1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 60 साल पहले मेले में बिछड़ी, फिर बसाया परिवार, रक्षाबंधन से पहले बहन को भाई ने ढूंढ ही निकाला

60 साल पहले मेले में बिछड़ी, फिर बसाया परिवार, रक्षाबंधन से पहले बहन को भाई ने ढूंढ ही निकाला

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Aug 08, 2025 05:41 pm IST,  Updated : Aug 08, 2025 05:41 pm IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 60 साल पहले एक भाई से उसकी बहन बिछड़ गई थी। अब जाकर भाई ने उस बहन को खोज निकाला है। रक्षाबंधन के मौके पर बुजुर्ग भाई और बहन एक साथ हैं।

bijnor girl separated in fair 60 years ago brother found his sister before Rakshabandhan- India TV Hindi
रक्षाबंधन से पहले बहन को भाई ने ढूंढ ही निकाला Image Source : REPORTER INPUT

पूरे देश में 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर कई मार्मिक कहानियां सुनने और देखने को मिलती है। इस बीच एक ऐसी ही कहानी फिर हमारे सामने आई है। दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का है। यहां रक्षाबंधन के पावन दिन पर 60 साल से बिछड़ी बहन और भाई एक बार फिर से एक दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल साल 1960 में एक मेले में 9 सालू की मासूम बालेश बिछड़ गई थीं। इसके बाद मेले में खो चुकी बालेश को एक दंपत्ति ने अपनाया और अपनी भांजी बताकर फर्रुखाबाद के पकाना गांव ले गएं।

60 साल पहले बिछड़ गई थी बहन

बालेश ने यहीं अपना पूरा जीवन बिताया, शादी की, मां बनी, लेकिन बालेश ने अपने परिवार की तलाश जारी रखी। इस कहानी में रोचक मोड़ तब आया जब बालेश के पोते प्रशांत, जो सेना में तैनात हैं, वह चुपचाप बिजनौर के कभोर गांव पहुंच गए। प्रशांत को बालेश ने पहचान लिया और 60 साल पुराना घाव भरने लगा। इस पूरे मामले में अब सबसे मजेदार बात ये है कि रक्षाबंधन से पहले बालेश अपने सगे भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी। यह मिलन साबित करता है कि रिश्ते टूटते नहीं, बस वक्त की परतों में छिप जाते हैं और सही समय पर फिर से खिल उठते हैं।

(रिपोर्ट- रोहित त्रिपाठी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।