1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलंदशहर में ऑपरेशन लंगड़ा जारी, पुलिस मुठभेड़ में छिनैती का मोस्ट वांटेड बदमाश को किया गया गिरफ्तार

बुलंदशहर में ऑपरेशन लंगड़ा जारी, पुलिस मुठभेड़ में छिनैती का मोस्ट वांटेड बदमाश को किया गया गिरफ्तार

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 13, 2026 12:53 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 12:53 pm IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सिकंदराबाद थाना पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक शातिर बदमाश घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Operation Langda- India TV Hindi
ऑपरेशन लंगड़ा में गिरफ्तार हुआ आरोपी Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस का कड़ा अभियान जारी है। इसी सिलसिले में देर रात सिकंदराबाद थाना पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार जंगलों और आस-पास के इलाकों में छानबीन कर रही है।

आरोपियों ने चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश की

पुलिस के अनुसार, यह घटना देर रात गुलावठी अंडरपास के पास हुई। पुलिस वहां आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे रुकने के बजाय बाइक मोड़कर तेजी से भागने लगे। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए उनका पीछा किया। कुछ दूर जाकर तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। खुद को पुलिस से घिरा हुआ देखकर दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी खुद को बचाने के लिए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा।

बेहद शातिर अपराधी है जाकिर

पकड़े गए बदमाश की पहचान जाकिर के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के विजयनगर इलाके की हामिद कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक गैरकानूनी तमंचा, जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 5000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पैर में गोली लगने के कारण पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच में सामने आया है कि जाकिर एक बेहद शातिर अपराधी है।

जाकिर के खिलाफ अलग-अलग जिलों में चोरी, लूटपाट और अवैध हथियार रखने जैसे करीब 11 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। वह इसी साल 15 जून को सिकंदराबाद इलाके में एक वेयरहाउस के पास हुई लूट की वारदात में भी शामिल था, जहां उसने अपने साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति से मोबाइल फोन और 10,000 रुपये लूटे थे। पुलिस ने अब उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार बदमाश को भी जल्द पकड़ने का दावा किया है।

बुलंदशहर से वरुण शर्मा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

कन्नौज में रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में जा गिरा मैदे से लदा ट्रक, ड्राइवर सहित थे 3 लोग थे सवार; 1 लापता

सोनभद्र में नवविवाहित जोड़े की 100 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत, 2 महीने पहले हुई थी शादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।