पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के दौरान तृणमूल कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता के पैतृक घर से करीब 3 किलोग्राम सोने के गहने बरामद किए हैं। बरामद सोने की मौजूदा बाजार कीमत लगभग 4 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
रात में चलाया गया तलाशी अभियान
जानकारी के अनुसार, बिधाननगर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता के करीबी माने जाने वाली टीएमसी नेता टीना भौमिक साहा के पैतृक घर पर सोमवार रात तलाशी अभियान चलाया गया। हाल ही में जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किए गए सब्यसाची दत्ता को बिधाननगर नॉर्थ थाने की पुलिस नदिया के करीमपुर क्षेत्र में लेकर पहुंची थी।
घर से मिला 3 किलो सोना
पुलिस ने करीमपुर के किशोरपुर इलाके स्थित टीना भौमिक साहा के पैतृक आवास की तलाशी ली। इस दौरान करीमपुर थाने की पुलिस भी अभियान में शामिल रही। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रात भर चले तलाशी के दौरान घर से करीब 3 किलो सोने के गहने बरामद किए गए।
किसी अवैध गतिविधि से तो नहीं संबंध! पुलिस की जांच शुरू
बरामद सोने के स्रोत और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में सोना कहां से आया और इसका संबंध किसी अवैध गतिविधि से तो नहीं है। मामले में आगे की जांच जारी है।
टीएमसी के नेताओं पर जांच
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से टीएमसी के नेता और कार्यकर्ता निशाने पर हैं। राज्य में पुराने घोटाले सामने आ रहे हैं। पुलिस इन सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है। जांच एजेंसियां लगातार छापेमारी भी कर रही हैं।
टीएमसी में पड़ी फूट
वहीं, कुछ टीएमसी नेता अब बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं। या वह ममता बनर्जी की टीएमसी गुट से दूरी बना रहे हैं। इसी के चलते टीएमसी में फूट पड़ गई है। टीएमसी के 20 राज्यसभा सांसद अलग पार्टी में विलय कर लिया है।
ये भी पढ़ें: