UTTAR PRADESH VIDHAN SABHA CHUNAV 2022
-
UP Election 2022 : खलीलाबाद के मुस्लिम मतदाता क्या फिर देंगे BJP को वोट?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) को लेकर प्रदेश में सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. Khalilabad Assembly Seat पर इस बार 3 मार्च को वोटिंग होगी. लेकिन वोटिंग से पहले पूरा क्षेत्र चुनावी माहौल में रंग चुका है. इस सीट पर हर जाति के लोग निवास करते हैं. लेकिन क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है. इस सीट पर लगातार किसी एक दल का कब्जा नहीं रह पाया है. 2017 में खलीलाबाद विधानसभा सीट पर BJP ने कब्जा किया था. भाजपा के Digvijay Narayan alias Jay Choubey यहां कमल खिलाने में सफल रहे थे. 2022 में भाजपा के सामने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने की चुनौती है. क्या भाजपा बदल पाएगी इतिहास? 2022 में यहां फिर से कमल खिल पाएगा? इन तमाम सवालों के जवाब की तलाश में 'इंडिया टीवी' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है' की टीम खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 14, 2022 12:51 pm IST -
UP Election 2022 : प्रयागराज दक्षिण में BJP के नंदी फिर से खिलाएंगे कमल?
संगम नगरी प्रयागराज की South Assembly Seat पर कभी BJP की तूती बोला करती थी. भाजपा के वरिष्ठ नेता Kesarinath Tripathi 6 बार इस सीट से विधायक बने. भाजपा ने इस सीट पर 1989 में अपनी जीत की शुरुआत की जो 2007 तक कायम रही. लेकिन 2007 में BSP प्रत्याशी Nand Gopal Gupta ने केसरीनाथ त्रिपाठी को हराकर इस सीट पर कब्जा कर लिया. 2012 में SP ने बसपा से यह सीट छीन ली थी. 2017 में भाजपा ने फिर से यहां वापसी करते हुए जीत हासिल की. इस बार नंद गोपाल नंदी ने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. भाजपा ने एक बार फिर से नंद गोपाल नंदी पर भरोसा जताया है. प्रयागराज दक्षिण विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी. क्षेत्र में करोबारी वर्ग की अधिकता है. इसके साथ मुस्लिम और ब्राह्मण मतदाता भी चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं. इस बार प्रयागराज दक्षिण सीट से किस दल का उम्मीदवार जीतेगा इसका फैसला 10 मार्च को हो जाएगा. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है' की टीम प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 14, 2022 12:13 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : Prayagraj के Meja Assembly में इस बार किसका होगा राज? | Public Opinion | EP. 226
Prayagraj Meja Assembly में कभी Revathi Raman Singh का सिक्का चलता था. लेकिन परिसीमन के बाद रमण सिंह का प्रभाव खत्म हो गया. मेजा विधानसभा पहले Karchana Assembly Constituency में ही शामिल था. पुनर्गठन के बाद हुए Assembly Elections में सबसे पहले मेजा क्षेत्र से SP के Gamma Pandey जीते. 2017 में BJP से Neelam Karwaria विधायक बनीं. नीलम ने SP के Ram Sevak Patel को हराया था. यह क्षेत्र ब्राह्मण बहुल माना जाता है. यादव, मुस्लिम, दलित वोटर भी यहां निर्णायक भूमिका में हैं. इस बार भी नीलम को BJP ने दिया टिकट है. अब मेजा की जनता इस बार किसको जीताना चाहती है? उनका मन टटोलने के लिए इंडिया टीवी (India TV)’ का खास शो (Show) ‘ये पब्लिक है सब जानती है’ (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai) की टीम मेजा पहुंचकर लोगों से चर्चा की.
