वाराणसी के यूपी कॉलेज शुक्रवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट मे गूंज उठा। कॉलेज के दो छात्रों के विवाद का समझौता कराने के दौरान दूसरे छात्र ने कमर से पिस्टल निकली और एक-एक कर चार गोलियां एक छात्र के सीने में उतार दी। घायल छात्र को जब पुलिस और परिजन लेकर BHU के ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं साथी की मौत से नाराज अन्य छात्रों मे कैंपस में जमकर हंगामा किया। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी। आरोपी दोनों छात्रों के एनकाउंटर की मांग को लेकर छात्र अभी भी धरने पर बैठे हुए हैं।
छात्र के सीने में मारी चार गोली
जानकारी के मुताबिक, यूपी कॉलेज के हॉस्टल में शुक्रवार की सुबह बीएससी मैथ के 23 वर्षीय छात्र सूर्य प्रताप सिंह (सूर्या) को गोली मार दी। घायल सूर्या को गंभीर हालत में साथी और परिजन जब लेकर BHU के ट्रामा सेंटर पहुंचे तो उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गोलीकांड की जानकारी जब अन्य छात्रों को हुई तो छात्र आक्रोशित हो गए और उन्होंने बवाल काटना शुरु कर दिया। तोड़ फोड़ और पथराव में 6 वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी मनजीत चौहान की बाइक में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
यहां देखें वीडियो
कॉलेज परिसर में भारी तनाव
बता दें कि यूपी कॉलेज में हुई इस दिल गला देने वाली घटना में मृतक सूर्य के सीने में एक-एक कर चार गोलियां दाग दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से मांझी चौहान और आशु सिंह नामक दो छात्र फरार हो गए। इस पुरी घटना के बीच एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक छात्र सूर्या पर पिस्टल तना हुआ है और वह अधमरा गिरा हुआ है। घटना के बाद कॉलेज परिसर में भारी तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ-साथ खुद पुलिस कमिश्नर और अपर पुलिस आयुक्त सहित तमाम बड़े अधिकारी यूपी कॉलेज पहुंच कर हालत को कंट्रोल करने में जुट गए।
रिपोर्ट- अश्वनी त्रिपाठी