1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'देश की जनता समय आने पर उत्तर जरूर देगी', पीएम मोदी को लेकर सपा सांसद के विवादित बयान पर भड़के सीएम योगी

'देश की जनता समय आने पर उत्तर जरूर देगी', पीएम मोदी को लेकर सपा सांसद के विवादित बयान पर भड़के सीएम योगी

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 11, 2026 11:09 pm IST,  Updated : May 11, 2026 11:21 pm IST

सीएम योगी ने सपा सांसद के बयान पर तीखे शब्दों में नाराजगी जताई है। साथ ही सीएम योगी ने इसे 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का अपमान बताया है।

सीएम योगी- India TV Hindi
सीएम योगी Image Source : PTI

समाजवादी पार्टी के एक सांसद के विवादित बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि देश की जनता समय आने पर अमर्यादित आचरण का उत्तर जरूर देगी। साथ ही सीएम योही ने सपा सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को असंसदीय, अशोभनीय और अक्षम्य बताया है।

भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है। यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को प्रकट करता है।'

 विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का अपमान

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा, 'यह 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान है। देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का उत्तर समय आने पर जरूर देगी।'

सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का विवादित बयान

बता दें कि हमीरपुर-महोबा लोकसभा सीट से सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का एक विवादित बयान सामने आया है। इसमें सपा सांसद ने अभद्र टिप्पणी की है। सपा सांसद के विवादित बयान के बाद बीजेपी लगातार हमलावर है। पार्टी के कई नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री और लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान बताया है।

सपा की अराजकता का असली चेहरा- शलभ मणि त्रिपाठी

भाजपा नेताओं ने लोधी की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने वीडियो साझा करते हुए कहा, 'देश के लिए दिन-रात काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस्तेमाल की गई भाषा और विचारों को सुनिए। यह वास्तव में समाजवादी पार्टी की अराजकता का असली चेहरा है।' उन्होंने कहा कि यह मर्यादा का उल्लंघन है और ऐसी ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें: 

बंगाल में नई सरकार बनने के बाद अब मंत्रियों के विभाग का हुआ ऐलान, जानिए किसे कौन सा मिला मंत्रालय?

बदलाव की आहट: बंगाल में जब मंदिर को कब्जाकर बना था TMC का कार्यालय, अब सरकार बदलते ही शुरू हुई पूजा-अर्चना

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।