1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज रेलवे स्टेशन के बगल में बनी मस्जिद में चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने खाली कराने का दिया आदेश-VIDEO

प्रयागराज रेलवे स्टेशन के बगल में बनी मस्जिद में चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने खाली कराने का दिया आदेश-VIDEO

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 21, 2026 01:40 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 01:47 pm IST

रेलवे प्रशासन ने मस्जिद खाली कराने को लेकर नोटिस जारी किया है। 27 अप्रैल तक मस्जिद को गिराने का नोटिस जारी किया गया है। मस्जिद से जुड़े लोग प्रशासन की नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट जाने की बात कह रहे हैं।

प्रयागराज रेलवे स्टेशन के बगल में बनी मस्जिद- India TV Hindi
प्रयागराज रेलवे स्टेशन के बगल में बनी मस्जिद Image Source : REPORTER INPUT

प्रयागराज के रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के बगल में बनी मस्जिद को उत्तर मध्य रेलवे ने नोटिस जारी किया है। नोटिस मे कहा गया है की मस्जिद रेलवे की जमीन पर बनी है। प्रयागराज रेलवे स्टेशन का मेजर मॉडिफिकेशन होना है। इसके लिए मस्जिद क़ो खाली किया जाए ताकि उसको तोड़ने कार्य किया जा सके। 

वक्फ के अधीन आती है ये मस्जिद

रेलवे के नोटिस में मस्जिद को 24 अप्रैल तक खाली करने को कहा गया है। ये नोटिस मस्जिद की कमेटी (मुत्वल्ली) को भेजी गई हैं। इस मामले में मस्जिद से जुड़े लोगों का कहना है की ये मस्जिद आजादी से पहले बनाई गई थी, जो वक्फ के अधीन आती है।

27 अप्रैल को की जाएगी कार्रवाई

नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि तय समय सीमा तक मस्जिद को खाली नहीं किया गया, तो रेलवे प्रशासन द्वारा 27 अप्रैल 2026 को बुलडोजर की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नोटिस की प्रतिलिपि संबंधित विभागीय अधिकारियों और स्टेशन प्रबंधन को भी भेजी गई है, ताकि आगे की कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की जा सके।

हाई कोर्ट जाएंगे मस्जिद से जुड़े लोग

मस्जिद से जुड़े लोग नोटिस के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट जाने की तैयारी कर रहें हैं। रेलवे प्रशासन की नोटिस के खिलाफ मस्जिद से जुड़े लोग काफी नाराज हैं। इसे वक्फ की संपत्ति पर हो रही कार्रवाई से जोड़ कर देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 

'एकजुट भारत, मिल गया न्याय, कुछ सीमाएं कभी नहीं लांघी जानी चाहिए', आतंकियों को भारतीय सेना का कड़ा संदेश

गर्लफ्रेंड ने मोबाइल नंबर ब्लॉक किया तो बॉयफ्रेंड ने गला रेत कर उतारा मौत के घाट, आरोपी अरेस्ट

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।