1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 7 मार्च को हुई शादी, सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की मौत, सुबह कमरे से मिली लाश

7 मार्च को हुई शादी, सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की मौत, सुबह कमरे से मिली लाश

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 09, 2025 02:39 pm IST,  Updated : Mar 09, 2025 02:45 pm IST

शादी की खुशियां मातम में बदल गई। 7 मार्च को शादी हुई। दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल आई। इसके बाद सुहागरात की अगली सुबह दूल्हा और दुल्हन की लाश कमरे में मिली।

शादी के अगले दिन दूल्हा और दुल्हन की मौत- India TV Hindi
शादी के अगले दिन दूल्हा और दुल्हन की मौत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक परिवार में उस समय खुशियां मातम में बदल गई जब सुहागरात पर ही दूल्हा और दुल्हन दोनों की मौत हो गई। 7 मार्च को शादी थी। 8 मार्च को दुल्हन विदा होकर ससुराल आई और सुहागरात पर ही दोनों की मौत हो गई।

प्रीतिभोज की चल रही थी तैयारी 

घर पूरा सजा हुआ था। परिवार के लोग प्रीतिभोज की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सुबह जब 7:00 बजे दूल्हा-दुल्हन का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को शक हुआ और दरवाजा तोड़कर देखा तो सबके होश उड़ गए। दुल्हन बिस्तर पर मृत पड़ी थी, तो दूल्हा छत के हुक से लटका हुआ था। आनन-फानन में पुलिस और लड़की के घरवालों को सूचना दी गई।

दुल्हन का शव बेड पर पड़ा था

शादी के ठीक अगले ही दिन नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दूल्हा प्रदीप का शव छत के हुक से लटका मिला, जबकि दुल्हन का शव बेड पर पड़ा था। इस घटना से पूरे परिवार और इलाके में मातम छा गया। बेटी की मौत की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह आत्महत्या है या फिर कोई और वजह, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। इस घटना से इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

(रिपोर्ट- अखण्ड प्रताप सिंह)

ये भी पढ़ें-

राजस्थान के इस गांव में एक साथ 45 परिवारों ने की घर वापसी, 30 साल पहले बदला था धर्म

वर्दी पर तीन स्टार... सिर पर IPS लिखी टोपी, फर्जी पुलिस अधिकारी की खुली पोल, पत्नी की हत्या का भी निकला आरोपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।