1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा: एयरफोर्स से रिटायर्ड अफसर ने आइसक्रीम के ठेले को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

ग्रेटर नोएडा: एयरफोर्स से रिटायर्ड अफसर ने आइसक्रीम के ठेले को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Apr 07, 2025 12:56 pm IST,  Updated : Apr 07, 2025 12:56 pm IST

हादसा, ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के रियान गोलचक्कर के पास रविवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। आरोपी शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। आरोपी एयरफोर्स से रिटायर्ड है और गाड़ी में वह अकेला ही था।

अनियंत्रित कार...- India TV Hindi
अनियंत्रित कार आइसक्रीम के ठेले से टकराई। Image Source : SOCIAL MEDIA

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना बीटा-दो क्षेत्र में रविवार रात एक अनियंत्रित सेंट्रो कार आइसक्रीम के ठेले से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बीटा-दो थाना क्षेत्र में बीती रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े आइसक्रीम के ठेले से टकरा गई। इस हादसे में बिहार के रोहतास का रहने वाला अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  

वर्तमान में अभिषेक ग्राम तुगलपुर, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रह रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था आरोपी

हादसा, ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के रियान गोलचक्कर के पास रविवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। बताया गया कि आरोपी शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। आरोपी एयरफोर्स से रिटायर्ड है और गाड़ी में वह अकेला ही था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायत के आधार पर 62 वर्षीय आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281,125 (बी) और 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सड़क हादसों में तीन और लोगों की मौत

नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन और लोगों की मौत हो गई। थाना फेस-वन प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय राहुल कुमार की मौत हो गई। वह न्यू अशोक नगर का निवासी था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि रविवार को थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रंजीत (26) के रुप में की गई। मामले में जांच जारी है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दीपक कुमार राघव (26), निवासी बुलंदशहर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

BJP के मुस्लिम नेता का भीड़ ने जला दिया घर, वक्फ बिल का किया था समर्थन

जूता चुराई में हुआ बवाल, साली को 50 हजार की जगह मिले 5 हजार; 'भिखारी' कहे जाने पर हुई मारपीट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।