करप्शन फ्री रहना बेहद जरूरी है।

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर अनुरा कुमार - India TV Hindi
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर अनुरा कुमार Image Source : REPORTER

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने आला पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग में कड़े शब्दों में कहा कि, ‘दिल्ली पुलिस का करप्शन फ्री रहना बेहद जरुरी है। इतना ध्यान रखिए कि करप्शन की किसी भी शिकायत पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। दिल्ली पुलिस पर लोगो का भरोसा बना रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर ने करप्शन पर बोलते हुए कहा कि जो अधिकारी पैसे देकर लगेगा वो काम क्या करेगा, करप्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


नए पुलिस कमिश्नर का सख्त बयान
कमिश्नर ने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस का कोई भी पुलिसकर्मी संगठित अपराध या किसी भी तरह के अपराध में शामिल नहीं होना चाहिए,हाल ही में सीबीआई ने इंस्पेक्टर सुभाष यादव समेत कई पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है,दिल्ली पुलिस का एक हेडकांस्टेबल टिल्लू ताजपुरिया गैंग में शामिल पाया गया और उसे गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस कमिश्नर ने मीटिंग में कहा कि दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस को एक्टिव होकर काम करना पड़ेगा और दिल्ली के ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने होंगे।

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर अनुरा कुमार
Image Source : REPORTERदिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर अनुरा कुमार

शुक्रवार को ही कमिश्नर बनाए गए हैं अनुराग कुमार
 इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर अनुराग कुमार को शुक्रवार (17 जुलाई 2026) को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अनुराग कुमार 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं और उन्होंने 1992 बैच के IPS अधिकारी सतीश गोलचा की जगह ली है, जिन्होंने पिछले साल अगस्त में दिल्ली पुलिस प्रमुख का पद संभाला था। आधिकारिक आदेश में कहा गया, "सक्षम अधिकारी की मंज़ूरी से, अनुराग कुमार, IPS (AGMUT:1994) को पद संभालने की तारीख से और अगले आदेश तक दिल्ली का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया जाता है।"

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर अनुरा कुमार
Image Source : REPORTERदिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर अनुरा कुमार

जानिए कौन हैं अनुराग कुमार?
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए अनुराग कुमार को पुलिसिंग और प्रशासन में लगभग 32 वर्षों का अनुभव है और वे देश की प्रमुख खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। IB में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी रणनीतियों, खुफिया जानकारी के विश्लेषण और संवेदनशील सुरक्षा मामलों से जुड़ी अहम ज़िम्मेदारियां संभालीं और अब दिल्ली की शासन व्यवस्था संभालेंगे।

ये भी पढ़ें:
पुलिस ने कैसे 2 मिनट में सोनम वांगचुक को मंच से हटाया? जानें अस्पताल ले जाने तक क्या-क्या हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।