1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झांसी में जयमाला के बाद बवाल, दहेज की मांग को लेकर हंगामा मारपीट, दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार

झांसी में जयमाला के बाद बवाल, दहेज की मांग को लेकर हंगामा मारपीट, दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 27, 2026 07:09 pm IST,  Updated : May 27, 2026 10:30 pm IST

झांसी में धूमधाम से बारातियों का स्वागत किया गया। जयमाला की रस्म के दौरान दहेज की मांग को लेकर हंगामा शुरू हो गया। मारपीट तक बात पहुंच गई। ये सब देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

झांसी में दुल्हन ने शादी से किया इनकार- India TV Hindi
झांसी में दुल्हन ने शादी से किया इनकार

झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित मधुबन गार्डन में एक शादी समारोह उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब जयमाला के तुरंत बाद दूल्हा पक्ष पर अतिरिक्त रुपयों की मांग करने का आरोप लगा। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पूरी घटना गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बारात झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र से मधुबन गार्डन पहुंची थी।

दहेज के लिए हुआ हंगामा

शादी की सभी रस्में हंसी-खुशी चल रही थीं और जयमाला भी संपन्न हो चुकी थी। आरोप है कि इसी दौरान दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों ने अचानक अतिरिक्त रुपयों की मांग रख दी। लड़की पक्ष ने जब मांग पूरी करने से मना किया तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गार्डन में कुर्सियां चलने लगीं और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लड़की पक्ष का आरोप है कि दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन के पिता और भाई के साथ मारपीट की। शादी समारोह में मौजूद मेहमानों और रिश्तेदारों ने किसी तरह बीच-बचाव कर माहौल शांत कराने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरे गार्डन में अफरा-तफरी मच चुकी थी।

दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। घटना के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने और ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दहेज के मामले को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई हैं, जहां शादी के बाद दहेज को लेकर महिलाओं की हत्या कर दी गई। झांसी में दुल्हन ने शादी से पहले ही ऐसा कदम उठाया और शादी से इनकार कर दिया।

(झांसी से आकाश राठौड़ की रिपोर्ट)


ये भी पढ़ें:
Twisha Death Case: गिरिबाला सिंह ने कानून की जानकार होने का फायदा उठाया, HC में दी गई बड़ी दलील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।