UTTARAKHAN
-
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में सबसे ज्यादा 11 लाख पहुंचे तीर्थयात्री, स्वास्थ्य बिगड़ने से 161 ने गंवाई जान
22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 11,05,676 तीर्थयात्री आए हैं। वहीं, बद्रीनाथ धाम में 23 अप्रैल से 9,08,619 तीर्थयात्री आए हैं।
राष्ट्रीय | Jun 07, 2026 04:16 pm IST -
हरिद्वार में 'ऑपरेशन कालनेमी' के तहत एक्शन, पुलिस ने 40 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया
उत्तराखंड के हरिद्वार में ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत पुलिस ने साधु-संत का वेश धारण कर श्रद्धालुओं को गुमराह करने के आरोप में 40 लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में पाया गया कि ये फर्जी बाबा बंगाल समेत कई अन्य राज्यों से आए थे।
राष्ट्रीय | Jun 02, 2026 10:58 pm IST -
Advertisement
-
केदारनाथ जाने वाले ध्यान दें! हेली सेवा की बुकिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट
चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है। टिकट वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के लिए कुल टिकटों में से 90% टिकट ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय | Jun 02, 2026 01:29 pm IST -
अचानक रोकी गई केदारनाथ यात्रा, रास्ते में रोके गए श्रद्धालु; बद्रीनाथ मार्ग पर भी संकट; जानें वजह
रुद्रप्रयाग प्रशासन ने केदारनाथ की यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया है। फिलहाल श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। वहीं बद्रीनाथ मार्ग पर भी लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय | May 31, 2026 02:25 pm IST -
Advertisement
-
39 दिन में 10 लाख लोगों ने किए बाबा केदार के दर्शन, पुराने सभी रिकॉर्ड टूटे
30 मई को 24 हजार से ज्यादा लोग केदारनाथ धाम पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन किए। पिछले 39 दिन में 10 लाख से ज्यादा लोग यहां पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही सारे पिछले रिकॉर्ड टूट गए हैं।
राष्ट्रीय | May 30, 2026 09:02 pm IST -
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन को पसंद आया धामी मॉडल, बोले- "UCC और चारधाम यात्रा जैसे फैसलों की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा"
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और सरकार के कामों पर भरोसा जताया है।
राजनीति | May 30, 2026 08:27 pm IST -
Advertisement
-
केदारनाथ मार्ग पर हुआ लैंडस्लाइड, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया
केदारनाथ मार्ग पर मंगलवार की देर रात लैंडस्लाइड की खबर सामने आई है। सोनप्रयाग, रुद्रप्रयाग-भूस्खलन के बीच SDRF उत्तराखंड ने 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला है।
राष्ट्रीय | May 20, 2026 12:42 pm IST -
उत्तराखंड के पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 साल की उम्र ली अंतिम सांस; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी दो बार उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं।
राजनीति | May 19, 2026 02:49 pm IST -
Advertisement
-
ऋषिकेश में हादसा, उज्जैन एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप
योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास खंड गांव इलाके में उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना रात करीब 9:30 बजे हुई। दुर्घटना के समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था।
राष्ट्रीय | May 19, 2026 09:59 am IST -
उत्तराखंड: टिहरी में तेज बारिश के बाद बिलौंदी पुल बाजार में घुसा पानी, कैबिनेट मंत्री और MLA भी फंसे रहे
उत्तराखंड के टिहरी में आज भारी बारिश ने जमकर कहर मचाया। पानी और मलबा बिलौंदी पुल बाजार की कई दुकानों और घरों में घुस गया। यहां से गुजर रहे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार की गाड़ियां भी लगभग एक घंटे तक फंसी रहीं।
राष्ट्रीय | May 15, 2026 11:22 pm IST -
Advertisement
-
AC पर रोक, सरकारी वाहन आधे, ‘नो व्हीकल डे’ और वर्क फ्रॉम होम; वैश्विक संकट के बीच धामी सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी की अपील के बाद धामी मंत्रिमंडल ने कई बड़े फैसले लिए हैं। राज्य में अब वर्क फ्रॉम होम, नो व्हीकल डे और Low-Oil Diet पर जोर दिया जाएगा।
