1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 27, 2026 11:34 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 11:46 pm IST

अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।

Swami Avimukteshwarananda- India TV Hindi
आशुतोष महाराज ने पुलिस को तहरीर दी Image Source : REPORTER INPUT

प्रयागराज: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले आशुतोष महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले ने उनसे कहा है कि उन्हें AK-47 से गोली मारेंगे।

क्या है पूरा मामला?

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले आशुतोष महाराज को AK-47 से गोली मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में आशुतोष महाराज ने पुलिस को तहरीर दी है। आशुतोष महाराज का कहना है कि धमकी देने वाला पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंग का है। उसने फोन पर कहा कि AK-47 से इतनी गोली मारेंगे कि पूरा शरीर पीतल से भर जाएगा। 

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

पहले हो चुकी है नाक काटने की कोशिश 

पहले भी आशुतोष महाराज के ऊपर जानलेवा हमला हो चुका है और उनकी नाक काटने की कोशिश की जा चुकी है। मार्च 2026 में ही रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज लौटते समय ट्रेन के अंदर उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इस दौरान आशुतोष महाराज ने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद करके अपनी जान बचाई थी। उन्हें कई और जगह भी चोटें आई थीं और वह घायल अवस्था में ही प्रयागराज पहुंचे थे। 

हालांकि इस मामले में अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया था। अविमुक्तेश्वरानंद का कहना था कि हमला कैसे करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब मीडिया का अटेंशन पाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा था कि मैंने तो अपने समर्थकों से कहा है कि कोई भी शारीरिक नुकसान या हिंसक कार्य ना किया जाए। 21 लाख के इनाम के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसने भी इनाम रखा है वह जाने, मैंने तो कोई इनाम नहीं रखा।

गौरतलब है कि आशुतोष ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कोर्ट में यौन उत्पीड़न का केस दाखिल कर रखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।