UTTAR PRADESH VIDHAN SABHA CHUNAV 2022
-
UP Election 2022 : अतरौलिया की जनता ने खोली विकास की पोल!
Azamgarh District का Atraulia Assembly Constituency SP का अभेद्य किला माना जाता है. यहां Balram Yadav के परिवार का दबदबा रहता है. बलराम यादव 5 बार यहां से विधायक रहे. अब उनके बेटे Sangram Yadav यहां से विधायक हैं. 2012 से ही इस सीट पर संग्राम यादव काबिज हैं. यहां करीब साढ़े तीन लाख वोटरों की संख्या है. मुस्लिम और OBC वोटर बहुल क्षेत्र में BJP इस बार सपा के मजबूत किले को जीत पाएगी? समझने के लिए 'इंडिया टीवी’ का खास शो ‘ये पब्लिक है सब जानती है’ की टीम अतरौलिया विधानसभा पहुंचकर यहां की जनता से बात की.
न्यूज़ | Feb 16, 2022 01:46 pm IST -
UP Election 2022 : प्रयागराज के साधु-संतों को क्यों पसंद नहीं आई Yogi सरकार की यह बात?
प्रयागराज में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होगा. हर पार्टी जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटी है. वहीं जनता भी बीते पांच साल का हिसाब लेने के मूड में है. ऐसे में साधु-संतों की सरकार से क्या अपेक्षाएं हैं? संतों के लिए सरकार ने क्या किया? साधु-संत किस पार्टी को जीताने के मूड में हैं? जानने के लिए इंडिया टीवी (India TV)’ का खास शो (Show) ‘ये पब्लिक है सब जानती है’ (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai) की टीम प्रयागराज में साधु-संतों के पास पहुंची. बातचीत के दौरान संतों ने कहा कि ‘’सरकार का शासन 70 से 75 प्रतिशत ठीक रहा है. राम मंदिर निर्माण कार्य से संत खुश नज़र आए, वहीं निर्माण कार्य धीरे चल रहा है इसकी शिकायत भी की. कोविड काल में संतों को सही देख-भाल नहीं मिली इसको लेकर भी साधु-संत समाज नाराज़ नजर आया. वहीं इस सरकार में अफसशाही को संतों ने गलत बताया.’’
न्यूज़ | Feb 16, 2022 01:42 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022: कासगंज सीट पर किसे मिलेगी जीत? पिछली बार BJP ने लहराया था परचम
कासगंज से भारतीय जनता पार्टी ने जहां देवेंद्र सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया है, वहीं गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी के मानपाल सिंह मैदान में हैं।
इलेक्शन न्यूज | Feb 15, 2022 11:34 pm IST -
UP Election 2022: हाथरस में इस बार किस ओर है हवा? पिछली बार BJP ने लहराया था परचम
हाथरस से भारतीय जनता पार्टी ने जहां अंजुला सिंह माहोर को उम्मीदवार बनाया है, वहीं गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी के बृज मोहन मैदान में हैं।
इलेक्शन न्यूज | Feb 15, 2022 10:12 pm IST -
Advertisement
-
बीच चुनाव बीजेपी के लिए टेंशन? किसान नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें क्या कहा
शिवकुमार शर्मा ‘काकाजी’ ने कहा था कि पराली जलाने पर सजा और जुर्माने का भी प्रावधान है लेकिन सजा के प्रावधान को हटाने का आश्वासन दिया गया था।
इलेक्शन न्यूज | Feb 15, 2022 07:05 pm IST -
UP Election 2022 : जानें श्रीनगर के गन्ना किसानों को किसने थमाया विकास का लॉलीपॉप!
