1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मवेशी का मांस ले जा रहे लोगों की भीड़ ने की पिटाई, वाहन में लगाई आग

मवेशी का मांस ले जा रहे लोगों की भीड़ ने की पिटाई, वाहन में लगाई आग

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 25, 2025 08:10 am IST,  Updated : May 25, 2025 08:17 am IST

अलीगढ़ में भीड़ ने चार लोगों की जमकर पिटाई कर दी। लोगों का आरोप है कि ये मवेशी का मांस लेकर जा रहे थे। इसके साथ ही भीड़ ने उनके वाहन में भी आग लगा दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पनैठी के पास शनिवार को मवेशी मांस ले जा रहे चार लोगों को गुस्साई भीड़ ने पकड़ कर बेरहमी से पीटा और उनके वाहन में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों लोगों को भीड़ से बचाया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ग्रामीणों ने वाहन रोका

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ग्रामीणों ने एक वाहन को रोका, जिसमें मवेशी का मांस ले जाया जा रहा था। भीड़ ने वाहन में सवार चार लोगों की पिटाई शुरू कर दी और बाद में वाहन में आग लगा दी।

दक्षिणपंथी संगठन बजरंग दल के स्थानीय नेताओं ने दावा किया कि इसी वाहन को लगभग दो हफ्ते पहले भी ग्रामीणों ने "अवैध मांस" ले जाते हुए रोका था। हालांकि, उस समय पुलिस ने मांस की पहचान भैंस के मांस के रूप में करते हुए वाहन को छोड़ दिया था।

मांस को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा गया

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमृत जैन ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और चारों लोगों को भीड़ के चंगुल से बचाया। उन्होंने कहा कि जब्त किए गए मांस को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी जैन ने यह भी स्पष्ट किया कि दो हफ्ते पहले हुई घटना में प्रयोगशाला परीक्षणों से यह पुष्टि हुई थी कि मांस भैंस का था। उन्होंने बताया कि उस समय ट्रांसपोर्टर के पास मवेशी वध से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज भी सही थे। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

अमेरिका की धरती से शशि थरूर ने आतंकवाद पर दुनिया को दिया क्लियर मैसेज, कहा- पाकिस्तान ने आखिरी मौका गंवाया

केरल में मानसून की दस्तक, हिमाचल में फटा बादल; जानें किन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट, कैसा है मौसम का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।