1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांवड़ यात्रा के रूट में आनेवाली सभी मीट दुकानें बंद रहेंगी, वाराणसी नगर निगम का आदेश

कांवड़ यात्रा के रूट में आनेवाली सभी मीट दुकानें बंद रहेंगी, वाराणसी नगर निगम का आदेश

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 21, 2024 04:43 pm IST,  Updated : Jul 21, 2024 04:43 pm IST

वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी ने कांवड़ यात्रा को लेकर पूरे सावन माह मीट की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश कांवड़ यात्रा रूट में पड़नेवाली मीट की दुकानों पर लागू होगा।

kanwar yatra, Meat shop- India TV Hindi
कांवड़ यात्रा के रूट में आनेवाली सभी मीट दुकानें बंद Image Source : INDIA TV

वाराणसी: कांवड़ यात्रा को लेकर जारी नेमप्लेट विवाद के बीच अब वाराणसी नगर निगम ने सावन महीने में कांवड़ यात्रा के रूट में पड़नेवाली मीट दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इससे पहले यूपी सरकार ने कांवडि़यों की पवित्रता का ख्याल रखते हुए कांवड़ रूट के दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया था। 

आज से ही दुकानें बंद

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि काशी विश्वनाथ जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़ियों की आस्था को देखते हुए कांवड़ मार्ग पर पूरे सावन माह में मांस और मीट की दुकानें बंद रहेगी। आज सावन के शुरुआत से ठीक एक दिन पहले खुद प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी अनुपम त्रिपाठी ने बनारस की सड़कों पर रियलिटी चेक किया और दुकानें बंद कराई।

पूरे सावन माह बंद रहेंगी दुकानें

दरअसल, सावन के महीने में कांवड़ लेकर लेकर बड़ी संख्या में बाबा विश्वनाथ के भक्त जलाभिषेक करने काशी आते हैं। ऐसे में मन्दिर जाने वाले रास्तों पर कई इलाकों में मांस और मीट की दुकानें भी पड़ती है। ये दुकानें अब पूरे सावन माह में बन्द रहेंगी। इस आदेश का पालन कराने के लिए खुद प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी अनुपम त्रिपाठी सड़कों पर उतर गए। 

 शिवाला, सोनारपुरा, नबाबगंज में मीट दुकानें बंद

आज सावन के ठीक एक दिन पहले गुरु पूर्णिमा पर अनुपम त्रिपाठी ने काशी विश्वनाथ मन्दिर की ओर कांवड़ लेकर जाने वाले शिवाला, सोनारपुरा, नबाबगंज इलाकों में मीट की दुकानें बंद कराई। दुकानें बंद होने पर दुकानदार यह मानते हैं कि एक महीना रोजी-रोटी का संकट तो बना रहेगा लेकिन हमें तो आदेश का पालन करना है क्योंकि जब हम उनका ( हिंदुओं) का ख्याल रखेंगे तभी हमारा भी ख्याल रखा जाएगा।

(रिपोर्ट-अश्विनी त्रिपाठी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।