न्यूज़ | Feb 13, 2022 09:40 pm IST -
UP Election 2022 : क्या Bala Prasad ने Dhaurahra Assembly में विकास की गंगा बहा दी है ? | Public Opinion | EP. 225
Lakhimpur District की Dhaurahra Assembly को गांजर क्षेत्र भी कहा जाता है. शारदा नदी की बाढ़ से प्रभावित रहता है यह क्षेत्र. 2017 में BJP से Bala Prasad ने यहां से जीत दर्ज की थी. यहां चौथे चरण मे 23 फरवरी को वोटिंग होगी. BJP ने Vinod Shankar Awasthi को टिकट दिया है. वहीं SP ने यहां से Varun Chowdhary को चुनावी मैदान में उतारा है. BSP Anand Mohan Trivedi को इनके खिलाफ खड़ा की है. वहीं Congress ने Jitendri Devi को यहां से टिकट दिय है. क्या BJP फिर कर पाएगी वापसी? धौरहरा की जनता क्या चाहती है? यहां के मुद्दे क्या है? जानने के लिए इंडिया टीवी (India TV)’ का खास शो (Show) ‘ये पब्लिक है सब जानती है’ (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai) की टीम धौरहरा विधानसभा पहुंचकर लोगों से बात की.
न्यूज़ | Feb 13, 2022 09:09 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : क्या इस बार SP के गढ़ में BJP करेगी सेंधमारी? | Public Opinion | EP. 222
Prayagraj के Karachhana Assembly में BJP आज तक जीत का स्वाद नहीं चख सकी है. यहां SP नेता Revathi Raman Singh का लंबे समय से वर्चस्व रहा है. 2017 में सपा से Ujjwal Raman Singh विधायक चुने गए . रेवती रमण के बेटे हैं उज्जवल रमण सिंह. करछना में कमल खिलाना BJP के लिए बड़ी चुनौती है. यहां करीब साढ़े 3 लाख मतदाता हैं. इस बार सपा के गढ़ में BJP करेगी सेंधमारी? क्या चाहता है करछना क्षेत्र का वोटर? जानने के लिए इंडिया टीवी (India TV)’ का खास शो (Show) ‘ये पब्लिक है सब जानती है’ (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai) की टीम करछना विधानसभा पहुंची और वहां के लोगों से बात की.
न्यूज़ | Feb 13, 2022 09:20 pm IST -
UP Election 2022: चुनावी अग्नि परीक्षा का दूसरा चरण आज, 55 सीटों के लिए मैदान में 586 उम्मीदवार
दूसरे चरण के मतदान में 2.02 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 1.08 करोड़ पुरूष, 0.94 करोड़ महिला तथा 1269 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं । द्वितीय चरण के निर्वाचन में कुल 55 विधानसभा क्षेत्रों में 586 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 69 महिला प्रत्याशी हैं।
इलेक्शन न्यूज | Feb 14, 2022 06:46 am IST -
Advertisement
-
UP Election 2022: गाना गाने से लेकर पूरी तलने तक... वोटर्स को रिझाने के लिए हर हथकंडे अपना रहे उम्मीदवार
कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने समर्थकों की टीम के साथ राज्य की राजधानी के व्यस्त इलाकों में घर-घर जाकर प्रचार किया और लखनऊ के नरही में पूरियां तलने लगे। पाठक ने एक दर्जी की दुकान पर सिलाई मशीन भी चलाई।
उत्तर प्रदेश | Feb 13, 2022 04:34 pm IST -
UP Election 2022: अखिलेश यादव ने खाद और डीजल-पेट्रोल को लेकर किया बड़ा ऐलान
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो छोटे किसानों को खाद तथा डीएपी मुफ्त दी जाएगी और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए नियम बनाकर खरीद करेंगे।
इलेक्शन न्यूज | Feb 13, 2022 04:27 pm IST -
Advertisement
-
Hijab Controversy: छत्तीसगढ़ के CM बघेल ने कहा- साम्प्रदायिकता में BJP की मास्टरी है
उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर बघेल ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से अच्छा प्रदर्शन करेगी। दूसरी पार्टियां धर्म और जाति के आधार पर वोट मांग रही हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी आम जनता के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है।
इलेक्शन न्यूज | Feb 13, 2022 04:35 pm IST -
UP Election 2022 : Vandana Singh Sagri में BJP को दिला पाएंगी जीत ? | Public Opinion | EP. 224
Azamgarh की Sagri Assembly Seat SP का गढ़ मानी जाती है. लेकिन 2017 में इस सीट BSP ने कब्जा कर लिया था. बसपा से Vandana Singh चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची थी. लेकिन वंदना सिंह को फिर बसपा ने निष्कासित कर दिया था. अब वंदना सिंह BJP में शामिल हो चुकी हैं. और BJP ने भी सगड़ी सीट से वंदना सिंह को चुनावी मैदान में उतार दिया है. अब देखना होगा 2017 में बसपा को जीता चुकी वंदना इस बार BJP को जीत दिलाने में कामयाब हो पाती हैं? सगड़ी विधान सभा की गिनती पिछडे इलाके में होती है. 7 मार्च को यहां वोट डाले जाएंगे. अब ऐसे में यहां की जनता में मन में क्या चल रहा है? विधायक जो क्षेत्र में विकास का दावा कर रही हैं, उसका लाभ जनता को कितना मिल पाया है? जानने के लिए इंडिया टीवी (India TV)’ का खास शो (Show) ‘ये पब्लिक है सब जानती है’ (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai) की टीम सगड़ी विधानसभा पहुंची और लोगों से चर्चा की.
न्यूज़ | Feb 13, 2022 03:20 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : Mohammadi क्षेत्र में विकास के दावे झूठे हैं? | Public Opinion | EP. 223
Lakhimpur District की Mohammadi Assembly में जनता हर बार विधायक बदलती रहती है. वैसे इस सीट पर Congress-BJP का दबदबा रहा है. SP-BSP को एक-एक बार मिला मौका है. 2017 में BJP के Lokendra Singh को यहां की जनता ने जीताकर विधानसभा भेजा था. आज भी इस विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं की कमी है. यहां बिजली, पानी, शिक्षा महत्वपूर्ण मूद्दे हैं. पिछले पांच सालों यहां की समस्याएं कितनी कम हो पाई? क्या मौजूदा विधायक ने इतना काम किया है कि जनता फिर से BJP को चुन सके? जानने के लिए इंडिया टीवी (India TV)’ का खास शो (Show) ‘ये पब्लिक है सब जानती है’ (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai) की टीम मोहम्मदी विधासभा पहुंचकर लोगों से जानने की कोशिश की.
न्यूज़ | Feb 13, 2022 03:03 pm IST -
UP Election 2022 : ब्लैक पॉटरी कारीगरों को सरकार से क्यों है शिकायत? | Public Opinion | EP. 221
काली मिट्टी के बर्तन यानी ‘ब्लैक पॉटरी’ जी हां ब्लैक पॉटरी किसी परिचय का मोहताज नहीं है. Azamgarh के Nizamabad में बनने वाले ये बर्तन देश-विदेश में मशहूर हैं. सरकार भी प्रसिद्धी देखते हुए इसको बढ़ावा दे रही है. यह ODOP उत्पाद के रूप में चयनित है. लेकिन सरकार से मिल रहे सहयोग के बावजूद भी ब्लैक पॉटरी कारीगरों को और परेशानियां क्या हैं? क्या आसानी से इन्हें कच्चे माल मिल जाता है? क्या मेहनत के मुताबिक बर्तनों का दाम मिल पाता है? इंडिया टीवी (India TV)’ का खास शो (Show) ‘ये पब्लिक है सब जानती है’ (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai) की टीम इन सभी सवालों के साथ निजामाबाद ब्लैक पॉटरी बनाने वाले कारिगरों के पास पहुंची. आप भी सुनिए कारिगरों ने क्या कहा? साथ ही देखिए ये बर्तन बनाए कैसे जाते हैं?
