1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को लेकर सड़कों पर अभ्यर्थी, डिप्टी सीएम के आवास के बाहर पहुंचे; कर रहे ये मांग

69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को लेकर सड़कों पर अभ्यर्थी, डिप्टी सीएम के आवास के बाहर पहुंचे; कर रहे ये मांग

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Akash Mishra
 Published : Feb 02, 2026 12:22 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 01:05 pm IST

लखनऊ में 69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को लेकर अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि आरक्षण नियमों की अनदेखी कर भर्ती हुई।

लखनऊ में 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को लेकर प्रदर्शन- India TV Hindi
लखनऊ में 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को लेकर प्रदर्शन Image Source : REPORTE INPUT

69,000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को लेकर लखनऊ में अभ्यर्थियों का हुजूम विरोध प्रदर्शन कर रहा है। प्रदर्शनकारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की और साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आरक्षण नियमों की अनदेखी कर भर्ती होने का आरोप लगाया है।

बता दें कि यह मामला, जो कई सालों से कानूनी जांच के दायरे में है, 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों को लागू करने से जुड़ा है। इस मामले की पहली सुनवाई सितंबर 2024 में हुई थी। तब से, उम्मीदवारों का दावा है कि बिना किसी ठोस समाधान के मामले को बार-बार टाला जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 4 फरवरी को होनी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।