1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली में महिला ने लगाए निर्वस्त्र कर पिटाई के आरोप, पुलिस के खुलासे से मामले में आया बड़ा ट्विस्ट

बरेली में महिला ने लगाए निर्वस्त्र कर पिटाई के आरोप, पुलिस के खुलासे से मामले में आया बड़ा ट्विस्ट

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 30, 2023 10:53 am IST,  Updated : Jul 30, 2023 10:53 am IST

बरेली में थाना क्योंलड़िया के केवड़िया में एक महिला ने वीडियो वायरल कर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के आरोप हैं कि करीब आधा दर्जन लोगों ने उसके घर में घुसकर उसे निर्वस्त्र कर अभद्रता की है। इस मामले पर जब पुलिस ने जानकारी दी तो नया ट्विस्ट आ गया।

बरेली में महिला ने लगाए गंभीर आरोप- India TV Hindi
बरेली में महिला ने लगाए गंभीर आरोप Image Source : VIDEO GRAB

उत्तर प्रदेश के बरेली में थाना क्योंलड़िया के केवड़िया में एक महिला ने वीडियो वायरल कर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के आरोप हैं कि करीब आधा दर्जन लोगों ने उसके घर में घुसकर उसे निर्वस्त्र कर अभद्रता की है। ये सारा विवाद रुपयों के लेन-देन को लेकर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही मुस्लिम महिला ने एक हिंदू युवक से शादी की थी। महिला का आरोप है इस दौरान उसके पति को भी बांधकर पीटा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये मामला बरेली के थाना क्योंलड़िया क्षेत्र का है।

महिला और उसके पति पर चाकू से भी किया हमला

बरेली के क्योलड़िया थाने में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने शिकायत की है कि कुछ लोगों ने उसे और उसके पति को जमकर पीटा। इसके अलावा चाकू से भी हमला किया। इसके बाद वो लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला इसके बाद अपने पति और बच्चों को साथ लेकर वहां से जान बचाकर भागी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। इसके बाद 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। 

एक व्यक्ति के साथ भागकर की थी शादी  
वहीं इस पूरे मामले पर एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिससे ये बात प्रसारित कराई जा रही है कि बरेली में मणिपुर जैसी घटना हुई है। उस सन्दर्भ में अवगत कराना है कि थाना नवाबगंज के गांव की एक महिला मई माह में एक व्यक्ति के साथ चली गई थी। इस संदर्भ में थाना नवाबगंज में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसके बाद उक्त महिला को खोजा गया था। ये महिला जिस व्यक्ति के साथ गई थी, बाद में उस व्यक्ति के साथ उसने शादी कर ली थी। 

पुलिस ने बताई वीडियो की सच्चाई
एसपी ग्रामीण ने आगे बताया कि उसके पति के द्वारा कुछ लोगों से उधार का पैसा लिया गया था। घर में जो लोग घुसे थे वे उधार का पैसा मांग रहे थे। पैसा ना देना पड़े इसी के संदर्भ में मारपीट की घटना हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाकी अन्य जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो विवेचना से कहीं भी प्रमाणित नहीं हुए हैं।

(रिपोर्ट- विकास साहनी)

ये भी पढ़ें-

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी 'ईको-फ्रेंडली' सजा, दो परिवारों को 400 पेड़ लगाने का आदेश; जानें क्या है मामला   

अहमदाबाद के अस्पताल में लगी भीषण आग, 80 मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में किया गया शिफ्ट
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।