1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में कराया गया एडमिट

अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में कराया गया एडमिट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 09, 2024 07:59 am IST,  Updated : Sep 09, 2024 08:10 am IST

अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

Mahant Nritya Gopal Das- India TV Hindi
नृत्य गोपाल दास Image Source : FILE

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें मेदांता में एडमिट करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी स्थिति गंभीर है। 

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, महंत नृत्य गोपाल दास को शाम 6:30 बजे मेदांता में एडमिट करवाया गया था। यूरिनरी समस्या और खाने की समस्या को लेकर उन्हें एडमिट करवाना पड़ा था। महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य उस समय खराब हो गया था, जब वह कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा गए थे।

स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें ग्वालियर में दिखवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण कल शाम उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया। मेदांता अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया है। इससे पहले भी अस्वस्थ होने पर राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का मेदांता में इलाज हो चुका है।

कोरोना संक्रमित रह चुके हैं महंत नृत्य गोपाल दास

महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना संक्रमित भी हो चुके हैं। हालांकि इस दौरान वह कई दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे थे और ठीक होकर अयोध्या वापस लौट आए थे। महंत की उम्र करीब 86 साल की है और वह हमेशा डॉक्टरों की निगरानी में रहते हैं। पीएम मोदी को कई बार महंत नृत्य गोपाल दास का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया है।  

साल 2022 में उनकी तबीयत कई बार बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता में एडमिट करवाया गया था। उन्हें किडनी में इंफेक्शन बताया गया था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ये सामने आया था कि महंत को क्रॉनिक रीनल फेल्योर नाम की बीमारी है, जिसमें गुर्दे सही से काम करना बंद कर देते हैं। इसके अलावा उन्हें यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI भी था। इस बीमारी में मूत्र मार्ग संक्रमित हो जाता है। इसका असर किडनी, ब्लैडर और अन्य कई जगहों पर पड़ता है। (इनपुट: अरविंद)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।