1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल में फिर बुलडोजर एक्शन, चारागाह की जमीन पर बना ईदगाह और इमामबाड़ा किया गया ध्वस्त

संभल में फिर बुलडोजर एक्शन, चारागाह की जमीन पर बना ईदगाह और इमामबाड़ा किया गया ध्वस्त

 Published : Apr 16, 2026 11:08 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 11:44 am IST

संभल में चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा कर ईदगाह और इमामबाड़ा बनाया गया था। इस अवैध कब्जे को लेकर कई बार नोटिस भी दिया गया था। भारी पुलिस फोर्स के बीच ध्वस्तीकरण किया गया है।

संभल में बुलडोजर एक्शन- India TV Hindi
संभल में बुलडोजर एक्शन Image Source : ANI

उत्तर प्रदेश के संभल में एक बार फिर बुलडोजर ऐक्शन देखा गया है। यहां संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछोली गांव में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरूवार सुबह से बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौके पर कई थानों का पुलिस बल और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। जबकि ईदगाह को बुलडोजरों से तोड़ा जा रहा है।

कोर्ट में था मामला

प्रशासन के अनुसार, लगभग सात बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद लेखपाल स्पर्श गुप्ता ने 18 जनवरी को तहसीलदार कोर्ट में अपील दायर की थी। 

अखबार में जारी किया गया नोटिस

इसके बाद 31 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर नोटिस समाचार पत्र में प्रकाशित कराया गया था। जिसमें कहा गया था कि जो भी कब्जेदार हैं, वो सामने आएं और अपना पक्ष रखे लेकिन कोई भी सामने नहीं आया।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में किया गया ध्वस्त

प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी संपत्तियों को खुद हटाने के निर्देश दिए, लेकिन जब अवैध कब्जे नहीं हटाए गए तब गुरूवार आज सुबह से ही SDM निधि पटेल और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस फोर्स के बीच बुलडोजर ने कब्जे की जमीन पर बनाए गए ईदगाह और इमामबाड़ा को ध्वस्त कर दिया।

जहां कुछ लोग इमामबाड़े को तोड़ते नजर आए। लेकिन इस पर अफसरों का साफ तौर पर कहना था कि जब समय दिया गया था, तब निर्माण नहीं हटाया गया। इसलिए अब बुलडोजर से कार्रवाई गई है।

रोहित व्यास की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।