1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूट में बड़ा हादसा, टैम्पो सवार 5 लोगों की ट्रक के नीचे दबकर हुई मौत

चित्रकूट में बड़ा हादसा, टैम्पो सवार 5 लोगों की ट्रक के नीचे दबकर हुई मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 02, 2024 07:27 am IST,  Updated : Apr 02, 2024 07:52 am IST

चित्रकूट में तेज रफ्तार ट्रक ने टैम्पो को टक्कर मार दी। इस हादसे में टैम्पो में सवार कई लोग ट्रक के नीचे आए गए, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार ट्रक ने टैम्पो को मारी टक्कर- India TV Hindi
तेज रफ्तार ट्रक ने टैम्पो को मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने टैम्पो को टक्कर मार दी। इस हादसे में टैम्पो में सवार कई लोग ट्रक के नीचे आए गए, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टैम्पो सवार लोग चित्रकूट दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

घटना चित्रकूट के अमानपुर के सम्राट ढाबा के NH- 35 की है। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। हालांकि, अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।

तेज रफ्तार ट्रक ने टैम्पो को मारी टक्कर
Image Source : INDIATVतेज रफ्तार ट्रक ने टैम्पो को मारी टक्कर

आगरा में कारोबारी की हत्या

वहीं, यूपी के आगरा में एक कारोबारी के दुकान में काम करने वाले शख्स ने कथित तौर पर उसकी पिटाई कर उसकी जान ले ली और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि दुकान में काम करने वाले शख्स के साथियों ने कारोबारी की दुकान में लूटपाट भी की। 

पुलिस उपायुक्त (नगर) सूरज कुमार राय ने बताया कि यह घटना हरिपर्वत पुलिस थाना क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी में कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर हुई। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में एक शिकायत दर्ज की गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है। (इनपुट-अशोक द्विवेदी)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।