1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: बलिया में बड़ा हादसा, गंगा नदी में डूबी नांव, 20-25 लोगों के लापता होने की आशंका

VIDEO: बलिया में बड़ा हादसा, गंगा नदी में डूबी नांव, 20-25 लोगों के लापता होने की आशंका

 Edited By: Avinash Rai
 Published : May 22, 2023 10:38 am IST,  Updated : May 22, 2023 04:18 pm IST

गंगा नदी में 30 लोगों से भरी डेंगी पलट गई। इस कारण डेंगी पर सवार सभी लोग गहरे पानी में गिर गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे डूब रहे लोगों को निकाला। बता दें कि अबतक एक महिला के मौत की पुष्टि की गई है।

Breaking News Big accident in Ballia boat drowned in river Ganga 20-25 people feared missing- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां गंगा नदी में 30 लोगों से भरी डेंगी पलट गई। इस कारण डेंगी पर सवार सभी लोग गहरे पानी में गिर गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे डूब रहे लोगों को निकाला। अबतक 4 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की टीम पहुंच चुकी है जो लोगों के इलाज में जुट गई है। बता दें कि घटना माल्देपुर गंगा घाट पर घटी है। अभी 20-25 लोगों के लापता होने की आशंका है। 

गंगा नदी में पलटी नाव

जानकारी के मुताबिक गंगा नदी में माल्देपुर घाट से नाव जा रही थी। इस दौरान बीच नदी में नाव पलट गई। क्योंकि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। इस हादसे में चार लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा लोगों को बचाने का काम किया गया। इस कारण कुछ लोगों की जान बचा ली गई लेकिन कुछ लोगों की जान पानी में डूबने के कारण चली गई। अबतक कितने लोग लापता है इसका सही आंकड़ा अबतक मालूम नहीं हो सका है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल नाव पर तीन दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे जो धार नामक पूजा जो कि मुंडन के दौरान होता है, वो करने आए थे। इस दौरान नांव कुछ ही दूर पहुंची तो उसका इंजन बंद हो गया और ओवरलोडेड होने के कारण और तेज हवाओं के कारण नाव पलट गई। नाव के पलटने से लोग नदी में जा गिरे जिससे चीख पुकार मच गई। इस घटना में 4 महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं डूब रहे लोगों की जान बचाने के लिए आसपास मौजूद लोगों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है। वहीं अब भी राहत बचाव कार्य जारी है। 

(रिपोर्ट- अमित)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।