1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: पेड़ों के हरे पत्ते खाने पर कई भैंसें गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ केस दर्ज, अब अफसरों के चक्कर काट रहा किसान

UP: पेड़ों के हरे पत्ते खाने पर कई भैंसें गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ केस दर्ज, अब अफसरों के चक्कर काट रहा किसान

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 24, 2024 06:18 pm IST,  Updated : Sep 24, 2024 06:25 pm IST

पेड़ों के हरे पत्ते खाने पर नगर निगम प्रशासन ने भैंसों को अपनी कस्टडी में ले लिया है। नगर निगम ने बताया कि जहां भैंसों ने पेड़ों के हरे पत्ते को खाया है। वह संरक्षित क्षेत्र है। इसलिए कार्रवाई की जा रही है।

भैंसों को किया गिरफ्तार- India TV Hindi
भैंसों को किया गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में भैंस को लेकर अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मथुरा में रात के समय में हरे वृक्षों को अवैध रूप से काटने वाले भूमाफियाओं और बिल्डरों पर जहां कार्रवाई करने में प्रशासनिक अफसरों का दिल रोता है। वहीं, यदि कोई पशु पेड़ के पत्ते चबा जाए तो पशु स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। साथ ही दुधारू पशुओं को कस्टडी में लेकर त्वरित कार्रवाई कर उसे कानून का पाठ पढ़ा दिया जाता है। 

नगर निगम ने भैंसों को लिय कस्टडी में

ऐसा ही ताजा मामला वृंदावन के संरक्षित कुंभ मेला क्षेत्र का सामने आया है। जहां हरे पेड़ों के पत्ते चरने पर भैंसों को नगर निगम प्रशासन द्वारा अपनी कस्टडी में ले लिया गया। इतना ही नहीं भैंसों के मालिक के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब किसान अपनी भैंसों को छुड़ाने के लिए आला अफसरों के चक्कर काटने पर मजबूर है। 

संरक्षित कुंभ मेला क्षेत्र में घुसीं भैंसें

बता दें कि धार्मिक नगरी में यमुना किनारे संरक्षित कुंभ मेला क्षेत्र में प्रशासन द्वारा पौधारोपण कराया गया था। बीते गुरुवार को लगभग आधा दर्जन भैंस और पड़िया चरते हुए सरंक्षित क्षेत्र में जा घुसे। भैंस कुछ पेड़ों से पत्ते चरने शुरू कर दिए। 

भैंस मालिक के खिलाफ केस दर्ज

पेड़ों को नुकसान पहुंचाने की जानकारी जैसे ही नगर निगम प्रशासन को हुई तो तत्काल निगम की टीम मौके पर जा पहुंची। भेसों को हिरासत में ले लिया गया। नगर निगम के राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार और स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष यादव द्वारा भैंसों के मालिक लाखन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा किसान

पुलिस ने भैंस मालिक लाखन के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत भी धारा लगाई है। निगम प्रशासन ने कस्टडी में ली गई भैंसों को कान्हा गौ आश्रय सदन में रखा है। जबकि किसान अपनी भैंसों को छुड़ाने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।