राष्ट्रीय | May 13, 2026 05:14 pm IST -
केदारनाथ में चढ़ावे का रिकॉर्ड उछाल, आय 71.06 करोड़ पहुंची, 34% की बढ़ोतरी
आरटीआई कार्यकर्ता ने केदारनाथ मंदिर की आय की जानकारी मांगी थी। मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि 2024-25 में चढ़ावे, दान और विभिन्न सेवाओं से कुल 71.06 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है, जो पिछले साल की तुलना में 34.32% ज्यादा है।
राष्ट्रीय | May 12, 2026 07:39 pm IST -
Advertisement
-
उत्तराखंड में टला बड़ा हादसा, केदरानाथ रूट के दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री
उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। गुप्तकाशी और ऊखीमठ क्षेत्र में अचानक मौसम बिगड़ने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों हेलीकॉप्टरों को अगस्त्यमुनि खेल मैदान में उतारा गया।
राष्ट्रीय | May 11, 2026 08:38 pm IST -
सोमनाथ, भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और अदम्य आत्मबल का प्रतीक: CM पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 8 से 11 मई के बीच सोमनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने जा रहा "विरासत वर्ष के 75 वर्ष" कार्यक्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय गौरव और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है।
राष्ट्रीय | May 07, 2026 11:22 pm IST -
Advertisement
-
टिहरी में टला बरगी डैम जैसा हादसा! डोबरा-चाटी झील में आंधी-तूफान के बीच SDRF ने बचाई 30 जिंदगियां
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित डोबरी चांटी झील क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक आए भीषण आंधी-तूफान ने अफरा-तफरी मचा दी। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण झील में बने फ्लोटिंग हटमेंट क्षतिग्रस्त होकर बहने लगे, जिनमें ठहरे कई पर्यटक फंस गए।
राष्ट्रीय | May 03, 2026 07:21 pm IST -
'भाजपा कभी सोती नहीं', बंगाल चुनाव खत्म हुआ नहीं कि अगले पर नजर, इन 7 राज्यों में तैयारियां तेज कर दीं
जहां विपक्षी पार्टियां चुनाव नजदीक आने पर अपनी नीतियां और रणनीतियां बनाती हैं, वहीं बीजेपी साल भर 24x7 एक्टिव रहती है। पार्टी 'इंतजार करो और देखो' की नीति में विश्वास नहीं रखती। बीजेपी ने अब 7 राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है।
राजनीति | Apr 29, 2026 01:19 pm IST -
Advertisement
-
'नारी शक्ति देश की उन्नति का आधार', उत्तराखंड विधानसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में बोले सीएम धामी
विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अपने संबोधन में महिलाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। उन्होंने कहा कि बिना नारी शक्ति के किसी भी समाज का समग्र विकास संभव नहीं है और इतिहास में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित की है।
राजनीति | Apr 28, 2026 03:03 pm IST -
UK Board Result 2026 Out: कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे हुए जारी, यहां जानें कैसे कर सकते हैं चेक
जिन लोगों को भी उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार था, उन्हें बता दें कि रिजल्ट जारी हो चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप अपना रिजल्ट कहां और कैसे चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट्स | Apr 25, 2026 10:48 am IST -
CM धामी ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना, देहरादून में निकाली पदयात्रा
कांग्रेस के विरोध में देहरादून में महिलाओं ने एक विशाल रैली निकली। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को दुर्योधन जबकि अखिलेश यादव को दुशासन की संज्ञा दी। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस की नीतियों पर भी सवाल उठाए।
राजनीति | Apr 24, 2026 09:34 pm IST -
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: टिहरी गढ़वाल में गहरी खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे
उत्तराखंड से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, टिहरी गढ़वाल में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पीड़ित लोग एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे।
राष्ट्रीय | Apr 23, 2026 11:37 pm IST