UNIT
-
ब्रिटेन जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए जारी हुई एडवाइजरी, सतर्क रहने की दी गई सलाह
ब्रिटेन में प्रवासी नागरिकों के विरोध में हिंसा जारी है। लगातार हो रही हिंसा के बीच लंदन में भारतीय उच्चायोग ने भारतीयों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। हिंसा उस वक्त शुरू हुई थी जब साउथपोर्ट में एक डांस क्लास में चाकूबाजी की घटना में तीन बच्चियों की मौत हो गई थी।
यूरोप | Aug 06, 2024 02:02 pm IST -
भारत पर है आतंकी संगठन ISIL-K की नजर, रची जा रही खौफनाक साजिश; UN रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया गया है। इसमें बताया गया कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड द लेवेंट खुरासान भारत से ऐसे लोगों की भर्ती करना चाहता है जो अकेले घटनाओं को अंजाम दे सकें।
एशिया | Jul 31, 2024 01:54 pm IST -
Advertisement
-
LoC पर पठानी सूट में दिखी पाकिस्तानी सेना, UN में विक्टिम कार्ड खेलने की तैयारी, जानें क्या है प्लान
पाकिस्तानी सेना के जवान इन दिनों एलओसी के पास पठानी सूट में दिखाई दे रहे हैं। इसके पीछे पाकिस्तानी सेना की सोची-समझी साजिश है। दरअसल पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में विक्टिम कार्ड खेलने की तैयारी में जुटा हुआ है।
राष्ट्रीय | Jul 31, 2024 10:50 am IST -
UN में गूंजेगा राम नाम, पहली बार न्यूयार्क मुख्यालय में मर्यादा पुरुषोत्तम की कथा सुनाएंगे मोरारी बापू
भारत के प्रसिद्ध रामकथा मर्मज्ञ मोरारी बापू संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के जीवन चरित को सुनाने के लिए न्यूयार्क पहुंच चुके हैं। यह पहला मौका होगा जब मोरारी बापू युनाईटेड नेशन्स में रामकथा के प्रसंग सुनाएंगे।
अमेरिका | Jul 28, 2024 02:30 pm IST -
Advertisement
-
फलस्तीनी क्षेत्रों में इजराइल की उपस्थिति अवैध, यह खत्म होना चाहिए: ICJ
यूनाइटेड नेशन की शीर्ष अदालत ने इजराइल को लेकर बड़ी बात कही है। अदालत ने कहा है कि फलस्तीनी कब्जे वाले क्षेत्रों में इजराइल की मौजूदगी गैरकानूनी है, इसे समाप्त किया जाना चाहिए।
एशिया | Jul 19, 2024 10:35 pm IST -
Microsoft Down: माइक्रोसॉफ्ट में आई तकनीकी खामी, ब्रिटेन में बैंक, रेलवे, स्टॉक एक्सचेंज समेत ये चीजें पूरी तरह बंद
माइक्रोसॉफ्ट में आई तकनीकी दिक्कत ने दुनिया की रफ्तार को रोक दिया। दरअसल ब्रिटेन में कई अहम सेवाओं को मजबूरन बंद करना पड़ा है। इसमें टीवी चैनल के प्रसारण से लेकर स्टॉक एक्सचेंज तक शामिल हैं। बता दें कि दुनियाभर में इसका असर देखने को मिल रहा है।
यूरोप | Jul 19, 2024 02:11 pm IST -
Advertisement
-
Video: इंग्लैंड के इस शहर में शुरू हुए भयानक दंगे, लोगों को घरों में रहने की सलाह
उत्तरी इंग्लैंड के लीड्स शहर में दंगा भड़क गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
यूरोप | Jul 19, 2024 09:00 pm IST -
वैश्विक समस्याओं के समाधान की कुंजी साबित हो रहा भारत, नीति आयोग ने UN में किया दावा
संयुक्त राष्ट्र में नीति आयोग ने वैश्विक समस्याओं के समाधान में भारत को कुंजी की तरह काम करने वाला देश बताया है। क्योंकि भारत विभिन्न क्षेत्रों में समस्याओं के समाधान में अहम रोल निभा रहा है। नीति आयोग ने पीएम मोदी के दृष्टिकोण वाले नये भारत को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है।
यूरोप | Jul 18, 2024 03:20 pm IST -
Advertisement
-
PM मोदी 3 साल बाद फिर संयुक्त राष्ट्र महासभा को कर सकते हैं संबोधित, जानिए पूरा कार्यक्रम
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित कर सकते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने 2021 में वार्षिक उच्च स्तरीय यूएनजीए सत्र को संबोधित किया था।
एशिया | Jul 16, 2024 02:40 pm IST -
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी, 26 सितंबर को होगा कार्यक्रम
पीएम नरेंद्र मोदी इस साल न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर सकते हैं। बता दें कि यह कार्यक्रम सितंबर महीने में आयोजित किया जाएगा। सोमवार को जारी कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी का भाषण 26 सितंबर की दोपहर के सत्र में होगा।
राष्ट्रीय | Jul 16, 2024 10:05 am IST -
Advertisement
-
फिलिस्तीन शरणार्थियों की मदद के लिए आगे आया भारत, जारी की 2.5 मिलियन US डॉलर की पहली किश्त
भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) को 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पहली किश्त जारी की है।
एशिया | Jul 15, 2024 05:52 pm IST -
भारत ने फिर साफ किया अपना रुख, कहा 'शांतिपूर्ण ढंग से हो फलस्तीन मुद्दे का समाधान'
भारत ने फलीस्तीन समस्या के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया है। भारत ने फिर कहा है कि वार्ता के माध्यम से समस्या को हल किया जाना चाहिए।
एशिया | Jul 14, 2024 09:35 am IST -
Advertisement
-
UN से नहीं देखा जा रहा गाजा वासियों का दर्द, दर-दर भटक रहे फिलिस्तीनियों के लिए दुनिया से लगाई मदद की गुहार
यूएन महासचिव ने कहा कि जब हमने सोचा कि गाजा में स्थिति इससे बदतर नहीं हो सकती, तब भयावह रूप से नागरिकों को नरक के और भी गहरे घेरे में धकेला जा रहा है। गुटरेस ने कहा कि गाजा शहर में इजरायल के नवीनतम निकासी आदेश से नागरिकों को अधिक पीड़ा और रक्तपात का सामना करना पड़ा है।
यूरोप | Jul 13, 2024 05:34 pm IST -
भारत की जनसंख्या को लेकर सामने आए दिलचस्प आंकड़े, सदी के अंत तक इतनी घट जाएगी आबादी
जनसंख्या के मामले में भारत ने चीन को पहले ही पीछे छोड़ दिया है। अब जनसंख्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में सदी के अंत तक भारत की जनसंख्या को लेकर दिलचस्प आंकड़े दिए गए हैं।
एशिया | Jul 12, 2024 04:41 pm IST -
Advertisement
-
भारत ने फिर निभाई दोस्ती, UN में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर मतदान से बनाई दूरी; जानें क्या है पूरा मामला
भारत के रूस के संबंध कितने गहरे हैं, दुनिया को समय-समय पर इसका आभास होता रहा है। एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में भारत ने रूस के खिलाफ लाए गए उस प्रस्ताव पर वोटिंग से दूरी बना ली, जिसमें यूक्रेन पर तत्काल हमले रोकने समेत कई अन्य मांगें की गई थी।
यूरोप | Jul 12, 2024 01:27 pm IST -
मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी राणा के भारत आने का रास्ता साफ? सात समंदर पार से आई बड़ी खबर
मुंबई में 2008 के आतंकवादी हमलों के वॉन्टेड तहव्वुर राणा को जल्द ही अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। माना जाता है कि वह इन आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक डेविड हेडली का करीबी साथी है।
अमेरिका | Jul 03, 2024 10:03 am IST -
Advertisement
-
'तालिबान सरकार को मान्यता नहीं...' कतर की मीटिंग के बाद संयुक्त राष्ट्र ने ऐसा क्यों कहा?
संयुक्त राष्ट्र और अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन के प्रतिनिधियों के बीच कतर में मीटिंग हुई। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र की तरफ से साफ कह दिया गया है कि मीटिंग का मतलब तालिबान सरकार को मान्यता देना नहीं है।
एशिया | Jul 02, 2024 04:38 pm IST -
दबाव में पाकिस्तान सरकार! जानिए किसने उठाई पूर्व PM इमरान खान को तत्काल रिहा करने की मांग
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल से रिहा कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र का एक समूह आगे आया है। संयुक्त राष्ट्र के समूह ने कहा है कि इमरान खान को मनमाने तरीके से जेल में कैद किया गया है।
एशिया | Jul 02, 2024 02:29 pm IST -
यूक्रेन युद्ध में रूस इस्तेमाल कर रहा उत्तर कोरिया की मिसाइलें, संयुक्त राष्ट्र के सामने सनसनीखेज दावा
यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरियाई मिसाइलों के इस्तेमाल के सनसनीखेज दावे से खलबली मच गई है। यह दावा युद्ध में इस्तेमाल किए गए हथियारों पर शोध करने वाले एक संगठन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सामने किया है। इससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि रूस यूक्रेन पर उत्तर कोरियाई मिसाइलों से हमला कर रहा है।
यूरोप | Jun 29, 2024 04:36 pm IST -
दुनिया भर के लोगों का जीवन बेहतर बनाने का 83 फीसदी लक्ष्य 2030 तक भी नहीं हो सकेगा पूरा, UN ने जाहिर की गहरी चिंता
दुनिया के 7 अरब लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लक्ष्य को 2030 तक भी पूरा नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र ने जितने लक्ष्य रखे थे, उनमें से केवल 17 फीसद तक कार्य हो पाने की संभावना है। इसे लेकर यूएन ने गहरी चिंता जाहिर की है।
यूरोप | Jun 29, 2024 03:44 pm IST