1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलंदशहर में तमंचा लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर में तमंचा लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 06, 2026 11:35 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 11:35 pm IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के दुल्हैरा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक कथित तौर पर तमंचा लहराते हुए डीजे की धुन पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

Bulandshahr- India TV Hindi
बुलंदशहर में तमंचा लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में कुछ युवक कथित तौर पर अवैध तमंचा हाथ में लेकर डीजे की धुन पर नाचते नजर आ रहे हैं। सार्वजनिक जगह पर हथियार लहराने का यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

तमंचा लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल

 

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो बुलंदशहर के दुल्हैरा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक तमंचे पर डिस्को गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। 46 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद लोगों ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। वीडियो में जिस तरह खुलेआम हथियार का प्रदर्शन किया गया है, उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही बुलंदशहर पुलिस हरकत में आ गई। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लिया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह वीडियो दुल्हैरा गांव का है।उन्होंने कहा कि वीडियो की गहन जांच कराई जा रही है और उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की जा रही है। पहचान पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार वैध है या अवैध। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पिछले महीने भी वायरल हुआ था वीडियो

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह तंमचा लहराते हुए किसी का वीडियो सामने आया है। पिछले महीने झांसी में एक व्यक्ति ने तमंचा लहराते हुए एक रील सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जो काफी वायरल हुई थी। इसके बाद झांसी पुलिस  वीडियो की जांच करते हुए युवक तक पहुंची और गिरफ्तार करने के बाद कानूनी कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद युवक का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें उसके हावभाव बदले नजर आए। वीडियो में युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया था।

(रिपोर्ट: वरुण शर्मा)

यह भी पढ़ें:

सीतापुर में प्रे​मी प्रमिका के बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, सोशल मीडिया से हुई दोस्ती

शादी से इनकार पर बेकाबू हुआ युवक, बीच सड़क महिला पर ईंट से किया हमला, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।