1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मदरसे में पिटाई से नाराज थी छात्रा, मुफ्ती साहब के गोद लिए बच्चे को बेड में छिपाया; मौत

मदरसे में पिटाई से नाराज थी छात्रा, मुफ्ती साहब के गोद लिए बच्चे को बेड में छिपाया; मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 18, 2025 12:00 am IST,  Updated : Aug 18, 2025 12:03 am IST

मदरसे में पिटाई किए जाने से नाराज किशोरी ने मुफ्ती साहब के 11 माह के बेटे को बेड में बनी संदूक में छिपा दिया। दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE/PTI

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक मदरसे में मुफ्ती द्वारा पिटाई किए जाने से नाराज एक 14 वर्षीय किशोरी ने उसके 11 माह के बेटे को बेड में बनी संदूक में कथित रूप से छिपा दिया, जिससे दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा गांव में स्थित एक मदरसे में यह घटना हुई। मदरसे में पढ़ने वाली किशोरी को करीब एक सप्ताह पहले मोबाइल फोन रखने और सबक (पाठ) याद नहीं करने पर मुफ्ती शहजाद ने पीटा था। इस पिटाई से किशोरी इतनी आहत हुई कि उसने बदला लेने की ठान ली।

11 माह के बेटे को बेड के संदूक में बंद कर दिया

शनिवार रात को छात्रा ने मुफ्ती के गोद लिए गए 11 माह के बेटे तलहा को कमरे में रखे बेड के संदूक में बंद कर दिया। कुछ ही देर में दम घुटने के कारण बच्चे की मौत हो गई। रविवार सुबह जब तलहा के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, तो बेड से दुर्गंध आने पर उसे खोला गया। अंदर तलहा का शव बरामद हुआ, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें किशोरी की हरकत स्पष्ट दिखाई दी। इसके बाद किशोरी को हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ के दौरान छात्रा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि मुफ्ती की पिटाई से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (इनपुट भाषा)

ये भी पढ़ें-

VIDEO: ममेरे भाई की पत्नी से था अवैध संबंध, बीजेपी नेता की मौत को लेकर पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

VIDEO: पूर्व मंत्री के बेटे की बस ड्राइवर से भिड़ंत, पिस्टल दिखाने और मारपीट करने का आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।