1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव बोले- BJP शासन में योजनाओं का हल्ला ज्यादा है, लोगों को फायदा नहीं

अखिलेश यादव बोले- BJP शासन में योजनाओं का हल्ला ज्यादा है, लोगों को फायदा नहीं

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 27, 2023 07:01 pm IST,  Updated : Oct 27, 2023 07:03 pm IST

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार जमकर हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं में बिचौलिए उगाही करते हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव- India TV Hindi
सपा प्रमुख अखिलेश यादव Image Source : FILE PHOTO

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं में बिचौलिए उगाही करते हैं। इस सबकी जानकारी होते हुए भी सरकार की आंखे बंद हैं। ताजा मामला कन्नौज का है। जहां प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के कारण युवती ने आत्महत्या कर ली।

"योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा"

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के नाम पर कन्नौज की तिर्वा निवासी सोनम को ठगा गया। इस वजह से वह बहुत दुःखी थी। बीजेपी सरकार की प्रदेश और केंद्र की योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। बजट की लूट हो रही है। कोई योजना जमीन पर नहीं दिखाई दे रही है।

VIDEO: PM मोदी के लिफाफे से निकले 21 रुपये? मालासेरी मंदिर के महंत ने बताई दावे की सच्चाई

"जनता का हर वर्ग उत्पीड़न का शिकार"

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी राज में योजनाओं का हल्ला ज्यादा है, लोगों को लाभ नहीं हो रहा है। जनता का हर वर्ग उत्पीड़न का शिकार है। भ्रष्टाचार से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं। सरकार जनता को डेंगू, मलेरिया बुखार तक का इलाज उपलब्ध नहीं करा पा रही है। अस्पतालों में दवाएं और अन्य सुविधाएं नहीं हैं। जनता परेशान और बेहाल है।

- IANS इनपुट के साथ

"मेरा भी नाम दुबे की जगह 'दुबई' कर दिया", BJP सांसद ने महुआ मोइत्रा पर फिर किया अटैक

नितिन गडकरी बोले- किसानों को 5 लाख में मिलेगा घर, तैयार कर रहे स्मार्ट विलेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।