1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल में सांसद जिया उर रहमान बर्क के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, सामने आया वीडियो

संभल में सांसद जिया उर रहमान बर्क के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, सामने आया वीडियो

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Mangal Yadav
 Published : Dec 20, 2024 02:12 pm IST,  Updated : Dec 20, 2024 02:24 pm IST

सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के घर शुक्रवार को बुलडोजर पहुंचा। घर के बाहर बने अतिक्रमण बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही।

सपा सांसद के घर के बाहर किए गए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर- India TV Hindi
सपा सांसद के घर के बाहर किए गए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर Image Source : INDIA TV

संभल: संभल के सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के घर के नवनिर्मित हिस्से के बाहर बने चबूतरे पर आज बुलडोजर चलाया गया। सड़क पर बनी सीढ़ियां तोड़ी गई। जानकारी के अनुसार, संभल सदर के दीपा सराय में सपा सांसद बर्क ने घर बनवाया हुआ है। आरोप है कि घर के बाहर उन्होंने अतिक्रमण कर रोड पर सीढ़ियां बनवा दी थी। इसे ध्वस्त करने के लिए प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंचा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

सामने आया वीडियो

बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोड किनारे एक घर नया घर बना है। नालियों के ऊपर सीढ़ियां बनाई गई थी और कुछ चबूतरे बनाए गए थे। प्रशासन ने बुलडोजर के माध्यम से इस हटा दिया। 

सांसद पर लगा 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना

बता दें कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क पर बिजली चोरी का मामला दर्ज करने के बाद उन पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। गुरुवार को संभल में छापेमारी के दौरान अपने कर्मचारियों को कथित तौर पर धमकी देने के लिए उनके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

सांसद पर बिजली चोरी का आरोप

सांसद पर यह जुर्माना तब लगाया गया जब यह पता चला कि उनके आवास पर 4 किलोवाट क्षमता के मीटरों की स्वीकृत शक्ति के मुकाबले 16 किलोवाट से अधिक इकाइयों का उपयोग किया जा रहा था। यूपीपीसीएल ने बताया कि सांसद के घर में स्मार्ट मीटर लगाया था जिससे बिजली चोरी का पता चला है। मौजूदा मीटरों ने पिछले छह महीनों से शून्य यूनिट रीडिंग दिखाई है। 

गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट पहुंचे सांसद बर्क

24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के पास हुई हिंसा से पहले अपने भड़काऊ भाषण के जरिए भीड़ को कथित तौर पर उकसाने के आरोप में संभल पुलिस ने बर्क पर पहले ही मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें पांच लोग मारे गए थे। सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अपनी संभावित गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।