1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. वीर बनकर किया प्यार, आरिफ निकला 3 बच्चों का बाप, धर्म छिपाकर की शादी, युवती ने सुनाई आपबीती-VIDEO

वीर बनकर किया प्यार, आरिफ निकला 3 बच्चों का बाप, धर्म छिपाकर की शादी, युवती ने सुनाई आपबीती-VIDEO

 Published : Jun 23, 2026 10:26 am IST,  Updated : Jun 23, 2026 10:40 am IST

पीड़ित महिला ने बताया कि करीब एक साल की जान-पहचान के दौरान युवक ने कभी अपना असली नाम नहीं बताया। दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी भी की। बाद में पता चला कि युवक मुस्लिम धर्म से है और उसने अपनी गलत पहचान बताई।

पीड़ित महिला और आरोपी पति- India TV Hindi
पीड़ित महिला और आरोपी पति Image Source : REPORTER INPUT

हरियाणा के फरीदाबाद शहर में धर्म छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप सामने आया है। युवती का आरोप है कि युवक ने खुद को वीर बताकर उससे संबंध बनाए और शादी की। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका असली नाम आरिफ है। इतना ही नहीं, वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता भी है।

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

युवती ने बताया कि इस मामले में पहले पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हो चुका है, जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है। उसका आरोप है कि ससुराल छोड़ने के बाद भी आरिफ उसके घर आता रहा और डरा-धमकाकर जबरन संबंध बनाता रहा। इस दौरान उसका दो बार गर्भपात भी कराया गया।

महिला के साथ की गई मारपीट

युवती का आरोप है कि 18 जून को आरिफ उसकी कार लेकर चला गया। जब वह अपनी कार वापस लेने पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसने आदर्श नगर थाने में शिकायत दी।

मामले में आदर्श नगर थाना के सब-इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2019 में कोर्ट ले जाकर की शादी

युवती का आरोप है कि करीब एक साल की जान-पहचान के दौरान युवक ने कभी अपना असली नाम नहीं बताया। साल 2019 में वह उसे दिल्ली की साकेत कोर्ट ले गया, जहां वकील के माध्यम से शादी कर ली। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। वहां पहुंचने पर पता चला कि उसका नाम वीर नहीं, बल्कि आरिफ है। साथ ही वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता भी है।

बंधकर बनाकर रखा, जबरन संबंधन बनाए

युवती ने आरोप लगाया कि आरिफ ने उसे घर में जबरन बंधक बनाकर रखा और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। वह करीब चार साल तक आरिफ के साथ रही, लेकिन साल 2022 में उससे अलग हो गई। इसके बाद साल 2023 में उसने आरिफ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया, जिसकी सुनवाई फिलहाल कोर्ट में चल रही है।

जमानत पर आने के बाद फिर परेशान लगा

युवती का कहना है कि उक्त मामले में आरिफ जेल गया था। करीब आठ महीने बाद जमानत पर रिहा होने के बाद वह फिर उसके घर आने लगा। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता था। उसने आरोप लगाया कि इस दौरान आरिफ ने जबरन संबंध बनाए और गर्भवती होने पर दो बार दवा देकर उसका गर्भपात भी करवा दिया।

कार लेने आरिफ के घर पहुंची तो मारपीट की

युवती ने शिकायत में बताया कि 18 जून को वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान वह ड्राइविंग सीखने के लिए किसी परिचित की स्विफ्ट कार घर लेकर आई थी। आरोप है कि तभी आरिफ उसके घर पहुंचा और जबरन कार लेकर चला गया। जब वह कार वापस लेने के लिए आरिफ के घर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरिफ के साथ उसके भाई इमरान और फरहान खान ने भी उसके साथ मारपीट की। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में सफल रही। बाद में वह कार छोड़कर भाग गया।

रिपोर्ट- नरेंद्र शर्मा

ये भी पढ़ें: 

लखनऊ अग्निकांड: कानपुर के 2 दोस्त जिंदा जले, दादी की तेहरवीं में आना था संयम को, मां से छिपाई गई सूरजभान की मौत की खबर

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर दी जान, एक आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।