Shrinagar Assembly Seat Uttar Pradesh के Lakhimpur Kheri District के अंतर्गत आती है. यह सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है. इस बार श्रीनगर विधानसभा सीट पर मतदान चौथे चरण में 23 फरवरी को होगा. वैसे तो इस श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में सभी जाति-वर्ग के लोग रहते हैं. लेकिन यहां सबसे अधिक संख्या दलित वर्ग के मतदाताओं की है. साथ भी चुनाव में ब्राह्मण, राजपूत और वैश्य मतदाता भी अहम भूमिका निभाते हैं. 2017 के Assembly election में BJP की Manju Tyagi ने SP की Mira Banu को 54 हजार से भी अधिक वोटों से हराकर विधायक बनी. 2022 में श्रीनगर सीट पर कौन बाजी मारेगा, इसका पता तो 10 मार्च को चलेगा. इसी चुनावी समर के बीच इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 15, 2022 06:52 pm IST -
Advertisement
-
अखिलेश ने गरीबों से किया बड़ा वादा, कहा- सरकार बनी तो राशन के साथ घी भी देंगे
अखिलेश ने कहा, पहले राशन नवंबर तक दिया जाना था, लेकिन जब उत्तर प्रदेश चुनाव की घोषणा की गई, तो उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन मार्च तक मिलेगा।
इलेक्शन न्यूज | Feb 15, 2022 05:28 pm IST -
UP Election 2022 : मनकापुर में स्कूल-कॉलेज और सड़कों का क्या है हाल?
Gonda district के Mankapur Assembly में, 2017 के Assembly election में BJP से Ramapati Shastri जीते थे. 1996 से 2012 तक यहां SP का शासन रहा. लेकिन पिछले चुनाव में मोदी लहर में यह सीट BJP के खाते में आ गई. इस सीट पर सबसे ज्यादा Congress ने जीत दर्ज की है. आजादी के बाद से लेकर अब तक यहां कांग्रेस 11 बार चुनाव जीत चुकी है. मनकापुर विधानसभा सुरक्षित सीट है. यहां कुल वोटरों की संख्या साढ़े तीन लाख के करीब है. इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा ब्राह्मण वोटर हैं. मनकापुर क्षेत्र में कितना हुआ है विकास? स्कूल, कॉलेज, सड़कों का क्या है हाल? जानने के लिए इंडिया टीवी (India TV)’ का खास शो (Show) ‘ये पब्लिक है सब जानती है’ (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai) की टीम मनकापुर विधानसभा पहुंचकर यहां को लोगों से बात की.
न्यूज़ | Feb 15, 2022 05:03 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : Gola Gokaran Nath की जनता ने क्यों पूछा ‘विकास’ का पता?
Lakhimpur Kheri के अंतर्गत आने वाली Gola Gokarnath Assembly में चौथे चरण में 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. 2017 के Assembly Election में यहां की जनता ने BJP उम्मीदवार Arvind Giri को जीताकर विधानसभा भेजा था. इस विधानसभा क्षेत्र में करीब चार लाख मतदाता हैं. कुर्मी और ब्राह्मण वोटरों का यहां दबदबा है. मुस्लिम वोटर भी निर्णायक भूमिका में रहते हैं. इस चुनाव में यहां कि जनता किसको जीताना चाहती है? गोला की जनता के मन में क्या है? क्या इस बार भी BJP कब्जा बरकरार रख पाएगी? जानने के लिए 'इंडिया टीवी’ का खास शो ‘ये पब्लिक है सब जानती है’ की टीम गोला गोकर्णनाथ विधानसभा पहुंची थी. बातचीत के दौरान अपने विधायक से यहां की जनता कितना खुश दिखी और कितना नाराज़? आप भी देखिए.
न्यूज़ | Feb 15, 2022 02:41 pm IST -
UP Election 2022 : छात्रों ने क्यों कहा- ‘नौकरी नहीं लाठी देती है सरकार’?
