1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अतुल सुभाष सुसाइड केस में नया मोड़, निकिता की मां-भाई घर छोड़कर फरार, भागते हुए वीडियो आया सामने

अतुल सुभाष सुसाइड केस में नया मोड़, निकिता की मां-भाई घर छोड़कर फरार, भागते हुए वीडियो आया सामने

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Dec 12, 2024 06:59 am IST,  Updated : Dec 12, 2024 01:15 pm IST

जौनपुर में निकिता की आरोपी मां और भाई घर छोड़कर फरार हो गए हैं। अनुराग सिंघानिया और निशा सिंघानिया गिरफ्तारी के डर से भाग गए हैं। वहीं, बेंगलुरू में निकिता और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जौनपुर में अपने घर से फरार होती निकिता की मां और उसका भाई- India TV Hindi
जौनपुर में अपने घर से फरार होते हुए निकिता की मां और उसका भाई Image Source : INDIA TV

जौनपुरः इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में नया मोड़ सामने आ गया है। बेंगलुरू में निकिता और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। बेंगलुरू पुलिस जांच के लिए जौनपुर पहुंच रही है। इस बीच देर रात में निकिता की आरोपी मां और भाई घर छोड़कर फरार हो गए हैं। अनुराग सिंघानिया और निशा सिंघानिया गिरफ्तारी के डर से भाग गए हैं। 

घर से भागते हुए का वीडियो आया सामने

जानकारी के अनुसार, निकिता की मां और भाई जौनपुर के नगर कोतवाली के खोआ मंडी स्थित मकान में रहते थे। घर पर ताला लटक रहा है। घर में ताला बंद करके अनुराग सिंघानिया और निशा सिंघानिया कैमरे में कैद हो गए। रात में बाइक से भागते हुए का वीडियो भी सामने आया है। 

निकिता और उसके परिजनों के खिलाफ बेंगलुरु में FIR 

वहीं, इंजीनियर अतुल‌ सुभाष के परिजनों ने बेंगलुरु में निकिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का FIR दर्ज कराया है। अतुल सुभाष के भाई विकास ने निकिता की मां और भाई के अलावा उनके ताऊ सुशील कुमार के ख़िलाफ़ भी केस दर्ज कराया है। बुधवार शाम को निकिता के ताऊ सुशील सिंघानिया ने कैमरे पर आकर सफ़ाई दी। उन्होंने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। सुशील सिंघानिया ने कहा कि उनकी फैमिली के पास अतुल सुभाष के हर आरोप का जवाब है। चूंकि निकिता अभी बाहर है। इसलिए वो ज़्यादा नहीं बोलेंगे। निकिता हर इल्ज़ाम का जवाब देगी। 

अतुल सुभाष ने अपनी मौत के लिए इन पांच लोगों को ठहराया है जिम्मेदार

बता दें कि अतुल सुभाष ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया था जिसमें लोअर जुडिशियरी के काम-काज पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने जिन पांच लोगों को अपनी मौत का ज़िम्मेदार ठहराया। उनमें पहला नाम जौनपुर की फैमिली कोर्ट की लेडी जज का है। इसके बाद निकिता,  निकिता की मां निशा, भाई अनुराग सिंघानिया और निशा के ताउ सुशील कुमार का नाम शामिल है। अतुल सुभाष का इल्ज़ाम है कि फैमिली कोर्ट की जज उनको प्रताड़ित करने में वाइफ और उसकी फैमिली का साथ देती हैं। कोर्ट मेडिटेशन के दौरान उन्होंने मामला सेटेल करने के बदले में पैसे मांगे थे। कोर्ट के क्लर्क भी पैसे लेकर ऐसी तारीख़ें लगाते थे, जिससे वो परेशान हों। 

अतुल सुभाष ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कम से कम सुसाइड के बाद तो उनकी फैमिली को इंसाफ़ मिलेगा। अतुल ने अपने आखिरी वीडियो में कहा कि अगर उनकी मौत के बाद भी जज और कोर्ट के करप्ट कर्मचारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई न हो तो उनकी अस्थियों को कोर्ट के बाहर गटर में बहा दिया जाए।

रिपोर्ट- सुधाकर शुक्ला, जौनपुर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।