1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में TET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा शुल्क को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान

यूपी में TET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा शुल्क को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Mangal Yadav
 Published : Sep 20, 2025 10:44 pm IST,  Updated : Sep 20, 2025 11:03 pm IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि TET परीक्षा की फीस नहीं बढ़ाई जाएगी। इससे पहले अटकले थी कि यूपी TET परीक्षा की फीस बढ़ाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - India TV Hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फाइल Image Source : ANI

लखनऊः उत्तर प्रदेश में TET अभ्यर्थियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। TET परीक्षा शुल्क बढ़ाने की तैयारी की अटकलों के बीच सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फीस न बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई शुल्क वृद्धि नहीं होगी। 

1700 रुपये फीस करने की थी अटकलें

इससे पहले अटकलें थी कि शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के आवेदन का शुल्क बढ़ाकर 1700 किया जा सकता है। अभी इसकी फीस 600 रुपये है। यदि फीस बढ़ती तो प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए आवेदन फीस 3400 रुपये देने पड़ते लेकिन अब 600-600 यानी 1200 देने होंगे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।