1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नी के मोबाइल में अपनी फोटो पर 'नीला ड्रम और सीमेंट' लिखा देख कांप गया पति, तुरंत ब्यॉयफ्रेंड से करा दी शादी

पत्नी के मोबाइल में अपनी फोटो पर 'नीला ड्रम और सीमेंट' लिखा देख कांप गया पति, तुरंत ब्यॉयफ्रेंड से करा दी शादी

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Mar 18, 2026 11:27 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 11:54 pm IST

बुलंदशहर में एक शख्स नीले ड्रम और सीमेंट से खौफ में आकर अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। मामला बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ का है।

नीले ड्रम के डर से पत्नी की उसके ब्यॉयफ्रेंड से करा दी शादी- India TV Hindi
नीले ड्रम के डर से पत्नी की उसके ब्यॉयफ्रेंड से करा दी शादी Image Source : REPORTER

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में एक युवक अपनी पत्नी की शादी उसके ब्यॉयफ्रेंड से करा दी। शादी कराने के बाद पति पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। दरअसल, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। मीडियशन सेल में पति पत्नी के विवाद के निपटारा करने के लिए सुनवाई हो रही थी। सुनवाई के दौरान पत्नी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी।

शादी के बाद से ही वैवाहिक जीवन में तनाव शुरू

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के विवाद का निपटारा कराने के लिए चल रही मीडियशन प्रक्रिया ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। राजकुमार नामक व्यक्ति की शादी के कुछ समय बाद ही वैवाहिक जीवन में तनाव शुरू हो गया था। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अक्सर विवाद करती थी और बाद में घर छोड़कर चली गई। समय बीतने के साथ दोनों के बीच अनबन बढ़ती गई। इस दौरान उनका एक बच्चा भी हुआ, लेकिन पति के अनुसार, पत्नी का व्यवहार सामान्य नहीं रहा, जिससे वह परेशान हो गया।

पत्नी के फोन में मिला पति का फोटो, फोटो कैप्शन में लिखा था- 'नीला ड्रम और सीमेंट'

लगातार बढ़ते विवाद को सुलझाने के लिए मामला मीडियशन सेल में पहुंचा, जहां दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया। सुनवाई के दौरान पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। इसी दौरान पति ने पत्नी का मोबाइल फोन चेक किया, जिसमें उसे अपनी ही एक फोटो मिली। फोटो के कैप्शन में ‘नीला ड्रम’ और ‘सीमेंट’ जैसे शब्द लिखे थे। हाल के चर्चित मामलों को ध्यान में रखते हुए पति ने इसे संभावित खतरे के संकेत के रूप में लिया और भयभीत हो गया।

प्रेमी के साथ जाने वाली महिला की फोटो
Image Source : REPORTERप्रेमी के साथ जाने वाली महिला की फोटो

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दी

डर के चलते पति ने विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। मीडियशन सेल में मौजूद लोग भी इस फैसले से हैरान रह गए। फिलहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट- वरुण शर्मा, बुलंदशहर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।