1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में नेशनल हाइवे पर दूल्हे राजा बना रहे थे रील, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पहुंच गए थाने; देखें VIDEO

यूपी में नेशनल हाइवे पर दूल्हे राजा बना रहे थे रील, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पहुंच गए थाने; देखें VIDEO

 Published : Mar 12, 2024 10:03 pm IST,  Updated : Mar 12, 2024 10:04 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में एक दूल्हे को रील बनाना भारी पड़ गया है। पुलिस दुल्हे समेत कार को पकड़ कर थाने ले गई है। पुलिस ने कहा कि जो भी कानूनी कार्रवाई है, वो की जा रही है।

up,reel- India TV Hindi
दूल्हा अंकित कुमार Image Source : INDIA TV

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक बारात लेकर जा रहे दूल्हे को लग्जरी कार के ऊपर चढ़कर नेशनल हाईवे पर रील बनाना भारी पड़ गया है, पुलिस ने उस दूल्हे की कार को रोक कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान वहां काफी भीड़ देखने को मिली।

मेरठ जा रही थी बारात

दरअसल, मंगलवार को सहारनपुर जनपद के भायला गांव से अंकित नाम का एक दूल्हा अपनी बारात लेकर मेरठ के कुसावली गांव में जा रहा था। इसी दौरान मुज़फ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर अंकित कार पर चढ़कर ड्रोन कैमरे से इंस्टाग्राम के लिए रील बना रहा था। लेकिन उसी समय समय मुज़फ्फरनगर की मंसूरपुर पुलिस ने ने दूल्हे की कार को रुकवाते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद पुलिस अब इस मामले अपनी आगे की कार्रवाई जुट गई है।

पुलिस ने दी जानकारी

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए सीओ खतौली यतेंद्र नागर ने बताया कि आज थाना मंसूरपुर क्षेत्र में NH-58 पर एक दूल्हे की गाड़ी जो की बारात ग्राम भायला देवबंद से ग्राम कुशावली सरधना जा रही थी, उसे कब्जे में ले लिया गया है। दूल्हा इस गाड़ी की छत पर चढ़कर स्टंट कर रहा था, जिसका संज्ञान लेते हुए थाना मंसूरपुर पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया गया है और जो भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई है वह की जा रही है।

(इनपुट- योगेश त्यागी)

ये भी पढ़ें:

योगी कैबिनेट में शामिल किए गए नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, ओपी राजभर को मिला ये विभाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।