1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिली ऐसी चीज, तुरंत कर लिया गया गिरफ्तार, आप ऐसी गलती कभी नहीं करना

लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिली ऐसी चीज, तुरंत कर लिया गया गिरफ्तार, आप ऐसी गलती कभी नहीं करना

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 14, 2025 07:21 am IST,  Updated : Sep 14, 2025 07:46 am IST

लखनऊ एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक यात्री के बैग से कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद, उस यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (ANI)

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय (सीसीएसआई) एयरपोर्ट पर शनिवार तड़के एक यात्री को उसके सामान में कारतूस मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान इरफान अहमद (27) के रूप में हुई है, जो प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव का रहने वाला है।

एयरपोर्ट के सुपरवाइजर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, सुरक्षा जांच के दौरान इरफान अहमद के बैग से आठ मिमी का एक कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इरफान अहमद को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर लिया है।

मुख्यमंत्री आवास के निकट व्यक्ति ने खाया जहर

एक अन्य खबर में, लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के निकट ला मार्टिनियर चौराहे पर शुक्रवार को 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर निवासी अजय कुमार उर्फ ​​धर्मेश कुमार को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि उसकी हालत अब स्थिर है। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति उल्टी कर रहा है और उसकी तबियत खराब है। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उसने जहर खा लिया है, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। 

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अजय कुमार ने खुलासा किया कि उसने बिजली विभाग के साथ लंबे समय से जारी विवाद के कारण यह कदम उठाया। उसने दावा किया कि 2014 में बुलंदशहर स्थित उसकी आटा चक्की का एक ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण जल गया था। पुलिस ने बताया कि एक नया ट्रांसफार्मर भी लगाने के कुछ ही समय बाद खराब हो गया। कुमार के अनुसार, बिजली विभाग ने उससे नए ट्रांसफार्मर की कीमत का 70 प्रतिशत भुगतान करने की कथित तौर पर मांग की थी, जिसे वह चुकाने में असमर्थ रहा। कुमार ने दावा किया कि इस कारण उसका व्यवसाय एक दशक से भी ज्यादा समय से बंद है। स्थानीय पुलिस अब बुलंदशहर में अपने समकक्षों से उसके बयान की पुष्टि के लिए संपर्क कर रही है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

Weather Today: दिल्ली-NCR में फिर से बारिश के आसार, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मोहम्मद शमी को किसने दिया आलसी का तमगा, आप की अदालत में हुआ खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।