न्यूज़ | Feb 13, 2022 12:45 pm IST -
Advertisement
-
PM Modi Exclusive Interview: हम यूपी, गोवा, उत्तराखंड में 2014 जैसी 'लहर' देख रहे हैं- पीएम मोदी
विपक्षी नेताओं द्वारा उनकी और उनकी सरकार की आलोचना करने पर मोदी ने जवाब दिया, ‘सार्वजनिक जीवन में आलोचना होना और आरोप लगने स्वाभाविक है।
इलेक्शन न्यूज | Feb 12, 2022 11:57 pm IST -
UP Election 2022 : Sahaswan विधानसभा में इस बार BJP कर पाएगी जीत का दीदार?| Public Opinion | EP. 220
Uttar Pradesh की Sahaswan Assembly Seat पर SP का कब्जा है. इस सीट पर सपा की ताकत या यूं कहें कि जीत का समीकरण इसी से समझिए कि 2017 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद BJP जीत नहीं पाई, बल्कि चौथे नंबर पर चली गई. सपा के Omkar Yadav ने BSP के Arshad Ali को हराया था. यह विधानसभा बदायूं जिले का हिस्सा है और इस विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव 1957 में हुआ था. Mulayam Singh Yadav भी इस सीट से 1996 में चुनाव जीत चुके हैं. इस बार सपा ने ओमकार सिंह के बेटे Brijesh Yadav को टिकट दिया है. इस चुनाव में सपा का गढ़ बरकरार रहेगा या BJP जीत का दीदार करेगी? जानने के लिए इंडिया टीवी (India TV)’ का खास शो (Show) ‘ये पब्लिक है सब जानती है’ (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai) की टीम सहसवान विधानसभा पहुंच कर लोगों से बात की.
न्यूज़ | Feb 12, 2022 11:09 pm IST -
Advertisement
-
PM Modi Exclusive: पांचों चुनावी राज्यों में बीजेपी को लेकर क्या है माहौल, खुद पीएम मोदी ने बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि पाचों चुनावी राज्यों से पॉजिटिव रिपोर्ट मिल रही है। यूपी में 2014 जैसा माहौल दिख रहा है। जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आलोचना को मैं खुद पर हावी नहीं होने देता, संसद में पूरी रिसर्च के बाद अपनी बात रखता हूं।
राष्ट्रीय | Feb 12, 2022 10:20 pm IST -
PM Modi Exclusive Interview: इंडिया टीवी पर पीएम मोदी का सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
इंडिया टीवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह इंटरव्यू फोन पर लिया है और इसमें उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बात की है।
इलेक्शन न्यूज | Feb 12, 2022 11:02 pm IST -
Advertisement
-
अखिलेश यादव का BSP पर बड़ा हमला, कहा- एक पार्टी का मकसद सिर्फ सपा को रोकना है
बीएसपी प्रमुख मायावती कई बार समाजवादी पार्टी पर 2021-17 के दौरान सत्ता में रहने के दौरान दलितों के हितों के विरूद्ध कथित रूप से काम करने का आरोप लगा चुकी है।
इलेक्शन न्यूज | Feb 12, 2022 08:45 pm IST -
UP Election 2022 : Dataganj में लगातार दूसरी दफे खिलेगा BJP का कमल, क्या कहता इतिहास? | Public Opinion | EP. 219
नावी घमासान के बीच इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम दातागंज विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 12, 2022 09:00 pm IST -
UP Election 2022 : Harraiya की जनता हर बार बदल देती है अपना विधायक, क्या BJP बचा पाएगी सीट? | Public Opinion | EP. 218
चुनावी समर के बीच इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम हर्रैया विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 12, 2022 09:00 pm IST -
Assembly Election 2022: उत्तराखंड, गोवा समेत यूपी के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा, 14 फरवरी को वोटिंग
आगामी 14 फरवरी (सोमवार) को यूपी, उत्तराखंड और गोवा में मतदान होना है। उत्तराखंड और गोवा में भी एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी और रूहेलखंड के 9 जिलों की 55 विधान सभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। इन 55 सीटों से सात सुरक्षित सीटें हैं।
इलेक्शन न्यूज | Feb 12, 2022 07:34 pm IST