उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। एक तरफ एक शख्स बेजुबान गौमाता पर बेरहमी से लाठियां बरसा रहा है, तो दूसरी तरफ वही शख्स योगी की पुलिस के सामने हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। आरोपी पुलिस के सामने कहता दिखा, 'मर गया... गलती हो गई... इस बार छोड़ दो, आगे से ऐसा नहीं करूंगा।'
गाय को लाठी से पीटते दिखा यूनुस
बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव में गौमाता के साथ क्रूरता का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुआ। वीडियो में एक व्यक्ति गौमाता पर लगातार लाठी से वार करता दिखाई देता है। यह दृश्य सामने आते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस ने जारी की तस्वीर
इसके बाद योगी की पुलिस एक्शन मोड में आई। बागपत पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी यूनुस को गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा जारी तस्वीर में वही आरोपी अब पुलिसकर्मियों के बीच खड़ा नजर आ रहा है। एक तस्वीर में गौमाता पर क्रूरता और दूसरी तस्वीर में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी खड़ा दिखाई दिया। ये दोनों तस्वीरें अपने आप में एक बड़ा संदेश दे रही हैं।

गौसंरक्षण को लेकर सजग है योगी सरकार
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार गौसंरक्षण को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताते रहे हैं। हाल ही में भी उन्होंने कहा था कि गौवंश भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण जीवन का आधार है और उनके प्रति क्रूरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस के सामने बेबस नजर आया आरोपी
यही वजह है कि गौमाता पर हाथ उठाने वालों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति साफ दिखाई देती है। बागपत की यह कार्रवाई भी उसी सख्त संदेश की मिसाल मानी जा रही है। पहले गौमाता पर लाठी चली, लेकिन कुछ ही समय बाद कानून का शिकंजा कस गया। अब वही आरोपी पुलिस के सामने बेबस नजर आ रहा है।
की जा रही है कानूनी कार्रवाई
संदेश साफ है, अगर गौमाता पर लाठी बरसाओगे, तो योगी की पुलिस कानून के दायरे में रहकर ऐसी कार्रवाई करेगी कि घमंड टूट जाएगा और कानून का डर भी महसूस होगा। फिलहाल आरोपी यूनुस पुलिस हिरासत में है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पारस जैन की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
वीर बनकर किया प्यार, आरिफ निकला 3 बच्चों का बाप, धर्म छिपाकर की शादी, युवती ने सुनाई आपबीती-VIDEO