VANDE BHARAT
-
अब वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस में भी 'FREE' यात्रा कर सकेंगे सरकारी कर्मचारी, केंद्र ने दी मंजूरी
DoPT ने मंगलवार को जारी किए गए एक आदेश में कहा, ‘‘ कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने व्यय विभाग के परामर्श से इस मामले को जांचने और परखने के बाद ये फैसला लिया गया है कि अब सरकारी कर्मचारियों की पात्रता के अनुसार एलटीसी के तहत तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में भी यात्रा की अनुमति होगी।’
फायदे की खबर | Jan 15, 2025 05:37 pm IST -
वंदे भारत एक्सप्रेस अब -10 डिग्री सेल्सियस में भी पहाड़ों पर भरेगी रफ्तार, बर्फबारी का भी नहीं होगा असर
वन्दे भारत की रफ्तार अब पहाड़ी इलाके और बर्फबारी भी कम नहीं कर पाएगी। रेलवे ने पहाड़ों पर वंदे भारत चलाने की तैयारी की है। जल्द ही पहली बार पहाड़ों और बर्फीले इलाकों में इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह -10 डिग्री तापमान में भी बिना रुकावट चलेगी।
राष्ट्रीय | Jan 07, 2025 07:03 pm IST -
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का वीडियो, 180 की स्पीड में भी कोई झटका नहीं, ग्लास से पानी की एक बूंद नहीं गिरी
रेल मंत्री ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें स्पीडोमीटर के पास पानी से भरा ग्लास नजर आ रहा है। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने पर भी पानी के ग्लास से एक बूंद तक नहीं गिरती है।
राष्ट्रीय | Jan 04, 2025 08:31 pm IST -
महाराष्ट्र के सोलापुर में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, सी-11 कोच की टूटी खिड़की, जांच जारी
वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में आज सोलापुर में वंदे भारत ट्रेन पर एक अज्ञात शख्स द्वारा पत्थर फेंका गया। इस कारण एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। बता दें कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
महाराष्ट्र | Jan 03, 2025 11:23 am IST -
Vande Bharat Update: कई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की टाइमिंग में हो गया बदलाव, जानें नया टाइम-टेबल
Vande Bharat New Time-Table: भारतीय रेल की तरफ से नए साल में आपको अब नई टाइमिंग के साथ कई वंदेभारत ट्रेनों में सफर करना होगा। अगर आप भी वंदेभारत ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो अपनी ट्रेन की नई टाइमिंग को कन्फर्म कर लेना न भूलें।
बिज़नेस | Jan 02, 2025 06:50 pm IST -
कश्मीर जाना होगा आसान! दिल्ली से 13 घंटे में सीधे श्रीनगर, जल्द शुरू होगी वंदे भारत
शेष भारत के लोगों के लिए अब कश्मीर जाना और आसान होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से श्रीनगर के लिए वंदे भारत जल्द शुरू होगी। ये सफर 13 घंटे के करीब का होगा।
राष्ट्रीय | Dec 31, 2024 09:09 am IST -
रास्ता भटक गई वंदे भारत ट्रेन? जाना था गोवा निकल गई कल्याण, वापस लाने में 90 मिनट हुई लेट; DRM ने बताया असली कारण
महाराष्ट्र में एक अजीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलकर गोवा के मडगांव स्टेशन तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन दूसरे रूट पर चली गई। बाद में ट्रेन को वापस लाया गया, जहां से उसे सही रूट की ओर रवाना किया गया।
राष्ट्रीय | Dec 24, 2024 04:38 pm IST -
इस साल पटरी पर दौड़ीं कितनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें? जान लीजिए रूट, टाइमिंग और सबकुछ
यह साल भारतीय रेलवे के लिए खास रहा, रेलवे ने इस साल कई वंदे भारत ट्रेनें चलाई हैं। उन ट्रेनों के नाम, रूट और पूरा शेड्यूल जान लीजिए यहां।
राष्ट्रीय | Dec 22, 2024 10:24 am IST -
'इस रूट की वंदे भारत ट्रेन का बदला जाए समय, रेलवे का बढ़ जाएगा राजस्व', मंत्री ने की अश्विनी वैष्णव से ये खास मांग
भारत में सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस है। इस वजह से सभी रेल यात्री इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं। इस बीच, मंत्री ने एक खास रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के समय में बदलाव की मांग की है।
राष्ट्रीय | Dec 10, 2024 09:05 am IST -
वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के संचालन को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, रेल मंत्री ने दी बड़ी जानकारी
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप निर्मित किया गया है और जल्द ही इसका फील्ड परीक्षण किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी साझा की और कहा कि रोलआउट की समयसीमा इन परीक्षणों के सफल समापन पर निर्भर करेगी।
राष्ट्रीय | Dec 07, 2024 03:18 pm IST -
इन दो शहरों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर आया ये अपडेट, सफर से पहले जानें पूरी बात
रेलवे ने प्रयोग के तौर पर इस रूट पर एक नए स्टॉपेज को शामिल किया है, जिसकी शुरुआत 10 दिसंबर 2024 से हो जाएगी। ट्रेन में आठ कोच हैं, जिसमें दो तरह की सीटें हैं: एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार। यह सोमवार को छोड़कर, प्रतिदिन चलती है।
बिज़नेस | Dec 03, 2024 12:51 pm IST -
वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से कांग्रेस नेता की मौत, जहानाबाद में काको प्रखंड के अध्यक्ष थे
वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से कांग्रेस नेता की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही कई कांग्रेसी नेता भी पोस्टमार्टम हाउस के समीप पहुंचे थे।
बिहार | Dec 02, 2024 11:15 am IST -
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की मैनुफैक्चरिंग को लेकर रेलमंत्री का आया ये बयान, इस बात पर किया रिप्लाई
भारतीय रेल वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। देश में विकसित वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें लंबी दूरी और रात भर का सफर तय करेंगी। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नई दिल्ली से श्रीनगर रूट पर चलेगी।
बिज़नेस | Nov 29, 2024 07:18 am IST -
वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, ट्रेन के शीशे हुए चकनाचूर
वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव किया गया। ट्रेन के E1 और C4 कोच पर पत्थर फेंके गए। इस पथराव के कारण ट्रेन के शीशे टूट गए।
उत्तर प्रदेश | Nov 28, 2024 01:19 pm IST -
जल्द ही रूस में भी 'वंदे भारत एक्सप्रेस', इसे ही कहते हैं दुनिया में भारत का जलवा
Vande bharat in russia : रूस अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत में ट्रेन और इसके कंपोनेंट्स मैन्यूफैक्चर करवाना चाहता है।
बिज़नेस | Nov 27, 2024 01:04 pm IST -
11 घंटे देरी से चली दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, बैग लेकर पटरियों पर बैठे यात्री, रेलवे ने दी सफाई
वंदे भारत एक्सप्रेस के देरी से चलने के कारण यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। ट्रेन के इंतजार में गुस्साए यात्री पटरियों पर बैग लेकर बैठ गए। रेलवे विभाग के खिलाफ नारे बाजी करने लगे।
मध्य-प्रदेश | Nov 26, 2024 06:42 am IST -
श्रीनगर-नई दिल्ली के बीच चलेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें कितना समय लगेगा, कहां-कहां रुकेगी
यह ट्रेन दिल्ली से श्रीनगर तक 800 किलोमीटर का सफर 13 घंटे से भी कम समय में तय करेगी। नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, कठुआ, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, संगलदान और बनिहाल सहित कुछ प्रमुख स्टेशनों पर ही रुकेगी।
जम्मू और कश्मीर | Nov 22, 2024 03:41 pm IST -
जम्मू-कश्मीर की यात्रा होगी आसान, दिल्ली से श्रीनगर तक जल्द चल सकती है वंदे भारत ट्रेन
अब दिल्ली से जम्मू कश्मीर की यात्रा आसान और कम समय में पूरी हो सकती है। खबर है कि दिल्ली से श्रीनगर तक जल्द वंदे भारत ट्रेन चल सकती है।
राष्ट्रीय | Nov 18, 2024 08:28 am IST -
सांभर में जीरे की जगह मरे हुए कीड़े, वंदे भारत ट्रेन में परोसा गया खराब खाना, रेलवे ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
वंदे भारत ट्रेन में रोजाना कोई न कोई दिक्कत सामने आती रहती है। वहीं, अब ट्रेन में यात्री को जो खाना परोसा गया है। वह बेहद ही खराब है। वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए खाने में मरे हुए कीड़े मिले हैं।
राष्ट्रीय | Nov 17, 2024 04:13 pm IST -
बेटे को वंदे भारत ट्रेन में बैठाने गया पिता, ट्रेन चल दी तो कानपुर से दिल्ली पहुंचा, 2870 रुपये जुर्माना भी दिया
ट्रेन रुकवाने के लिए रामविलास ड्राइवर के केबिन तक पहुंच गए। हालांकि, उनके कहने पर ड्राइवर ने ट्रेन तो रोकी नहीं, लेकिन चेकिंग स्टाफ ने जरूर उन्हें पकड़ लिया। रामविलास के पास टिकट नहीं था और उनका चालान काट दिया गया।
उत्तर प्रदेश | Nov 16, 2024 11:28 pm IST