Uttar Pradesh में Assembly Election हो रहे हैं. नेता-जनता के बीच की दूरी काफी कम हो गई है. दावे और वादे जमकर हो रहे हैं. ऐसे में छात्रों के मन में क्या चल रहा है? क्या छात्रों को नेताओं की भाषा समझ में आ रही है? छात्रों को नेताओं के वादों पर कितना भरोसा है? जानने के लिए 'इंडिया टीवी’ का खास शो ‘ये पब्लिक है सब जानती है’ की टीम Allahabad University के छात्रों के बीच पहुंची. बातचीत के दौरान ज्यादातर छात्र सरकार से नाराज़ नज़र आए. छात्रों ने कहा कि ‘’जब देखो तब पेपर लीक हो जाते हैं. नौकरी मांगने पर छात्रों पर लाठियां बरसाई जाती हैं. सरकार जितनी नौकरियां देने का दावा कर रही है, वह सही नहीं है. छात्र मानसिक रूप से बीमार हो चुका है.’’
न्यूज़ | Feb 15, 2022 01:25 pm IST -
Advertisement
-
Assembly Election 2022: यूपी में 61.06, उत्तराखंड में 59.51, गोवा में 77.94 फीसदी मतदान
उत्तर प्रदेश में, जहां नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान हुआ, सबसे अधिक मतदान सहारनपुर में 67.52 प्रतिशत और सबसे कम शाहजहांपुर में 55.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
इलेक्शन न्यूज | Feb 14, 2022 09:34 pm IST -
UP Election 2022: साइकिल पर वोट देने के बाद पर्ची कमल की निकल रही!, सपा ने EC से की शिकायत
सपा ने सहारनपुर के अलावा बरेली में भी ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की और कहा कि सपा और बसपा को वोट देने पर वीवीपैट में कमल की पर्ची निकल रही है।
इलेक्शन न्यूज | Feb 14, 2022 06:57 pm IST -
Advertisement
-
मुक़ाबला | यूपी चुनाव के दूसरे चरण के दौरान क्यों फिर तूल पकड़ने लगा हिजाब विवाद ?
हिजाब के मुद्दे पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई कल तक के लिये टल गई है। कल दोपहर ढाई बजे फिर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। लेकिन उससे पहले ही आज यूपी चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में हिजाब विवाद फिर तूल पकड़ने लगा। इसी पर देखिए आज की बहस मुक़ाबला में।
न्यूज़ | Feb 14, 2022 07:51 pm IST -
UP Election 2022 : निघासन सीट पर क्यों टिकी है सभी की निगाहें?
Nighasan Assembly Seat Uttar Pradesh के Lakhimpur Kheri District के अंतर्गत आती है. कभी इस सीट पर कांग्रेस की सत्ता काबिज रहती थी. लेकिन बदलते सियासी समीकरणों के चलते आज यहां BJP का कब्जा है. निघासन विधानसभा सीट इन दिनों चर्चा का केंद्र भी बनी हुई है. इसका मुख्य कारण Union Minister of State Ajay Mishra Teni हैं. जो हाल ही में अपने बेटे Ashish Mishra द्वारा किसानों पर गाड़ी दौड़ाने को लेकर खूब सुर्खियां बटौर चुके हैं. टेने ने भी 2012 में भाजपा की टिकट पर निघासन से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी. निघासन विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं की बहुलता है. लेकिन चुनाव में पिछड़ा वर्ग के मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं. 2017 में भाजपा के Ramukar Verma Patel ने यहां जीत हासिल की थी. लेकिन उनकी मृत्यु के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए जिसमें उनके पुत्र Shashank Verma ने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इस बार निघासन सीट पर 23 फरवरी को वोटिंग होगी. सियासी दलों ने इस सीट पर जीत के लिए कमर कस ली है. इसी चुनाव समर के बीच इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम निघासन विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 14, 2022 07:20 pm IST -
Advertisement
-
UP Second Phase Voting 2022 : 55 सिटों पर मतदान, SP पर मेहरबान होगा मुसलमान? BJP | BSP | RLD
उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly election 2022) के 9 Districts की 55 सीटों पर आज 14 फरवरी को Second Phase का Voting हो रहा है। दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 55 सीटों पर कुल 586 उम्मीदवार मैदान में हैं। पिछले चुनाव में इन सीटों में से 38 सीटें BJP, दो Congress और 15 SP के पास थीं। दूसरे चरण के चुनाव के प्रमुख चेहरों में Chandauli से Gulab Devi, Nakur से Dharam Singh Saini, Suar से Abdullah Azam, Rampur से Aajam Khan, Shahjahanpur से Suresh Khanna और Amroha से Mehboob Ali शामिल हैं।
न्यूज़ | Feb 14, 2022 06:41 pm IST -
UP Election 2022: अमित शाह ने कहा- योगी ने 2 हजार करोड़ रुपये की जमीन बुलडोजर घुमाकर खाली करा दी
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘‘हमने तय किया है कि बुंदेलखंड का चहुंमुखी विकास करेंगे, इसके लिए मोदी जी बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर लेकर आए हैं। पहले बुंदेलखंड में लोग छर्रे की गोलियां बनाई जाती थीं लेकिन अब मोदी जी के नेतृत्व में गोले बनाने का काम होगा जो पाकिस्तान के दांत खट्टे कर देगा।’’
इलेक्शन न्यूज | Feb 14, 2022 05:40 pm IST -
Advertisement
-
UP और मणिपुर के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ‘जी23’ के नेताओं को जगह नहीं
कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह में वो नेता शामिल हैं, जिन्होंने अगस्त, 2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में संगठन चुनाव करवाने की मांग की थी।
इलेक्शन न्यूज | Feb 14, 2022 05:06 pm IST -
UP Election 2022 : मेहनौन की जनता मौजूदा विधायक के विकास कार्यों से कितनी संतुष्ट?
Mehnaun Assembly Seat Uttar Pradesh के Gonda district के अंतर्गत आती है. यहां इस बार पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान होगा. इस विधानसभा क्षेत्र में साढ़े तीन लाख से अधिक मतदाता है. जिनमें सबसे अधिक सवर्ण मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है. लेकिन चुनाव में क्षेत्र की अनुसूचित जाति के मतदाता भी अहम भूमिका निभाते हैं. 2017 के Assembly Election में BJP के Vinay Kumar ने BSP के Arshad Ali Khan को 36 हजार से भी अधिक वोटों से यहां मात दी थी. इस मेहनौन विधानसभा क्षेत्र की जनता के मन में क्या है? इलाके के मतदाता मौजूदा विधायक के कार्यों से कितने संतुष्ट हैं? सियासत से जुड़े इन तमाम सवालों के जवाबों की तलाश में 'इंडिया टीवी' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है' की टीम मेहनौन विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 14, 2022 04:32 pm IST -
UP Election 2022 : हरगांव के दलित मतदाता चुनाव में किसका साथ देंगे?
हरगांव Assembly Seat Uttar Pradesh के Sitapur district के अंतर्गत आती है. हरगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल पौने पांच लाख मतदाता हैं. इलाके की अधिकांश आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है. यहां दलित समाज के वोटरों की संख्या सबसे अधिक है. वहीं इलाके में ब्राह्मण और क्षत्रित मतदाता भी अच्छी तादा में हैं. इस बार हरगांव विधानसभा सीट पर 23 फरवरी को मतदान होगा. 2017 में हरगांव विधानसभा सीट पर BJP के Suresh Rahi ने जीत हासिल की थी. बीते पांच सालों में भाजपा विधायक ने क्षेत्र का कितना विकास किया? इलाके की जनता भाजपा विधायक के काम से कितनी संतुष्ट है? ऐसे कई सवालों को लेकर इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम हरगांव विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 14, 2022 03:09 pm IST -
UP Election 2022: PM Modi ने किया Kanpur देहात में दिया संबोधन, किया BJP की जीत का दावा
आज जहां यूपी में दूसरे चरण के मतदान चल रहे हैं, वहीं PM मोदी कानपुर देहात के दौरे पर रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि BJP जीत रही है और मुस्लिम बहनों का आशीर्वाद उनके साथ है।
न्यूज़ | Feb 14, 2022 02:40 pm IST