1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दूसरे की जगह दे रहा था पेपर, बायोमेट्रिक ने दबोचा; किया चौंकाने वाला खुलासा

होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दूसरे की जगह दे रहा था पेपर, बायोमेट्रिक ने दबोचा; किया चौंकाने वाला खुलासा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 26, 2026 11:54 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 11:57 pm IST

होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा में एक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आए युवक को गिरफ्तार किया गया। यह एक दिन पहले भी किसी और के नाम पर परीक्षा दे चुका था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

उत्तर प्रदेश के पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा- 2025 के दौरान बरेली में जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो असली अभ्यर्थी की जगह पर परीक्षा दे रहा था। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह एक दिन पहले भी किसी और के नाम पर परीक्षा दे चुका है।

घटना रविवार की है, जब बरेली के साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर तैनात प्रभारी को एक अभ्यर्थी की गतिविधियों पर संदेह हुआ। संदिग्ध लगने पर जब उसका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया गया, तो डेटा मैच नहीं हुआ। गहराई से की गई पूछताछ और जांच में युवक की असलियत सामने आ गई। आरोपी की पहचान हरदोई जिले के टड़ियावां निवासी अनुराग के रूप में हुई है।

एक दिन पहले भी दी थी फर्जी परीक्षा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी अनुराग ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अनुराग ने शनिवार को भी रिठौरा स्थित दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज केंद्र पर धर्मेंद्र सिंह नामक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दी थी। रविवार को वह साहू गोपीनाथ कॉलेज में एक अन्य अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचा था, जहां वह धरा गया।

एसएसपी ने बताया कि केंद्र प्रभारी निरीक्षक की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है और अनुराग ने किन अभ्यर्थियों के साथ सौदेबाजी की थी।

ये भी पढ़ें-

आजादी के बाद पहली बार इस गांव में पहुंची बिजली, निवासी बोले- ऐतिहासिक क्षण से कम नहीं

सामान देने के बहाने MBA छात्रा के घर में घुसा दुकानदार, अकेला पाकर किया रेप; पुलिस ने किया अरेस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।