1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर दी जान, एक आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर दी जान, एक आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

 Reported By: T Raghavan Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 23, 2026 08:53 am IST,  Updated : Jun 23, 2026 09:25 am IST

घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। इसमें एक शख्स इन तीनों की मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

माता-पिता और बेटी ने खाया जहर- India TV Hindi
माता-पिता और बेटी ने खाया जहर Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक के मैसूरु जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। इसमें 21 वर्षीय होने वाली दुल्हन भी शामिल है। यह घटना उसकी निर्धारित शादी से ठीक एक दिन पहले हुई। मृतकों की पहचान शिवन्ना (50), उनकी पत्नी नागरत्ना (45) और उनकी बेटी रक्षिता (21) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, माना जाता है कि परिवार ने टी नरसिपुरा तालुक के हालेकेमपय्यानहुंडी गांव स्थित अपने घर में जहर खा लिया था।

उल्लास गौड़ा नाम का युवक गिरफ्तार

एक ही परिवार के तीन लोगों के सुसाइड मामले में पुलिस ने उल्लास गौड़ा नाम के युवक को अरेस्ट कर लिया है। ये घटना वरुणा विधानसभा क्षेत्र के केम्पय्याना हुंडी में सोमवार को सामने आई, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने एक युवक की ओर से परेशान किए जाने के बाद सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली।

मानसिक रूप से परेशान कर रहा था युवक

केम्पय्याना हुंडी गांव के रहने वाले शिवन्ना-नागरत्ना और उनकी बेटी रक्षिता ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उसी गांव के एक युवक, उल्लास गौड़ा ने परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया था।

आरोपी रक्षिता नाम की युवती परेशान कर रहा था, रक्षिता की शादी तय हो चुकी थी बावजूद इसके वो उस पर और परिवार पर शादी का दबाव बना रहा था। 

आरोपी उल्लास गौड़ा
Image Source : REPORTER INPUTआरोपी उल्लास गौड़ा

रिश्ते की फैलाई झूठी कहानी

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी उल्लास ने जिस लड़के से रक्षिता की शादी तय हुई थी उसे और उसके परिवार वालों से रक्षिता के साथ उसके रिश्ते की झूठी कहानी फैलाई। इससे रक्षिता का परिवार पूरी तरह टूट गया और परिवार के सम्मान पर आंच आ जाने के डर से तीनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस की टीम को मिला सुसाइड नोट

घर पर मिले डेथ नोट में आरोप लगाया गया है कि उल्लास गौड़ा ने उस युवक को मैसेज भेजा था जिसकी सगाई रक्षिता से हुई थी। पुलिस ने मौके पर छानबीन के बाद सुसाइड नोट के आधार पर तीन लोगों को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में उल्लास गौड़ा को अरेस्ट कर लिया है।

ये भी पढ़ें: 

लखनऊ अग्निकांड: कानपुर के 2 दोस्त जिंदा जले, दादी की तेहरवीं में आना था संयम को, मां से छिपाई गई सूरजभान की मौत की खबर

टीएमसी में दो फाड़! बागी खेमे ने अरूप रॉय को चुना अपना अध्यक्ष, कई नेताओं को उपायुक्त और महासचिव भी बनाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत