उत्तर प्रदेश के जालौन में रक्षाबंधन के दौरान महिला से बीच बाजार मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में एक सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। शातिर बदमाश को लेकर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने फैक्ट्री चौकी क्षेत्र के पास घेराबंदी की और पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग कर दी जिसमें पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई और दोनों तरफ से दो राउंड फायर होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने कार्रवाई में बदमाश के पैर पर गोली लगी जिसमें उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल उरई भेजा दिया गया।
भीड़ की आड़ लेकर मौके से फरार हो गया
जालौन में रक्षाबंधन के दौरान बदमाश ने एक महिला से बीच बाजार मंगलसूत्र छीन कर भीड़ की आड़ में मौके से फरार हो गया था। जिसके संबंध में कोतवाली उरई मुकदमा पंजीकृत कर जालौन ने पुलिस टीम गठित कर बदमाश को पकड़ने के लिए तलाश में जुट गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने फैक्ट्री चौकी क्षेत्र के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। दोनों तरफ से दो राउंड फायर होने की जानकारी सामने आई है। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास और बरामदगी के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में आरोपी नौशाद को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
यूपी पुलिस का अपराधियों को लेकर ताबड़तोड़ एक्शन जारी देखने को मिल रहा है, जिसमें एक सितंबर की सुबह कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट मामले में पुलिस ने आरोपी नौशाद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नौशाद के पैर में गोली लगी और आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ हाइवे स्थित चरवा थाना क्षेत्र के तेरह मील गांव के पास हुई। इस मुठभेड़ को लेकर पुलिस का कहना था कि आरोपी भागने के फिराक में था और उसको रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
(रिपोर्ट - वरुण द्विवेदी)
ये भी पढ़ें
घर में लूट के बाद बेरहमी से हत्या, 58 वर्षीय महिला का शव कुर्सी पर बैठाकर भागे बदमाश