1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आइसक्रीम लेकर आ रही बच्ची को कार ने कुचला, ऊपर से गुजर गई गाड़ी; सामने आया CCTV फुटेज

आइसक्रीम लेकर आ रही बच्ची को कार ने कुचला, ऊपर से गुजर गई गाड़ी; सामने आया CCTV फुटेज

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 03, 2025 10:06 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 10:06 pm IST

यूपी के बरेली जिले में एक कार ने साइकिल से आ रही बच्ची को कुचल दिया। इस हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

बच्ची के ऊपर चढ़ गई कार।- India TV Hindi
बच्ची के ऊपर चढ़ गई कार। Image Source : INDIA TV

बरेली: यूपी के बरेली जिले में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। यहां एक कार ने साइकिल से जा रही बच्ची को कुचल दिया। हालांकि इस घटना में बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने कार को रुकवाया और बच्ची को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बच्ची के ऊपर चढ़ गई कार

दरअसल, पूरा मामला बरेली के प्रेममगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके का बताया जा रहा है। यहां बालाजी मंदिर के पास सी-ब्लॉक में एक फोर व्हीलर ने बच्ची को रौंद दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस हादसे के बाद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। ये घटना एक जून की बताई जा रही है। 

अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के मुताबिक टीचर पूनम पाल अपने लड़के अक्षय कुमार के साथ कैंची धाम मंदिर से घूमकर घर लौट रही थी। उस समय उनका लड़का अक्षय गाड़ी चला रहा था। वहीं घर के पास गाड़ी चलाते अचानक सामने साइकिल चलाते हुई बच्ची आ गई, जिसे उसने कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने उक्त गाड़ी को रुकवाया और गाड़ी के नीचे फंसी मासूम को बाहर निकाला। फिलहाल बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आइसक्रीम लेकर लौट रही थी बच्ची

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पड़ोसी मीनू ने बताया कि बच्ची आइसक्रीम लेने गया था। वह आइसक्रीम लेने के बाद साइकिल से लौट रही था। उसी दौरान तेज रफ्तार से कार आई और उसी से बच्ची की टक्कर हो गई। बच्ची को टक्कर मारते हुए गाड़ी उसके उपर से गुजर गई। बच्ची की हड्डियां टूट गई हैं। उसकी पसली का एक टुकड़ा टूटकर लंग्स में चला गया है। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर बताई है। अभी वह कुछ खा भी नहीं पा रही है। (इनपुट- विकास साहनी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।